राजनीतिनामा

दलबदलू नेता जनता को स्वीकार या गद्धार !

भारत में राजनितिक विमर्श बड़ी तेजी से बदलते है और आज के दौर में उससे भी जल्द बदलती है नेताओं की विचारधारा बीते दो दिनो से देश की राजनीति में सबसे बड़ी खबर है कि राघव चड्ढा ने आम आदमी पार्टी छोड़कर भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया है राघव चड्ढा ने केवल पार्टी नहीं बदली बल्कि अपने साथ आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसदों के बड़े हिस्से को भी भाजपा के साथ जोड़ दिया। आाप के 10 में से 7 राज्यसभा सांसदों ने भाजपा के साथ जाने का फैसला किया है। इसके बाद सोशल मीडिया पर जबरदस्त राजनीतिक बवाल है जहाँ भाजपा इसे श्सही समय पर सही निर्णय बता रही है वहीं आम आदमी पार्टी समर्थक और विपक्षी खेमे के लोग राघव चड्ढा को गद्दार कहकर जमकर निशाना बना रहे हैं। और देश का बुद्धिजीवी वर्ग दल बदल कानून की समीक्षा की बात भी कर रहा है राघव चड्ढा ने अपने फैसले का बचाव करते हुएआम आदमी पार्टी पर कटाक्ष किया और कहा कि पार्टी अपने मूल सिद्धांतों से भटक चुकी थी।उन्होंने कहा कि जनता की सेवा के लिए उन्हें नया रास्ता चुनना पड़ा। अब सवाल यह उठ रहा है क्या यह वैचारिक बदलाव है या फिर राजनीतिक भविष्य बचाने की रणनीति क्या यह भाजपा की मजबूती है या आम आदमी पार्टी की अंदरूनी कमजोरी और सबसे बड़ा सवाल क्या जनता ऐसे नेताओं को स्वीकार करती है जो विचारधारा बदलते हैं या उन्हें गद्दार कहकर अस्वीकार कर देती है फिलहाल सोशल मीडिया का फैसला साफ है बहस अभी खत्म नहीं हुई है।

⇑ वीडियो समाचारों से जुड़ने के लिए  कृपया हमारे चैनल को सबस्क्राईब करें , धन्यवाद।

Share this...
bharatbhvh

Recent Posts

मन की बात में सुरक्षा, जनगणना और पोषण पर पीएम मोदी का जोर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार, 27 सितंबर 2026 को ‘मन की बात’ के 138वें संस्करण…

6 hours ago

दिल्ली में सड़क निरीक्षण के दौरान थप्पड़ का विवाद, मंत्री प्रवेश वर्मा और AAP आमने-सामने

दिल्ली में सड़क निर्माण को लेकर चल रहा राजनीतिक विवाद अब थप्पड़ कांड तक पहुंच…

13 hours ago

मध्यप्रदेश – सागर में दिनदहाड़े हत्या, CCTV में कैद वारदात

16 सेकेंड में लोहे के पाइप से 14 वार, इलाके में मची सनसनी सागर। मकरोनिया…

1 day ago

चक्रवात ‘अर्नब’ का असर- कई राज्यों में बारिश का कहर, यूपी में 16 मौतें

भोपाल/लखनऊ। बंगाल की खाड़ी से उठे चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ के असर ने देश के कई…

2 days ago

चुनाव आयोग पर उठे सवालों के बीच आया नया मोड़

नई दिल्ली। भारतभवः  मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण यानी SIR को लेकर चुनाव आयोग…

2 days ago

SIR विवाद अब अदालत की चौखट पर, CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ याचिकाएं

नई दिल्ली। भारतभवः  मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण यानी SIR को लेकर चुनाव आयोग…

2 days ago