राजनीतिनामा

कांग्रेस नेता पर दर्ज हुए मामले को लेकर कांग्रेसियों में आक्रोश

देवरी कला:-

कांग्रेस नेता पर दर्ज हुए मामले के विरोध में पूर्व मंत्री एवं देवरी विधायक हर्ष यादव के नेतृत्व में अनुविभागीय अधिकारी पुलिस को ज्ञापन सौंपा गया है जिसमें उल्लेख किया गया है कि ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं को लेकर अनुविभागीय अधिकारी को राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा गया था, जहां कार्यक्रम को कांग्रेस नेता रज्जन बजाज ने क्षेत्र की समस्याओं को लेकर संबोधित किया था,जिसको लेकर देवरी अनुविभागीय अधिकारी द्वारा रज्जन बजाज पर मामला दर्ज कराया गया है, ज्ञापन में उल्लेख किया गया कि एसडीएम की रिपोर्ट पर कांग्रेसी नेता रजजन बजाज पर झूठा अपराध दर्ज किया है जिसकी निष्पक्ष जांच की जाए और मामले को खारिज किया जाए ,क्योंकि एसडीएम द्वारा अपने पदीय हैसियत के प्रभाव व शांति पूर्वक अपराधिक प्रकरण धारा में बिना किसी ऑडियो वीडियो के जांच कराएं पंजीबद्ध कराया है जिससे कांग्रेस कार्यकर्ताओं में असंतोष एवं आक्रोश व्याप्त है ।

ज्ञापन देने वालों में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विजय गुरु, सुधीर श्रीवास्तव, रजनीश जैन, गजेंद्र गुरु, अनिल मिश्रा, बाबा राजोरिया,अरविंद शांडिल्य, राकेश चौरसिया, कृष्ण कुमार यादव, त्रिवेंद्र जाटव,रमेश सिंघई,सौरभ नामदेव,सैंकी राय,सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

इनका कहना है

14 तारीख को एसडीएम द्वारा पुलिस थाना आकर कांग्रेसी नेता रज्जन बाजाज द्वारा अपमानित करने को लेकर प्रकरण दर्ज कराया गया था ।इस मामले में रविवार को कांग्रेसी नेताओ ने ज्ञापन दिया है जिसमें निष्पक्ष जांच कराए जाने की मांग की है ,मामले में निष्पक्ष जांच कराने का आश्वासन दिया है ।

-पूजा शर्मा, एसडीओपी देवरी।

Share this...
bharatbhvh

Recent Posts

जंतर-मंतर से उठी आवाज, राहुल गांधी का वार “लाठी से भीड़ रुक सकती है, सवाल नहीं”

गांधी जयंती के दिन दिल्ली का जंतर-मंतर एक बार फिर राजनीतिक टकराव का केंद्र बना।…

3 hours ago

मध्य प्रदेश BJP की पहली कोर ग्रुप बैठक में उठे सवाल

“भाजपा की कोर ग्रुप बैठक में मंत्रियों की शिकायतें सामने आईं—अधिकारी नहीं सुनते, संगठन में…

1 day ago

ई-चालान को नजरअंदाज करना पड़ेगा भारी, सुप्रीम कोर्ट का सख्त रुख

नई दिल्ली: भारतभवः ।     ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन कर ई-चालान कटने के बाद उसे…

1 day ago

कर्नाटक में वोटर लिस्ट पर सियासी संग्राम, मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार का धरना

बेंगलुरु। भारतभवः । कर्नाटक में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण यानी SIR को लेकर…

1 day ago

रबी फसलों की MSP बढ़ी, गेहूं पर ₹25 की बढ़ोतरी खाद सब्सिडी को भी मंजूरी

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने रबी विपणन सत्र 2027-28 के लिए छह प्रमुख रबी फसलों…

2 days ago

भारतीय पायलट की हिम्मत से टला बड़ा हवाई हादसा

बुधवार को दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की उड़ान में जो कुछ हुआ,…

2 days ago