राजनीतिनामा

मोहन मंत्रिमंडल का विस्तार कहाँ अटका?

बीती 10 मयी को उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ मंत्रिमंडल का विस्तार हो गया, विभाग भी बंट गये लेकिन मप्र के भाजपा विधायक मंत्रिमंडल विस्तार की प्रतीक्षा करते हुए थक गए हैं. मप्र के मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव को मंत्रिमंडल विस्तार की इजाजत नहीं मिल रही है.क्षेत्रीय क्षत्रपों के दबाब के बीच सरकार चला रहे मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव पर मंत्रिमंडल विस्तार के लिए दबाव तो बहुत है, किंतु वे असहाय हैं.मोहन यादव के मौजूदा मंत्रिमंडल में फिलहाल 4 पद रिक्त हैं। संवैधानिक सीमा के अनुसार मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री सहित अधिकतम 35 मंत्री हो सकते हैं, जबकि अभी मंत्रियों की संख्या 31 के आसपास है।
                                  मोहन यादव सरकार का गठन 13 दिसंबर 2023 को हुआ था.उसके बाद से अब तक कोई औपचारिक विस्तार नहीं हुआ.यानी करीब ढाई साल से मंत्रिमंडल में नया विस्तार लंबित है.हाल के दिनों में विस्तार और फेरबदल की चर्चाएँ तेज हुई हैं.कई रिपोर्टों में संकेत दिए गए हैं कि प्रदर्शन, क्षेत्रीय संतुलन और जातीय समीकरणों को ध्यान में रखकर जल्द बदलाव हो सकता है भाजपा की डबल इंजन की तमाम सरकारों में विस्तार से लगातार परहेज किया जाता है. विस्तार होता भी है तो चुनाव के आसपास. उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ को भी बडी मुश्किल से मंत्रिमंडल विस्तार की अनुमति मिली. योगी सरकार के अब तक दो कार्यकाल रहे हैं, और दोनों को मिलाकर उनके मंत्रिमंडल में कुल 3 बार विस्तार हुआ है।पहले कार्यकाल (2017–2022) में वे केवल एक बार बार मंत्रिमंडल विस्तार कर पाए थे.दूसरे कार्यकाल (2022–अब तक) में अब तक 2 बार विस्तार हुआ है।पहला विस्तार मार्च 2024 में हुआ था और दूसरा विस्तार10 मई 2026 में हुआ.आपको बता दें कि मप्र में 2023 में भाजपा की प्रचंड जीत के बाद मोहन यादव को भाजपा विधायकों पर थोपा गया था. वे स्वाभाविक रूप से भाजपा के बहुसंख्यक विधायकों की पसंद नहीं हैं, लेकिन पार्टी अनुशासन के चलते पद के स्वाभाविक दावेदार शिवराज सिंह चौहान को पीछे हटना पडा था.पिछले ढाई साल में मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव का ज्यादातर समय क्षेत्रीय क्षत्रपों को साधने में ही खर्च हुआ. ढाई साल बाद भी मप्र में कोई स्वतंत्र गृहमंत्री नहीं है. डा यादव खुद इस विभाग को सम्हाल रहे हैं. फलस्वरूप विभाग के साथ न्याय नहीं हो पा रहा . गृह मंत्री बनने के लिए अनेक विधायक और मौजूदा मंत्री लालायित हैं.समझा और माना जा रहा है कि भाजपा दतिया विधानसभा उप चुनाव के बाद मोहन यादव मंत्रिमंडल मे विस्तार कर सकती है. इस उप चुनाव में विधानसभा चुनाव हार चुके पूर्व गृहमंत्री डा. नरोत्तम मिश्रा को दोबारा चुनाव लडाने की तैयारी चल रही है. यानि अभी मंत्रिमंडल विस्तार को स्थगित रखा जाएगा.
                                 मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मंत्रिमंडल में वर्तमान में कुल 31 सदस्य 1 मुख्यमंत्री, 2 उपमुख्यमंत्री, 18 कैबिनेट मंत्री, 6 राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार और 4 राज्य मंत्री) शामिल हैं.मोहन कैबिनेट की कुल स्वीकृत क्षमता 35 सदस्यों की है, जिससे फिलहाल 4 पद रिक्त हैं.मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव अभी खुद सामान्य प्रशासन, गृह, जेल, औद्योगिक नीति एवं निवेश प्रोत्साहन, जनसंपर्क, विमानन, खनिज साधन, लोक सेवा प्रबंधन विभाग सम्हाल रहे है.सूत्रों के मुताबिक मप्र के मौजूदा मंत्रियों के कामकाज की समीक्षा चल रही है. रिपोर्ट कार्ड बनते ही कामकाज के आधार पर मंत्रियों के भाग्य का फैसला पार्टी हाईकमान करेगा.इस सिलसिले में मुख्यमंत्री आवास पर दो दिन तक मजूदा मंत्रियों के कामकाज की समीक्षा भी की गई.मप्र में फिलहाल निगम, मंडलों में अशासकीय मनोनयन कर संतुलन बनाए रखने की कोशिश की गयी है.फिर भी असंतोष तो असंतोष है। #bharatbhvh
श्री राकेश अचल  ,वरिष्ठ पत्रकार एवं राजनैतिक समीक्षक, मध्यप्रदेश

⇑ वीडियो समाचारों से जुड़ने के लिए  कृपया हमारे चैनल को सबस्क्राईब करें , धन्यवाद।

Share this...
bharatbhvh

Recent Posts

सागर में शराब के आदी लोगों की घर-घर हो रही स्वास्थ्य जांच, 50 लोगों का उपचार शुरू

कलेक्टर के निर्देश पर स्वास्थ्य और आबकारी विभाग का संयुक्त अभियान, घर पहुंचकर की जा…

11 hours ago

मध्यप्रदेश मानवाधिकार आयोग की नियुक्तियों पर जातिगत विवाद, 22 में से 12 आयोग मित्र यादव समाज से

54 फीसदी नियुक्तियां एक ही समाज से होने पर कांग्रेस ने उठाए सवाल, सोशल मीडिया…

14 hours ago

योगी जी के नेतृत्व में यूपी में भयमुक्त वातावरण – पीएम मोदी

21 नवंबर 2026 को लखनऊ में आयोजित एक कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तर…

15 hours ago

राजस्थान के गांवों में कांग्रेस की आंधी, भाजपा को करारी शिकस्त

 37 में से 33 जिलों में पछाड़ी भाजपा  शहरी निकायों में जीत के बाद भाजपा…

16 hours ago

संदिग्ध मौत पर देवरी में बवाल, परिजनों के साथ कांग्रेस नेताओं ने किया चक्काजाम

पूर्व मंत्री हर्ष यादव सहित कांग्रेस नेताओं ने उठाए अवैध शराब कारोबार पर सवाल, प्रशासन…

1 day ago

BS-6 वाहनों को बड़ी राहत: अब तीन साल में कराना होगा PUC रिन्यू, सरकार ने बदले नियम

केंद्र सरकार ने प्रदूषण नियंत्रण प्रमाणपत्र (PUC) को लेकर नए नियम लागू कर दिए हैं।…

2 days ago