राजनीतिनामा

सुभाग्योदय मामला : कांग्रेस ने दोषियों पर कार्यवाही की मांग की

शासकीय (नजूल) भूमि की अवैध खरीद-फरोख्त के न्यायालयीन मामले में संदिग्ध भूमिका को लेकर जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ जांच एवं कार्यवाही की मांग

प्रदेश के राज्यपाल, मुख्य सचिव तथा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ को पत्र भेजकर किया हस्तक्षेप का आग्रह 

जिला कांग्रेस की निवर्तमान अध्यक्ष रेखा चौधरी ने मध्यप्रदेश शासन के मुख्य सचिव को पत्र भेजकर सागर में कथित रूप से करीब 1000 करोड़ों रुपए मूल्य की 28 एकड़ शासकीय (नजूल) भूमि की अवैध खरीद-फरोख्त के न्यायालयीन मामले में जिला प्रशासन की संदिग्ध भूमिका एवंजिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ जांच एवं कार्यवाही की मांग की है। पत्र की प्रतियां प्रदेश के राज्यपाल तथा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष माननीय श्री कमलनाथ जी को भी भेजकर हस्तक्षेप का आग्रह किया है।

प्रदेश के मुख्य सचिव को भेजे पत्र में रेखा चौधरी ने आरोप लगाया है कि राजनीतिक संरक्षण प्राप्त कतिपय कॉलोनाइजर समूह द्वारा सागर के खुरई रोड स्थित शासन की 28 एकड़ नजूल भूमि को तत्कालीन प्रशासन की मिलीभगत से अवैध खरीद बिक्री की गई है। इस जमीन की वर्तमान बाजारू कीमत 1000 करोड़ रुपए से भी अधिक है। लेकिन इस बेशकीमती सरकारी (नजूल) जमीन की ओने पौने दाम में अवैध रूप से खरीद बिक्री की गई है। सरकारी जमीन के उक्त अवैध कारोबार के खिलाफ माननीय उच्च न्यायालय के निर्देश पर जिला न्यायालय में प्रकरण प्रचलित किया गया था। लेकिन जिला प्रशासन ने उक्त भूमि के कारोबारियों से सांठगांठ कर न्यायालयीन सुनवाई के दौरान जानबूझकर अपनी अनुपस्थिति रखते हुए चाही गई जानकारी एवं दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए हैं। जिसके चलते माननीय न्यायालय द्वारा उक्त प्रकरण को पिछले दिनों खारिज कर दिया गया है।                                                              जिला प्रशासन की इस संदिग्ध भूमिका से उक्त जमीन के अवैध सौदागरों को सीधे तौर पर आर्थिक फायदा पहुंचाते हुए सरकारी राजस्व को 1000 करोड़ रुपए से भी अधिक की चपत लगाई गई है। रेखा चौधरी ने पत्र में आरोप लगाया है कि इस संपूर्ण अवैध कारोबार में कतिपय रूप से वर्तमान और पूर्व जनप्रतिनिधियों और भाजपा नेताओं ने अपने पद और प्रभाव का दुरुपयोग कर बेशकीमती सरकारी जमीन को अवैध रूप से खुर्द- बुर्द किया है। जिसमें मध्यप्रदेश शासन और राजस्व विभाग को सीधे तौर पर 1000 करोड़ रूपए से भी अधिक का आर्थिक नुकसान हुआ है। रेखा चौधरी की उक्त मांग का वरिष्ठ नेता पुरुषोत्तम मुन्ना चौबे मछुआ कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष गोवर्धन रैकवार दीनदयाल तिवारी शरद पुरोहित पार्षद ताहिर खान रिचा सिंह गौड़ नीलोफर अंजुम महिला कांग्रेस अध्यक्ष सैयद महजबीन अली महिला सेवादल अध्यक्ष रजिया खान हेमराज रजक सुनील पावा पूर्व पार्षद भैयन पटेल लीलाधर सूर्यवंशी कुंजीलाल लड़िया आदि ने शासन से मांग की है कि उक्त संपूर्ण प्रकरण की समय सीमा में जांच कर दोषी अधिकारियों के खिलाफ दांडिक कार्यवाही सुनिश्चित की जाए तथा बेशकीमती जमीन को अवैध सौदागरों से वापस छीन कर व्यापक लोक कल्याण के उद्देश्य से शासकीय स्तर पर लोक उपयोगी सार्वजनिक संस्थान का निर्माण कर जमीन का सदुपयोग किया जाए।

संवाददाता सागर 

Share this...
bharatbhvh

Recent Posts

पटनेश्वर धाम- 800 साल पुराना है शिव मंदिर, अनोखी है इससे जुड़ी कहानी

रानी का पटनेश्वर स्वप्न, बना इकलौता धाम जहां महाशिवरात्रि से पहले होता है शिव विवाह…

2 days ago

शिव ही सत्य है, शिव अनंत है शिव अनादि है, शिव भगवन्त है

शिव ही सत्य है, शिव अनंत है। शिव अनादि है, शिव भगवन्त है।। शिव ही…

2 days ago

नोहलेश्वर महोत्सव आस्था के साथ संस्कृति, परम्परा और सामाजिक समरसता का उत्सव – मुख्यमंत्री डॉ. यादव

आस्था के सभी स्थलों का विकास कर रही सरकार नोहटा को बनाया जाएगा नगर परिषद…

3 days ago

बागेश्वर धाम में सामूहिक विवाह कार्यक्रम की पहल सराहनीय : मुख्यमंत्री यादव

महाशिवरात्रि पर्व पर तीन दिवसीय सामूहिक कन्या विवाह महोत्सव में शामिल हुए मुख्यमंत्री वैदिक मंत्रोच्चार…

3 days ago

सागर में एयरपोर्ट निर्माण को लेकर  केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री से मुलाकात

सागर सागर लोकसभा क्षेत्र के विकास और नागरिकों को  सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से सागर…

3 days ago

क्या सच में जायेगी राहुल की सांसदी !

लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी की सांसद सदस्यता पर एक बार फिर संकट…

3 days ago