अपराध

सागर : घरेलू विवाद के चलते आरक्षक ने आत्महत्या की

सागर. गोपालगंज थाना अंतर्गत पीटीसी ग्राउण्ड के पास स्थित पुलिस क्वार्टर में एक आरक्षक ने फंदे लगाकर आत्महत्या कर ली। बीती रात पत्नी से उसका झगड़ा हुआ था, जिसके बाद उसने यह आत्मघाती कदम उठाया। मृतक आरक्षक की पत्नी भी पुलिस विभाग में कार्यरत है। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार जवाहर लाल नेहरू पुलिस अकादमी में पदस्थ आरक्षक दीपक पटैरिया 32 वर्ष बुधवार की रात अकादमी के पीटीसी ग्राउण्ड के पास स्थित अपने क्वार्टर पहुंचा, जहां रात करीब 10 बजे पत्नी से उसका विवाद हो गया। विवाद के बाद शोर-शराबे से आसपास के क्वार्टर के लोग भी समझ गए, कि पति-पत्नी के किसी बात को लेकर विवाद हो रहा है। कुछ देर बाद पत्नी ने पड़ोसियों को बुलाया। पत्नी ने बताया कि दीपक घर के कमरे में अंदर से दरबाजा बंद कर के घुस गया है, और गेट नहीं खोल रहा। पड़ोसियों ने खिडक़ी से झांक कर देखा तो दीपक फंदे पर झूल रहा है।
                              उन्होंने कमरे का दरबाजा तोड़ा कर अंदर गए। इसकी सूचना रात में ही पुलिस को दी गई। तत्काल ही पुलिस क्वार्टर में पहुंची, जहां मृतक आरक्षक दीपक की पत्नी ने बताया कि विवाद के बाद दीपक ने अपने आप को कमरे में बंद कर लिया, जब पत्नी ने दरबाजा खोलने को कहा तो उसने दरबाजा नहीं खोला। जिसकी जानकारी उसने पड़ोसियों को दी। पुलिस ने रात में ही शव को फंदे से नीचे उतार कर उसे पीएम के लिए भेज दिया। सुबह बीएमसी में शव का पीएम कराकर उसे परिजनों को सौप दिया गया, जहां से , परिजन शव को स्टेशन पथरिया स्थित अपने पैत्रक गांव ले गए। मृतक आरक्षक दीपक की पत्नी में जेएनपीए में पदस्थ है। पति-पत्नी के बीच किस बात को लेकर विवाद हुआ, इसका खुलासा अभी नहीं हो पाया है।

https://www.youtube.com/c/BharatbhvhTV

⇑ वीडियो समाचारों से जुड़ने के लिए  कृपया हमारे चैनल को सबस्क्राईब करें और हमारे लघु प्रयास को अपना विराट सहयोग प्रदान करें , धन्यवाद।

Share this...
bharatbhvh

Recent Posts

स्कॉटलैंड में सागर की बेटी यामिनी  ने कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में जूडो में जीता रजत पदक

स्कॉटलैंड के ग्लासगो में आयोजित कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में 31 जुलाई 2026 को सागर जिले…

11 hours ago

दतिया में दगाबाजों की बारीकी से पड़ताल

दतिया विधानसभा के उपचुनाव के लिए मतदान संपन्न हो चुका है परिणाम 3 अगस्त को…

17 hours ago

“सुरखी विधानसभा के विद्यालयों में गूंजा सेवा, संस्कार और हरियाली का संदेश

युवा  नेता आकाश सिंह राजपूत ने साइकिल वितरण, छात्र सम्मान एवं वृक्षारोपण से जीता सभी…

1 day ago

सांसद वानखेड़े ने रेल मंत्री से सागर लोकसभा क्षेत्र में रेल सुविधाओं के विस्तार की मांग उठाई

बीना में वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन और मंडी बामोरा में प्रयागराज एक्सप्रेस के स्टॉपेज की…

1 day ago

संजय दत्त @ 67 : गलतियों से गिरकर, संघर्ष से उठकर सुपरस्टार बनने की कहानी

भारतीय सिनेमा में कुछ कलाकार ऐसे होते हैं जिनकी पहचान केवल उनकी फिल्मों से नहीं,…

2 days ago

ई-20 पेट्रोल – सस्ता ईंधन का वादा, अब ‘किसानों के सम्मान’ का नया तर्क?

भारतीय जनता पार्टी और केंद्र सरकार की एक विशेषता है—वह अपने हर बड़े फैसले के…

3 days ago