कमलनाथ जैसे भ्रष्ट लोगो को सत्ता में नहीं आने देना चाहिए-प्रहलाद पटेल

कमलनाथ जैसे भ्रष्ट लोगो को सत्ता में नहीं आने देना चाहिए-प्रहलाद पटेल

जन आशीर्वाद यात्राओं का यही संदेश भाजपा के होंगे देश प्रदेशजनता ने किया अपनी पसंद का इजहार,फिर इस बार भाजपा सरकार :–श्री प्रहलाद पटेल केंद्रीय राज्य मंत्री
सागर।भारतीय जनता पार्टी ने अपने काम का लेखाजोखा जनता के सामने प्रस्तुत करने और जनता से आशीर्वाद प्राप्त करने की परंपरा को निभाते हुए इस बार भी जन आशीर्वाद यात्राओं का आयोजन किया था। इन यात्राओं की शुरुआत के लिए पार्टी ने भगवान श्रीराम की नगरी चित्रकूट को चुना था और पहली जन आशीर्वाद यात्रा की शुरुआत 3 सितम्बर को चित्रकूट से ही की थी। इस यात्रा का शुभारंभ पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जे.पी.नड्डा जी ने किया था। शेष 4 यात्राएं प्रदेश के अन्य 4 अंचलों नीमच, मंडला, श्योपुर और खंडवा से शुरू हुई। प्रभु श्री राम के आशीर्वाद और जनता के निरंतर साथ ने 10643 किमी लंबी इन यात्राओं को सफल और सार्थक बनाया है। मुझे आप सभी को यह बताते हुए प्रसन्नता हो रही है कि ये सभी यात्राएं अब संपन्न हो चुकी हैं और इन यात्राओं में सहभागिता से, यात्राओं के प्रति उत्साह से प्रदेश की जनता ने यह स्पष्ट संदेश दे दिया है कि इस बार फिर देश-प्रदेश में भाजपा की ही पूर्ण बहुमत की सरकार बनने जा रही है। यह बात केंद्रीय राज्य मंत्री श्री प्रहलाद पटेल जी ने सागर में आयोजित पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए कही। पत्रकार वार्ता में जिला अध्यक्ष गौरव सिरोठिया,सांसद राजबहादुर सिंह,प्रदेश मंत्री प्रभु दयाल पटेल, महापौर श्रीमती संगीता सुशील तिवारी,जिला महामंत्री श्याम तिवारी,अमित कचवाहा,पार्षद शैलेंद्र ठाकुर,जिला मीडिया प्रभारी श्रीकांत जैन,सह मीडिया प्रभारी आलोक केशरवानी उपस्थित रहें।
51 जिलों के 25 लाख से अधिक मतदाताओं से किया संवाद केंद्रीय राज्य मंत्री श्री प्रहलाद पटेल जी ने संबोधित करते हुए कहा कि जन आशीर्वाद यात्राओं के माध्यम से हम प्रदेश के 51 जिलों के 210 विधानसभाओं तक पहुंचे और 25 लाख से अधिक मतदाताओं से सीधा संवाद किया। यात्राओं का 1000 से अधिक स्थानों पर स्वागत किया गया। यात्राओं के दौरान 670 से अधिक रथ सभाओं, 200 से अधिक मंच सभाओं, 50 बड़ी जनसभाओं के सफल आयोजन का श्रेय हमारे पार्टी कार्यकर्ताओं और हर विधानसभा क्षेत्र की जनता को जाता है। हम निकले थे जनता का आशीर्वाद लेने हर एक द्वार, जनता ने दिल खोल कर कहा फिर इस बार भाजपा सरकार। केंद्रीय राज्य मंत्री श्री प्रहलाद पटेल जी ने कहा कि आप सबको पता है कि इन यात्राओं के साथ भाजपा द्वारा सदस्यता अभियान भी चलाया जा रहा था। हमें यह बताते हुए अपार हर्ष हो रहा है कि इस दौरान मध्यप्रदेश भाजपा परिवार में करीब 14 लाख नए सदस्य जुड़े हैं। हम उन सभी नए सदस्यों का हृदय से स्वागत करते हैं। प्रदेश के अगले स्वर्णिम 5 साल की यात्रा में शामिल होने के लिए उनका धन्यवाद करते हैं। जन आशीर्वाद यात्रा के माध्यम से हमें यह अनुभूति हुई है कि प्रदेश के हर गांव-गली-कस्बे के घरों में कम से कम एक सदस्य भाजपा का है। इन्हीं एक-एक सदस्यों के बल पर भाजपा करोड़ों सदस्य वाली पार्टी बन गई है। उन्होंने कहा कि इस यात्रा के बाद हमारे विरोधियों ने भी यह स्वीकार लिया है कि इस बार आएगी तो भाजपा ही। यही वजह है कि कांग्रेस नेताओं के होश उड़े हुए हैं। वह तो अब इस जुगत में लग गए हैं कि किसी तरह पुरानी सीटें ही बचा ली जाए। हम उनको बता देना चाहते हैं कि मध्यप्रदेश की 230 विधानसभाओं में से तो 150 पर तो भाजपा की सुनिश्चित है, बाकी बची सीटों में से भी भाजपा और कांग्रेस में बंटवारा होना है। यह हम इसलिए कह पा रहे हैं क्योंकि 2014 के बाद से दोगुनी गति से मध्यप्रदेश में विकास की गंगा बही है, क्योंकि मोदी के मन में एमपी है और इसलिए एमपी के मन में भी मोदी है। इसलिए एमपी के मन में हैं मोदी केंद्रीय राज्य मंत्री श्री प्रहलाद पटेल जी ने कहा कि एमपी के मन में मोदी क्यों हैं, वो भी जानना जरूरी है। मोदी जी ने प्रदेश को नर्मदा एक्सप्रेस वे दिया है, चंबल एक्सप्रेस वे दिया है, प्रदेश के रेलवे स्टेशनों व हवाई अड्डों का विकास हुआ है, पीएम श्री स्कूल खोले गए हैं, महाकालेश्वर, ओंकारेश्वर का विकास सुनिश्चित किया है। हाल ही में बीपीसीएल के नए प्लांट की नींव रखी है। माननीय प्रधानमंत्री जी ने न केवल गरीबों की समस्याएं दूर की हैं, बल्कि उनके लिए आय का साधन भी सुनिश्चित किया है। आज हर गरीब के घर का सपना साकार हुआ है। मुफ्त इलाज का सपना साकार हुआ है। प्रधानमंत्री जन-धन योजना के तहत खाताधारकों को सरकार द्वारा कई सारी सुविधाएं दी जाती हैं। मध्यप्रदेश में जन-धन योजना के माध्यम से 3.7 करोड़ महिलाओं के बैंक खाते खुलवाये गए हैं। भाजपा सरकार ने गरीब महिलाओं को धुएं से आजादी दिलाने और उनके बेहतर स्वास्थ्य को ध्यान में रखकर प्रधानमंत्री उज्जवला योजना शुरू की। प्रधानमंत्री उज्जवला योजना से मध्यप्रदेश की 82.2 लाख महिलाओं को रसोई के काले धुएं से छुटकारा मिला है। गरीबों का अपने घर का सपना पीएम आवास योजना से साकार हो रहा है। गर्मी, धूप, बारिश से सुरक्षित रहने के लिए आज उनके सिर पर पक्की छत है। आवास योजना के माध्यम से प्रदेश में 44 लाख से अधिक घरों का निर्माण हो चुका है। वहीं लाखों आवास निर्माणाधीन है। स्वच्छ भारत मिशन के तहत मध्यप्रेदश में 71 लाख से अधिक घरों में शौचालय बने हैं। इसके माध्यम से स्वच्छता की मशाल भी जल रही है और गरीबों को बीमारियों से भी बचाया जा रहा है। साथियों, भाजपा सरकार ने महिलाओं और बेटियों के दर्द को महसूस किया है इसलिए जल जीवन मिशन के माध्यम से मध्यप्रदेश के 64 लाख से अधिक घरों में स्वच्छ पीने का पानी पहुंचाने का काम किया जा रहा है। भाजपा सरकार की आयुष्मान भारत योजना गरीबों, वंचितों के लिए वरदान साबित हो रही है। मध्यप्रदेश में आयुष्मान योजना के तहत 30 लाख लोगों का निः शुल्क उपचार कराया गया है। देश के छोटे किसानों को खाद और बीज खरीदने में सहूलियत रहे, उन्हें कर्ज लेने के लिए मजबूर नहीं होना पड़े इसके लिए भाजपा की केंद्र सरकार देश में हर लाभार्थी किसान के खाते में 6,000 रूपये ट्रांसफर कर रहीं है, जबकि 6000 रुपये प्रदेश सरकार दे रही है। केंद्र की पीएम किसान सम्मान निधि और मध्यप्रदेश की मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना को मिलाकर अब प्रदेश के लगभग 92 लाख किसानों को 12 हजार रूपये प्रतिवर्ष की आर्थिक सहायता मिल रही है।
महिला सशक्तीकरण की पर्याय बनी मोदी सरकार केंद्रीय राज्य मंत्री श्री प्रहलाद पटेल जी ने कहा कि आज देश में कहीं भी महिला सशक्तिकरण की बात होती है तो पहले केंद्र की मोदी सरकार लोगों को याद आती है और उसके बाद मध्यप्रदेश की भाजपा सरकार का नाम आता है। भाजपा सरकार ने अपने लक्ष्यों में महिला सशक्तिकरण को हमेशा से ही प्राथमिकता दी है। उन्होंने कहा कि हाल ही में प्रधानमंत्री श्री मोदी जी ने संसद के दोनों सदनों से नारी वंदन बिल को पास कराकर नया इतिहास रच दिया है। 27 साल से लटके इस अधिनियम को राज्य सभा में सर्वसम्मति से पास कराना यह दर्शाता है कि मोदी सरकार की नीतियों को विपक्ष भी पसंद करता है। देश के निर्माण में महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने के क्रम में भाजपा सरकार का यह सार्थक कदम है। केंद्रीय राज्य मंत्री श्री प्रहलाद पटेल जी ने कहा कि लोकसभा एवं प्रदेश की विधानसभाओं में महिलाओं के लिए 33 फीसदी आरक्षण सुनिश्चित करने के लिए मैं प्रधानमंत्री श्री मोदी जी का बहुत-बहुत धन्यवाद करता हूं, आभार जताता हूं। केंद्रीय राज्य मंत्री श्री प्रहलाद पटेल जी ने कहा कि जिस प्रकार देश की सरकार महिलाओं के लिए कार्य कर रही है उसी प्रकार प्रदेश की भाजपा सरकार भी महिला उत्थान और सशक्तिकरण के लिए प्रतिबद्ध है। आज लाडली बहना, लाड़ली लक्ष्मी योजनाएं प्रदेश की महिलाओं के विकास का आधार बन रही हैं। आज मध्यप्रदेश में कन्याओं के पैदा होने से लेकर उनकी पढ़ाई और शादी तक सरकार विभिन्न योजनाओं के माध्यम से सहायता कर रही है। महिला अपराध के प्रति भी सख्त कदम उठाकर सरकार ने सुरक्षा सुनिश्चित की है। जनता के आशीर्वाद ने बनाया “बीमारू प्रदेश” को विकसित प्रदेश साथियो, प्रदेश का विकास करने,सेवा करने के प्रतिफल के रूप में ही हमें सभी क्षेत्रों से जनता का आशीर्वाद मिला है। यह जनता के आशीर्वाद की ही देन है कि आज प्रदेश बीमारू राज्यों की श्रेणी से निकलकर विकसित राज्य बना है। जन आशीर्वाद यात्राओं के दौरान मिले जनता के आशीर्वाद से यह स्पष्ट हो गया है कि प्रदेश में एक बार फिर भाजपा सरकार बनेगी, फिर कमल खिलेगा। इस यात्रा में जनता की सहभागिता ने बता दिया है कि अगर – संस्कृति का सम्मान बचाना है तो भाजपा को ही लाना है गरीब कल्याण बचाना है तो भाजपा का ही लाना है महिलाओं का उत्थान कराना है तो भाजपा को ही लाना है सुशासन को अपनाना है तो भाजपा को ही लाना है
कमलनाथ और कांग्रेस जैसे भ्रष्ट लोगो को सत्ता में नहीं आने देना चाहिए साथ ही केंद्रीय राज्य मंत्री श्री प्रहलाद पटेल जी ने कहा कि कमलनाथ और कांग्रेस जैसे भ्रष्ट लोगो को सत्ता में नहीं आने देना चाहिए। कमलनाथ सरकार में छिंदवाड़ा में एक सिंचाई परियोजना में ठेकेदार कंपनी मोंटेना को 550 करोड़ रुपए का एडवांस भुगतान कर दिया। इसकी जानकारी मेने पीएमओ को दी। राशि लेने के बाद भी वहा काम नही हुआ। एक ईंट भी नही लगी । श्री पटैल ने दावा किया कि वह राशि मैंने सरकार को वापस दिलाई। उन्होंने कहा कि सरकारी धन का दुरुपयोग करने और अपनो को लाभ दिलाने के लिए यह अपराध हुआ था। उसकी जांच हुई है पैसा भी वापिस हुआ है।
कांग्रेस नेताओं के अंतर्द्वंद, आक्रोश का प्रकटीकरण है जन आक्रोश यात्राएं केंद्रीय राज्य मंत्री श्री प्रहलाद पटेल जी ने कहा कि अभी तक सो रही कांग्रेस हमारी यात्राओं की सफलता देखकर जागी और जनता के बीच पहुंच गई। कांग्रेस जन आक्रोश यात्राएं निकाल रही है। हड़बड़ी में निकाली जा रही कांग्रेस की यात्राओं के रूझान भी सामने आने लगे हैं। यात्राओं के मंच पर खुले में कांग्रेसी आपस में भिड़ रहे हैं। ये यात्राएं वास्तव में कांग्रेस नेताओं के अंतर्द्वंद और पार्टी के अंदर फैले आक्रोश को दर्शा रही हैं। इस यात्रा की शुरुआत में ही कांग्रेस ने अपना असली रंग दिखा दिया। इन यात्राओं के लिए जो गाना चुना गया है, वह पाकिस्तान से लाया गया है। इनके पाक प्रेम ने यह फिर से जाहिर कर दिया है कि इन्हें केवल कुर्सी का लालच है। पाक प्रेम इनका पीछा नहीं छोड़ेगा और ये प्रदेश की दुर्दशा करना नहीं छोड़ेंगे। केंद्रीय राज्य मंत्री श्री प्रहलाद पटेल जी ने कहा कि मध्यप्रदेश की जनता ने मूड बना लिया है कि इस बार के चुनाव में कांग्रेस की जन आक्रोश यात्रा का जवाब कांग्रेस को पूरी तरह खामोश करके देगी। किसानों की कर्जमाफी का वादा करके भूल जाने वालों को, जनहित की योजनाओं को बंद करने वालों को जनता ऐसे ही थोड़ी छोड़ देगी।कांग्रेस के लिए जनता का एक ही संदेश है-कांग्रेस तुम सत्ता से रहो दूर जमानत जब्त करने के लिए मत करो मजबूर। केंद्रीय राज्य मंत्री श्री प्रहलाद पटेल जी ने कहा कि 25 सितंबर को भोपाल के जम्बूरी मैदान में पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जन्मजयंती के अवसर पर भाजपा कार्यकर्ता महाकुंभ आयोजित कर रही है। इस महाकुंभ में श्रद्धेय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी 10 लाख भाजपा कार्यकर्ताओं को आगामी विधानसभा चुनाव में जीत का मंत्र देंगे। पत्रकार वार्ता में जानकारी देते हुए जिला अध्यक्ष गौरव सिरोठिया ने बताया कि समूचे मध्यप्रदेश की तरह सागर जिले में भी जन आशीर्वाद यात्रा अभूतपूर्व सफलता के साथ संपन्न हुईं सागर जिले में जन आशीर्वाद यात्रा 3 दिन रही जो की 8 विधानसभा क्षेत्रों के 27 मंडलों में पहुंची यात्रा ने जिले में लगभग 287 कि.मी.का सफर तय किया।

⇑ वीडियो समाचारों से जुड़ने के लिए  कृपया हमारे चैनल को सबस्क्राईब करें और हमारे लघु प्रयास को अपना विराट सहयोग प्रदान करें , धन्यवाद।

Share this...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *