प्रशासन

मेडिकल कॉलेज के पांच सौ मीटर के क्षेत्र में मेला प्रदर्शनी आयोजनों पर रोक

जिला चिकित्सालय ,मेडिकल कॉलेज के पांच सौ मीटर के क्षेत्र में मेला प्रदर्शनी आयोजनों पर रोक

सीएचएमओ ,सीएस की आपत्तियों पर नगर दंडाधिकारी ने जारी किया आदेश

सागर / तिली मार्ग पर जिला अस्पताल ,मेडिकल कॉलेज एवं अन्य निजी अस्पताल ,नर्सिंग होम्स के 500 मीटर के दायरे में मेला प्रदर्शनियों के आयोजनों को प्रशासन ने प्रतिबन्धित कर दिया है इस मार्ग पर इस तरह के आयोजनों से मरीजों ,डॉक्टरों ,पेरामेडिकल स्टाफ , एवं वार्ड वासियों को होने वाली परेशानियों एवं एम्बुलेंस के जाम में फसने के मामलों को देखते हुए यह आदेश दिया है ,नगर दंडाधिकारी सागर द्वारा जारी आदेश में कहा गया है की तिली मार्ग पर अटल पार्क के सामने स्थित एक निजी भूमि पर तीन माह पहले जय कैला माँ मनोरंजन पार्क ग्वालियर के व्यवस्थापक आर एस भदौरिया दुवारा सागर महोत्सव आयोजन की अनुमति चाही गई थी ,जिस पर सिविल सर्जन , सीएचएमओ सागर ने आपत्ति प्रस्तुत की थी एवं अस्पताल परिसर के आसपास ऐसे आयोजनों पर मरीजों के हित में रोक लगाने अभिमत प्र्रस्तुत किया था /जिस पर आयोजन की अनुमति नहीं दी गई थी।

दिनांक 06 अप्रैल 23 को महाकाल मेला एवं ऐगजयुमेंट पार्क महोत्सव भोपाल के नितिन ताम्रकार दुवारा तिली मार्ग पर अटल पार्क के सामने निजी भूमि पर १० अप्रैल से २० जून २३ तक मेला प्रदर्शनी आयोजन की अनुमति चाही गई थी ,जिस पर मुख्य चिकित्सा स्वास्थ्य अधिकारी सागर ,जिला अस्पताल अधीक्षक ,लोकनिर्माण विभाग सागर , यातायात पुलिस सागर से आयोजन के सम्बन्ध में अभिमत चाहा गया था ,सभी विभागों के दुवारा तिली मार्ग अटल पार्क के सामने निजी भूमि पर ऐसे आयोजनों से मरीजों को होने बलि परेशानियों ,एम्बुलेंस आवागमन में बाधा होने एवं डॉक्टरों ,पेरामेडिकल स्टाफ के साथ अस्पतालो में भर्ती मरीजों को होने वाली परशानियों को दर्शाते हुए लिखित में आपत्ति प्रस्तुत कर अस्पताल परिसर के आसपास क्षेत्र में मेला प्रदर्शनी आयोजनों पर रोक लगाने की मांग की गई है , प्रशासन ने आपत्तियों पर विचार उपरान्त जिला चिकित्सालय ,मेडिकल कॉलेज प्रबंधन के साथ एम्बुलेंस आवागमन , को सुगम बनाये रखने ,चिकित्सालय मार्ग पर जाम लगने के मामलो को देखते हुए अटल पार्क के सामने निजी भूमि पर किसी भी तरह के मेला की अनुमति जारी करने से मना कर दिया गया है आदेश में कहा गया है की ऐसे मेला महोत्सव तिली मार्ग को छोड़कर अन्य स्थान पर किये जा सकेगें / पर प्रशासन के इस आदेश से तीली मार्ग पर लगने वाले जाम एवं मरीजों को होने वाली परेशानियों से बड़ी रहत मिल सकेगी।

 

https://www.youtube.com/c/BharatbhvhTV

⇑ वीडियो समाचारों से जुड़ने के लिए  कृपया हमारे चैनल को सबस्क्राईब करें और हमारे लघु प्रयास को अपना विराट सहयोग प्रदान करें , धन्यवाद।

 

Share this...
bharatbhvh

Recent Posts

जहरीली शराब से मौतों का मामला: बंडा पहुंचा न्यायिक जांच आयोग

सागर। जहरीली शराब पीने से हुई मौतों और कई लोगों के बीमार पड़ने के मामले…

2 hours ago

सरदार पटेल के आदर्शों को जीवन में आत्मसात करने का लें संकल्प – सांसद वानखेड़े

लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 151 वीं जयंती एवं राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर…

2 hours ago

आलू से सोना बनाने वाले बयान पर पीएम मोदी का राहुल गांधी पर तंज

 बनासकांठा के किसान पहले ही आलू से सोना बना रहे हैं - मोदी  गुजरात दौरे…

5 hours ago

शराब का ठेका बंद कराने पहुंची महिला, मंत्री ने बताया पति को जेल भेजने का रास्ता!

सीहोर में लाड़ली बहना की गुहार पर मंत्री करण सिंह वर्मा का जवाब चर्चा में,…

7 hours ago

जनसंघ की विरासत से ‘ जेन जी ‘ की जिम्मेदारी तक….

सागर में राठौर परिवार की चौथी पीढ़ी की राजनीतिक दस्तक जसवंत सिंह राठौर को मिली…

9 hours ago

डिजिटल इंडिया में साइबर ठगी का कहर! 22 हजार मामलों में 800 करोड़ की चपत

डिजिटल लेन-देन की सुविधा कहीं आम आदमी के लिए आर्थिक मुसीबत तो नहीं बनती जा…

1 day ago