प्रशासन

उत्तरप्रदेश : सभी मदरसों में राष्ट्रगान अनिवार्य होगा…

उत्तर प्रदेश  – लाउड स्पीकर विवाद को शंतिपूर्ण एवं समभाव से सुलझाने के बाद उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य के मदरसों को लेकर एक बड़ा फैसला किया है। अब उत्तर प्रदेश के मदरसों में कक्षा शुरू होने से पहले राष्ट्रगान अनिवार्य होगा। उत्तर प्रदेश मदरसा शिक्षा बोर्ड परिषद ने इसका आदेश जारी कर दिया है। राज्य सरकार का यह आदेश मान्यता प्राप्तए अनुदान पाने वाले और अनुदान नहीं पाने वाले सभी मदरसों पर लागू होगा। रमजान और ईद की छुट्टियों के बाद गुरुवार से ही सभी मदरसे खुले हैं और 14 मई से मदरसों में बोर्ड परीक्षाएं शुरू हो रही हैं।

जानकारी के अनुसार सभी मदरसों में गुरुवार से ही हर दिन सुबह कक्षा शुरू होने से पहले राष्ट्रगान अनिवार्य कर दिया गया। उत्तर प्रदेश मदरसा शिक्षा बोर्ड के रजिस्ट्रार एसएन पांडे ने नौ मई को सभी जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारियों को इस बारे में आदेश जारी किया। आदेश में कहा गया है कि पिछली 24 मार्च को बोर्ड की बैठक में किए गए फैसले के मुताबिक नए शिक्षण सत्र से सभी मदरसों में प्रार्थना के समय राष्ट्रगान अनिवार्य कर दिया गया है।

आदेश में कहा गया है कि राज्य के सभी मान्यता प्राप्त अनुदानित और गैर अनुदानित मदरसों में आगामी शिक्षण सत्र से कक्षाएं शुरू होने से पहले अन्य दुआओं के साथ समवेत स्वर में शिक्षकों और छात्र.छात्राओं को राष्ट्रगान का गायन अनिवार्य रूप से करना होगा। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारियों को इस आदेश का पालन सुनिश्चित कराने के लिए नियमित रूप से निगरानी करनी होगी।

उत्तर प्रदेश में इस वक्त कुल 16461 मदरसे हैं जिनमें से 560 को सरकार से अनुदान प्राप्त होता है। फैसले के बाद उत्तर प्रदेश के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री दानिश आजाद ने कहा. जब मदरसा छात्र राष्ट्रगान गाएंगे तो समाज के मूल्यों को भी जानेंगे। मदरसा शिक्षा के उत्थान के लिए सरकार काम कर रही है। अब मदरसा के छात्र गणित, विज्ञान, कंप्यूटर के साथ.साथ धर्मग्रंथों का भी अध्ययन करेंगे।

Share this...
bharatbhvh

Recent Posts

जंतर-मंतर से उठी आवाज, राहुल गांधी का वार “लाठी से भीड़ रुक सकती है, सवाल नहीं”

गांधी जयंती के दिन दिल्ली का जंतर-मंतर एक बार फिर राजनीतिक टकराव का केंद्र बना।…

5 hours ago

मध्य प्रदेश BJP की पहली कोर ग्रुप बैठक में उठे सवाल

“भाजपा की कोर ग्रुप बैठक में मंत्रियों की शिकायतें सामने आईं—अधिकारी नहीं सुनते, संगठन में…

1 day ago

ई-चालान को नजरअंदाज करना पड़ेगा भारी, सुप्रीम कोर्ट का सख्त रुख

नई दिल्ली: भारतभवः ।     ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन कर ई-चालान कटने के बाद उसे…

1 day ago

कर्नाटक में वोटर लिस्ट पर सियासी संग्राम, मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार का धरना

बेंगलुरु। भारतभवः । कर्नाटक में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण यानी SIR को लेकर…

1 day ago

रबी फसलों की MSP बढ़ी, गेहूं पर ₹25 की बढ़ोतरी खाद सब्सिडी को भी मंजूरी

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने रबी विपणन सत्र 2027-28 के लिए छह प्रमुख रबी फसलों…

2 days ago

भारतीय पायलट की हिम्मत से टला बड़ा हवाई हादसा

बुधवार को दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की उड़ान में जो कुछ हुआ,…

2 days ago