कलमदार

मध्यप्रदेश : जातीय राजनीती बनी जी का जंजाल…

भोपाल। वर्तमान में राजनीति भी क्रिकेट की तरह ही अनिश्चितताओं का खेल होती जा रही है इसका प्रत्यक्ष उदाहरण मध्यप्रदेश में ओबीसी वोटबैंक है जब राजनीतिक दलों ने सियासी फायदे के लिए जातीय उभार देना शुरू किया था तब उन्हें इस बात का अंदाजा नहीं होगा यही जातियों का खेल एक दिन जी का जंजाल बन जाएगा सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद सरकार भले ही रिव्यू पिटिशन की बात कर रही है लेकिन दिल्ली से लौटने के बाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने जिस तरह से कहा है कि हम महा विजय के लिए तैयार हैं संभावना यही है कि अब कभी भी प्रदेश में त्रिस्तरीय पंचायती राज और नगरी निकाय के चुनाव की घोषणा हो सकती है।

दरअसल राज्य निर्वाचन आयोग ने जिस तरह से स्थानीय निकाय के चुनाव की तैयारियां पूर्ण करने की बात की है और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गुरुवार को पार्टी पदाधिकारियों की बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि पंचायत और निकाय चुनाव पूर्व को आने का पाप कांग्रेस ने किया है। भारतीय जनता पार्टी की तैयारी पूरी हो चुकी थी हम लोग तो मैदान में जा रहे थे लेकिन सुनिश्चित हार के डर से कांग्रेस को चली गई और इतना बड़ा महापाप किया।

किसके कारण ओबीसी वर्ग का आरक्षण ही रुक गया। हमने अदालत में भी इस बात के लिए पूरी ईमानदारी से प्रयास किए कि ओबीसी आरक्षण के साथ ही चुनाव समाज के सभी वर्गों के साथ अन्याय ना हो। यह हमारी पार्टी का निर्णय है हमारी पार्टी पंचायतों निकाय चुनाव में ओबीसी को 27ः टिकट देगी और हर वर्ग के साथ न्याय करते हुए महा विजय का इतिहास रचने के लिए कार्यकर्ता आगे बढ़े भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा ने भी ओबीसी वर्ग को उसके राजनीतिक अधिकार मैंने इस दिशा में भाजपा की प्रतिबद्धता को दोहराया है। ऐसे में अब इस बात की संभावनाएं बढ़ गई है कि प्रदेश में त्रिस्तरीय पंचायती राज और नगरी निकाय चुनाव की घोषणा कभी भी हो सकती है।

बहरहालए पंचायती राज चुनाव और नगरीय निकाय के चुनाव में प्रदेश के दोनों ही प्रमुख दल भाजपा और कांग्रेस में ओबीसी वर्ग को टिकट देने की बात कही है। कांग्रेस में 27ः और भाजपा ने 27ः से भी अधिक टिकट देने की घोषणा की है। इसके पहले दोनों ही दल कभी ना कभी अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति और सामान्य वर्ग की नाराजगी का नुकसान झेल चुके हैं।

अब पिछड़ा वर्ग की नाराजगी से बचने के लिए दोनों ही दल अपने.अपने दावे और तर्क जनता मीडिया और कोर्ट के सामने रख चुके हैं लेकिन इसके बावजूद बगैर ओबीसी आरक्षण के ही पंचायती राज और नगरी निकाय के चुनाव होने की संभावना बढ़ गई है। दोनों ही दलों के रणनीतिकार इस झमेले से बाहर कैसे निकले इसके लिए मंथन करने में जुटे हुए हैं जबकि ग्वालियर में ओबीसी संगठन में प्रदर्शन की शुरुआत कर दी है और प्रदेश में अन्य जगह भी प्रदर्शन करने और 21 मई को मध्य प्रदेश बंद की घोषणा की है। इससे सियासी घमासान और भी बढ़ सकता है और अब जातियों के जंजाल में प्रदेश की सियासत गर्मा रही है।

कुल मिलाकर दोनों ही राजनीतिक दलों ने एक तरफ जहां ओबीसी के पक्ष में खड़े होने की रणनीति अपनाई है तो वहीं दूसरी ओर बगैर ओबीसी आरक्षण के ही होने वाले चुनाव की तैयारियां भी शुरू कर दी है।

 

देवदत्त दुबे , भोपाल – मध्यप्रदेश

Share this...
bharatbhvh

Recent Posts

स्कॉटलैंड में सागर की बेटी यामिनी  ने कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में जूडो में जीता रजत पदक

स्कॉटलैंड के ग्लासगो में आयोजित कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में 31 जुलाई 2026 को सागर जिले…

14 hours ago

दतिया में दगाबाजों की बारीकी से पड़ताल

दतिया विधानसभा के उपचुनाव के लिए मतदान संपन्न हो चुका है परिणाम 3 अगस्त को…

21 hours ago

“सुरखी विधानसभा के विद्यालयों में गूंजा सेवा, संस्कार और हरियाली का संदेश

युवा  नेता आकाश सिंह राजपूत ने साइकिल वितरण, छात्र सम्मान एवं वृक्षारोपण से जीता सभी…

2 days ago

सांसद वानखेड़े ने रेल मंत्री से सागर लोकसभा क्षेत्र में रेल सुविधाओं के विस्तार की मांग उठाई

बीना में वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन और मंडी बामोरा में प्रयागराज एक्सप्रेस के स्टॉपेज की…

2 days ago

संजय दत्त @ 67 : गलतियों से गिरकर, संघर्ष से उठकर सुपरस्टार बनने की कहानी

भारतीय सिनेमा में कुछ कलाकार ऐसे होते हैं जिनकी पहचान केवल उनकी फिल्मों से नहीं,…

2 days ago

ई-20 पेट्रोल – सस्ता ईंधन का वादा, अब ‘किसानों के सम्मान’ का नया तर्क?

भारतीय जनता पार्टी और केंद्र सरकार की एक विशेषता है—वह अपने हर बड़े फैसले के…

3 days ago