मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना अब हवाई जहाज से भी

मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना अब हवाई जहाज से भी

भोपाल। मध्य प्रदेश की शिवराज सिंह सरकार बुजुर्गों के लिए नए साल में एक अच्छी खबर लेकर आयी  है,  जानकारी के अनुसार  राज्य सरकार  मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना में अब सिर्फ बस, रेल से ही यात्रा नहीं कर सकेंगे, बल्कि उन्हें हवाई जहाज से भी धार्मिक स्थलों तक जाने का मौका मिलेगा। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की घोषणा के अनुरूप मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना  में अब बस और रेल यात्रा के बाद हवाई यात्रा के द्वारा भी बुजुर्गों को दूरस्थ तीर्थ स्थलों की यात्रा कराई जाएगी। नए वर्ष में हवाई तीर्थ दर्शन यात्राएं प्रारंभ होंगी। मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना अप्रैल, 2022 से काशी विश्वनाथ  की तीर्थयात्रा के साथ पुन प्रारंभ की गई है। मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना प्रारंभ करने वाला देश का पहला राज्य है मध्य प्रदेश।

कृपया यह भी पढ़ें –

मुख्यमंत्री ने जनता की शिकायत पर निवाड़ी कलेक्टर को हटाया

मध्य प्रदेश की मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना को देश के विभिन्न राज्यों ने अपने यहां लागू किया है। ज्ञात हो कि राज्य में वर्ष 2012 में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान  ने बुजुर्ग नागरिकों के लिए तीर्थ यात्रियों के लिए प्रारंभ की थी। मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना में हिंदू मुस्लिम सिख ईसाई सभी धर्मों के तीर्थ स्थलों को शामिल किया गया है। इस योजना के तहत राज्य के 60 वर्ष की आयु से ज्यादा के बुजुर्गों केा तीर्थ स्थलों की यात्रा कराई जाती है। इस यात्रा के दौरान असहाय लोगों को अपने साथ एक सहायक ले जाने का प्रावधान भी है। यात्रा में बुजुर्गों के खान-पान से लेकर विश्राम तक का इंतजाम होता है, साथ ही उपचार के लिए चिकित्सक भी मौजूद रहते है। राज्य के बड़े हिस्से के लेाग अब तक इस यात्रा का लाभ ले चुके हैं, अब तो नई व्यवस्था शुरू की है सरकार ने।

⇓ वीडियो समाचारों के लिये कृप्या हमारे चैनल की लिंक पर क्लिक कर हमारे चैनल को सबस्क्राईब करें , धन्यवाद।

https://www.youtube.com/c/BharatbhvhTV

Share this...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *