Categories: Breaking News

देवरी कला में बिजली वसूली मामले में कलेक्टर की सख्त कार्रवाई

देवरी कला में बिजली वसूली में बिजली कंपनी के कर्मियों द्वारा किए गए अमर्यादित, असम्मानजनक व्यवहार को लेकर कलेक्टर की सख्त कार्रवाई

2 कर्मचारियों को किया निलंबित, आउट सोर्स के दो कर्मचारियों की सेवाएं समाप्त

अमर्यादित वीडियो वायरल करने पर एक के विरुद्ध  थाने में केस  दर्ज

मध्यप्रदेश पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी  प्राइवेट लिमिटेड सागर संभाग, रहली के अधीनस्थ वितरण केंद्र देवरी के ग्रामीण/शहरी में पदस्थ  विद्युत कर्मियों द्वारा बिजली उपभोक्ताओ से  अशालीन,  व्यवहार करने एवं कर्त्तव्य पालन में उदासीनता व लापरवाही करने पर जिला कलेक्टर श्री दीपक आर्य ने सख्त कार्यवाही की है । कलेक्टर के निर्देश पर  मप्र पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड सागर के अधीक्षण यंत्री (संचालन/ संधारण) वृत्त ने क्वेश कार्प  प्रा.लिमि.,बंगलरू के  आउट सोर्स  के 2 कर्मियों की सेवायें समाप्त कर दी गई है। इसी प्रकार कंपनी के सागर संभाग रहली के अधीनस्थ वितरण केंद्र देवरी में ग्रामीण व शहरी क्षेत्र में पदस्थ दो  2 कर्मियों को निलंबित  कर दिया गया है। जिले के थाना देवरी अंतर्गत कौशल किशोर वार्ड देवरी में शनिवार को बिजली उपभोक्ताओ के घर राजस्व की वसूली करने पहुंचे विद्युत कर्मियों द्वारा मौके पर मौजूद बुजुर्ग महिला से आपत्तिजनक, अशालीन व्यवहार का मामला सामने आया था।उक्त मामला कलेक्टर श्री दीपक आर्य के संज्ञान में आते ही उनके निर्देश पर आउट सोर्स के विद्युत कर्मी अकुशल कार्मिक विवेक रजक और अर्धकुशल कर्मी मनोज कुमार चढ़ार को तत्काल सेवा से पृथक किया गया। साथ ही विवेक रजक के विरुद्ध थाना देवरी में एफआईआर भी  दर्ज की गई है। आरोपी विवेक रजक को पुलिस अभिरक्षा में रखा गया है ।
देवरी ( ग्रामीण) में पदस्थ देवेंद्र मिश्रा  लाइन परिचारक श्रेणी दो को राजस्व वसूली कार्य  में बिजली उपभोक्ताओं से अशालीन व्यवहार करने, कर्त्तव्य में उदासीनता व लापरवाही बरतने पर तत्काल प्रभाव से निलंबित कर  उनका  मुख्यालय  संभाग कार्यालय सागर कर दिया गया है । एक अन्य देवरी( शहर)  में पदस्थ लाइन परिचारक श्रेणी दो शिवकुमार शर्मा   को भी राजस्व वसूली के कार्य के दौरान सम्मानीय विद्युत उपभोक्ता से शालीनतापूर्वक व्यवहार न कर कर्तव्यपालन में उदासीनता/ लापरवाही बरतने के फलस्वरुप तत्काल प्रभाव से निलंबित किया  गया है। उनका मुख्यालय भी संभाग कार्यालय   सागर नियत किया गया है। एवं संबंधित कर्मचारियों के खिलाफ विभागीय जांच भी स्थापित की गई है।

Share this...
bharatbhvh

Recent Posts

देवरी में किसानों की समस्याओं को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन

हर्ष यादव के नेतृत्व में राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन खाद, बिजली और सिंचाई के…

11 hours ago

IMA MP State Conference 2026 में स्तन कैंसर जागरूकता हेतु वॉकथॉन का आयोजन

सागर। 27अक्टूबर 2026 इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) की 68वीं मध्य प्रदेश स्टेट कॉन्फ्रेंस IMA MPCON…

12 hours ago

सागर में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: कलेक्टर प्रतिभा पाल और SP सुजानिया का तबादला

बंडा शराब कांड के बाद प्रशासनिक बदलावों की चर्चा के बीच दिलीप कुमार यादव होंगे…

12 hours ago

1 नवम्बर – व्यापारियों की मांग पर राहुल का जबाब

 CEC को हटाने की मांग से गरमाई सियासत नई दिल्ली। कथित वोट चोरी के मुद्दे…

19 hours ago

“मोदी का बाप भी जायेगा” से गरमाई सियासत

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ऊपर ऐसी टिप्पणी…

2 days ago

दिग्विजय सिंह का बड़ा बयान: हिंदुत्व और सनातन धर्म अलग

चुनाव आयोग की भूमिका पर भी उठाए सवाल भोपाल/शाजापुर। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय…

2 days ago