मध्यप्रदेश में इन दिनो नोटा चर्चा का विषय बना हुआ है । क्या इंदौर लोकसभा से कांग्रेस प्रत्याशी का नामांकन वापिस लेना भाजपा के लिये जोखिम भरा हो सकता है । या इंदौर मंे नोटा का जो हल्ला बना हुआ है उससे भाजपा डरी हुई है कम से कम भाजपा नेताओं के बयानो से तो यही लगता है। इंदौर लोकसभा सीट पर कांग्रेस के प्रत्याशी अक्षय बम की नामांकन वापिस लेने के बाद भी चुनावी रंग उतरा नहीं है बल्कि कांग्रेस द्धारा नोटा के सर्मथन में की जा रही लगातार अपील के बाद यह दिलचस्प हो गया है । भाजपा की वरिष्ठ नेत्री और पूर्व लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने भी इंदौर में हुए घटनाक्रम को गैर जरूरी बताया था अब कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी लागातार नोटा के पक्ष में मतदान की अपील कर रहे है तो भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा और कैलाश विजयवर्गीय के बयान भी सामने आये है जिसमें वे नोटा के विकल्प को लोकतंत्र के लिये घातक बता रहे है ।
⇑ वीडियो समाचारों से जुड़ने के लिए कृपया हमारे चैनल को सबस्क्राईब करें और हमारे लघु प्रयास को अपना विराट सहयोग प्रदान करें , धन्यवाद।
गांधी जयंती के दिन दिल्ली का जंतर-मंतर एक बार फिर राजनीतिक टकराव का केंद्र बना।…
“भाजपा की कोर ग्रुप बैठक में मंत्रियों की शिकायतें सामने आईं—अधिकारी नहीं सुनते, संगठन में…
नई दिल्ली: भारतभवः । ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन कर ई-चालान कटने के बाद उसे…
बेंगलुरु। भारतभवः । कर्नाटक में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण यानी SIR को लेकर…
नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने रबी विपणन सत्र 2027-28 के लिए छह प्रमुख रबी फसलों…
बुधवार को दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की उड़ान में जो कुछ हुआ,…