भारत-रूस रिश्तों को नई रफ्तार, मोदी-पुतिन की 45 मिनट चली अहम मुलाकात

भारत-रूस रिश्तों को नई रफ्तार, मोदी-पुतिन की 45 मिनट चली अहम मुलाकात

नई दिल्ली। ब्रिक्स सम्मेलन की औपचारिक शुरुआत से पहले भारत और रूस के बीच रिश्तों को और मजबूत करने की दिशा में एक अहम कदम सामने आया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने शुक्रवार को भारत मंडपम में करीब 45 मिनट तक द्विपक्षीय बातचीत की। खास बात यह रही कि दोनों नेताओं की यह मुलाकात महज 11 दिन के अंतराल में दूसरी बार हुई है। इस मुलाकात में दोनों देशों के बीच व्यापार, आर्थिक सहयोग, ऊर्जा, तकनीक, इंफ्रास्ट्रक्चर, रक्षा और संस्कृति सहित कई क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर चर्चा हुई। हालांकि बैठक के बाद फिलहाल कोई साझा बयान जारी नहीं किया गया और रक्षा सौदों को लेकर भी कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई।

                      बैठक के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया के माध्यम से मुलाकात की जानकारी साझा की। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति पुतिन के साथ भारत-रूस के आर्थिक संबंधों को और मजबूत करने तथा आर्थिक सहयोग कार्यक्रम 2030 को आगे बढ़ाने पर चर्चा हुई। दोनों नेताओं ने व्यापारिक रिश्तों के साथ-साथ इंफ्रास्ट्रक्चर, ऊर्जा और टेक्नोलॉजी जैसे क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने की संभावनाओं पर भी विचार किया। मोदी और पुतिन की बातचीत सिर्फ द्विपक्षीय रिश्तों तक सीमित नहीं रही। बैठक में पश्चिम एशिया के संकट और ब्लैक सी क्षेत्र के हालात पर भी चर्चा हुई। भारत की ब्रिक्स अध्यक्षता के दौरान वैश्विक स्तर पर सहयोग और दुनिया के कल्याण के लिए किए जा रहे प्रयासों को लेकर भी दोनों नेताओं के बीच विचार-विमर्श हुआ।

पुतिन ने दिया रूस आने का न्योता

मुलाकात का एक महत्वपूर्ण पहलू यह भी रहा कि राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को 24वें भारत-रूस शिखर सम्मेलन के लिए रूस आने का निमंत्रण दिया। प्रधानमंत्री मोदी ने इस निमंत्रण को स्वीकार कर लिया है।विदेश मंत्रालय के अनुसार, रूस यात्रा और शिखर सम्मेलन की तारीख दोनों देशों की आपसी सहमति से राजनयिक माध्यमों के जरिए तय की जाएगी।अंतरराष्ट्रीय राजनीति में तेजी से बदलते समीकरणों के बीच मोदी-पुतिन की लगातार दूसरी मुलाकात को भारत-रूस संबंधों के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा सकता है। व्यापार से लेकर ऊर्जा और तकनीक तक सहयोग का विस्तार दोनों देशों के लिए रणनीतिक और आर्थिक रूप से अहम है।

#XiJinping #putin #pmmodi #brics2026 #PutinInDelhi #DelhiFloods #BharatMandapam #DelhiDrainage #brics #

⇑ वीडियो समाचारों से जुड़ने के लिए  कृपया हमारे चैनल को सबस्क्राईब करें , धन्यवाद।

Share this...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *