राजनीतिनामा

सागर में 30 सालों से भाजपा का हर सांसद नाकाम इसलिये भाजपा हर बार बदल देती है प्रत्याशी – पवन खेड़ा

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी मीडिया विभाग के राष्ट्रीय चेयरमैन पवन खेड़ा ने बुंदेलखंड के संभागीय मुख्यालय सागर में पत्रकारों से चर्चा करते हुए भाजपा पर जमकर निशाना साधाखेड़ा ने कहा कि मोदी जी देश में नए विवाद पैदा करने की कोशिश करते हैं। मोदी राज में 10 साल में अभी तक जो हुआ है आपके सामने है मोदी जी उसका जवाब नहीं देंगे। देश की स्थिति भयावह हैं इस देश में हर एक घंटे में दो नौजवान आत्महत्या कर रहे हैं आंकड़ा संसद के पटल पर रखा गया एक दिन में तीन किसान आत्महत्या कर रहे हैं देश में 1 घंटे में चार बलात्कार की घटनाएं हो रही हैंए यानि 24 घंटे में 100 बलात्कार की घटनाएं। इस देश का प्रधानमंत्री इन तमाम बातों पर कोई बात नहीं करता। खेड़ा ने कहा कि हमारा न्याय पत्र पढ़े बगैर ही इस तरह देश का राजा झूठ बोल रहा है उसे यह शोभा नहीं देताए इतना ही नहीं देश के कोने.कोने में जाकर झूठ बोला जा रहा है। मोदी जी मुसलमान की बात करते हैंए जबकि हमारे न्याय पत्र में मुसलमान शब्द का उपयोग कहीं नहीं किया गया है। मोदी जी ने इन 10 सालों में केवल झूठ की गांरटी देश की जनता को दी है।हमने अपने न्याय पत्र में देश के नौजवानों को 1 लाख पद भरने की गारंटी दी है हमने पक्की नौकरी देने की गारंटी दी। पवन खेड़़ा ने कहा सागर लोकसभा में पिछले 30 सालों से भाजपा का सांसद है भाजपा बताये इनके सांसदो की क्या उपलब्धि रही है खेड़ा ने कहा कि सागर के सपूत डा हरिसिंह गौर को भारत रत्न दिलाने के लिये क्या प्रयास किये गये ये जनता को बतायें उन्होने कहा कि भाजपा हर बार अपना सांसद प्रत्याशी इसलिये बदल देती है क्योकि इनके सांसद 5 साल बाद जनता को मुंह दिखाने लायक नहीे रहते । उन्होने कहा कि कांग्रेस की सरकार आने पर डा गौर को भारत रत्न दिलाने के सर्वोच्च प्रयास किये जायेंगे । उन्होने कहा देश में होने जा रहे लोकसभा के ये चुनाव बहुत ही रोचक हो गये हैं। प्रधानमंत्री मोदी जी पहले 2 घंटे सोते थेए अब 6 घंटे सोते हैं और तीसरा चरण हो जाए तो 24 घंटे जागेंगे। मोदी जी आप 10 साल सत्ता में रहे देश के लिए आपने क्या कियाए इसका रिपोर्ट कार्ड देश के सामने लाना चाहिए। मोदी जी महंगाईए बरोजगारीए महिला अत्याचारए किसानों की दुर्दशा जैसे तमाम इन सवालों का जवाब नहीं देंगे।इस दौरान उनके साथ जिला कांग्रेस शहर एवं ग्रामीण के अध्यक्ष द्वय डॉ आनंद अहिरवार तथा राजकुमार पचौरीए प्रदेश कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता भूपेंद्र गुप्ता प्रदेश प्रवक्ता अवनीश बुंदेला पार्टी के लोकसभा प्रभारी तथा निवाड़ी विधायक नितेंद्र सिंह राठौरए पूर्व मंत्री सुरेंद्र चौधरीए डॉ संदीप सबलोकए संभागीय मीडिया कोऑर्डिनेटर अभिषेक गौर तथा शहर प्रवक्ता आशीष ज्योतिषी व अवधेश तोमर भी पत्रकार वार्ता में शामिल हुए।

⇑ वीडियो समाचारों से जुड़ने के लिए  कृपया हमारे चैनल को सबस्क्राईब करें और हमारे लघु प्रयास को अपना विराट सहयोग प्रदान करें , धन्यवाद।

 

Share this...
bharatbhvh

Recent Posts

E-20 पेट्रोल पर फिर घमासान: राहुल गांधी ने बताया ‘420’

 कर्नाटक की जांच में 31.2% तक इथेनॉल मिलने का दावा राहुल का आरोप—जनता की गाड़ी…

10 hours ago

श्रीरामराजा सरकार का मंदिर आस्था और श्रद्धा का प्रमुख केंद्र – मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

श्रीरामराजा सरकार के दर्शन कर प्रदेश की सुख-समृद्धि एवं जनकल्याण की कामना की श्रीरामराजा लोक…

1 day ago

CBSE Board Exam 2027: 16 फरवरी से शुरू होंगी 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं

10वीं की परीक्षा 9 मार्च तक, जबकि 12वीं के विद्यार्थियों को 9 अप्रैल तक देना…

2 days ago

दीपावली पर बन रहा दुर्लभ बुधादित्य योग, गज पर सवार होकर आएंगी मां लक्ष्मी

ज्योतिषीय गणना के अनुसार इस बार दीपावली पर विशेष संयोग, सुख-समृद्धि और व्यापारिक उन्नति की…

2 days ago

हिरासत में लेते ही शुरू होगी 24 घंटे की उलटी गिनती, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला

 जांच एजेंसियों की मनमानी पर लगेगी लगाम नई दिल्ली। किसी व्यक्ति को हिरासत में लेने…

2 days ago

यूजीसी के नियमों पर सरकार का यू-टर्न! विरोध के आगे झुकी केंद्र सरकार

सुप्रीम कोर्ट में केंद्र ने दिए पुनर्विचार के संकेत, कमेटी बनाने पर भी विचार। सामान्य…

3 days ago