जीवन शैली

BS-6 वाहनों को बड़ी राहत: अब तीन साल में कराना होगा PUC रिन्यू, सरकार ने बदले नियम

केंद्र सरकार ने प्रदूषण नियंत्रण प्रमाणपत्र (PUC) को लेकर नए नियम लागू कर दिए हैं। BS-6 मानक वाले निजी वाहनों के मालिकों को अब बार-बार PUC बनवाने के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा। नए प्रावधानों के तहत कार, बाइक और स्कूटर जैसे निजी वाहनों को पंजीकरण के शुरुआती छह वर्षों तक हर तीन साल में केवल एक बार PUC प्रमाणपत्र का नवीनीकरण कराना होगा। नए नियम 19 नवंबर 2026 से प्रभावी हो गए हैं।सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने इस संबंध में केंद्रीय मोटर यान नियम, 1989 में संशोधन करते हुए गजट अधिसूचना जारी की है। नए प्रावधानों में वाहनों के उत्सर्जन मानक, उम्र और परिवहन अथवा गैर-परिवहन श्रेणी के आधार पर PUC की वैधता निर्धारित की गई है।नई व्यवस्था के मुताबिक, गैर-परिवहन श्रेणी के BS-6 वाहनों को पंजीकरण के पहले छह वर्षों तक हर तीन साल में PUC प्रमाणपत्र रिन्यू कराना होगा। इसके बाद छह से दस साल पुराने वाहनों के लिए हर साल नवीनीकरण अनिवार्य होगा। वहीं, दस साल से अधिक पुराने वाहनों को प्रत्येक छह महीने में नया PUC प्रमाणपत्र बनवाना होगा।

BS-6 मानक वाले परिवहन यानी कमर्शियल वाहनों के लिए नियम कुछ अलग रखे गए हैं। इन वाहनों को पंजीकरण के शुरुआती छह वर्षों तक हर दो साल में PUC रिन्यू कराना होगा। छह से दस साल की उम्र वाले वाहनों के लिए यह अवधि घटकर एक साल होगी। दस साल से अधिक पुराने कमर्शियल वाहनों को हर छह महीने में प्रमाणपत्र का नवीनीकरण कराना होगा।सरकार ने BS-1, BS-2 और BS-3 मानकों वाले वाहनों के लिए हर तीन महीने में PUC प्रमाणपत्र रिन्यू कराना अनिवार्य रखा है। वहीं, BS-4 मानक वाले वाहनों के लिए PUC प्रमाणपत्र की वैधता छह महीने निर्धारित की गई है।

पहले से बने PUC प्रमाणपत्र भी रहेंगे मान्य

नए नियम लागू होने के बावजूद पहले से जारी PUC प्रमाणपत्रों की वैधता प्रभावित नहीं होगी। जिन वाहन मालिकों ने नए नियम लागू होने से पहले प्रमाणपत्र बनवा लिया है, उनका PUC पहले से निर्धारित समाप्ति तिथि तक वैध रहेगा।सरकार के इस फैसले से BS-6 निजी वाहन मालिकों को राहत मिलने की उम्मीद है। हालांकि, वाहन की उम्र और श्रेणी के अनुसार PUC नवीनीकरण की समय-सीमा का ध्यान रखना अब भी जरूरी होगा।

https://www.youtube.com/c/BharatbhvhTV?sub_confirmation=1

⇑ वीडियो समाचारों से जुड़ने के लिए  कृपया हमारे चैनल को सबस्क्राईब करें , धन्यवाद ।

https://www.instagram.com/bharatbhvh_news/

Share this...
bharatbhvh

Recent Posts

संदिग्ध मौत पर देवरी में बवाल, परिजनों के साथ कांग्रेस नेताओं ने किया चक्काजाम

पूर्व मंत्री हर्ष यादव सहित कांग्रेस नेताओं ने उठाए अवैध शराब कारोबार पर सवाल, प्रशासन…

7 hours ago

दुनिया के 100 महान फिल्म सितारों में शाहरुख खान, सूची में शामिल इकलौते भारतीय अभिनेता

अमेरिकी मैगजीन ‘वैरायटी’ की प्रतिष्ठित सूची में मिला 92वां स्थान, चार्ली चैपलिन, टॉम क्रूज और…

1 day ago

सागर में लाल मसाला शराब पीने के बाद दो लोगों की मौत गांव में मचा हड़कंप

बंडा के सेमरा रामचंद्र गांव की घटना, दोनों मृतकों ने गुरुवार को पी थी डीसीआर…

1 day ago

मोदी ने उद्योगपतियों से पूछा- टैक्स में राहत दी, फिर कर्मचारियों की सैलरी क्यों नहीं बढ़ी?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फिक्की (फेडरेशन ऑफ इंडियन चैंबर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री) की सालाना…

2 days ago

पत्नी की बेरहमी से हत्या का खुलासा, चरित्र पर शक बना कत्ल की वजह

सागर। मध्यप्रदेश  कैंट थाना क्षेत्र में निर्माणाधीन ओवरब्रिज के नीचे मिली महिला की क्षत-विक्षत लाश…

2 days ago

सोने की शुद्धता पर चीन का ‘रेनियम’ वार! वजन बढ़ाकर 24 कैरेट का धोखा

भारत में सोने की शुद्धता को लेकर एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने ज्वेलरी…

2 days ago