धर्म-ग्रंथ

बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री के खिलाफ बिहार में मुकदमा दर्ज

बागेश्वर धाम के कथावाचक पं धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के खिलाफ बिहार में मुकदमा दर्ज किया गया है। जानकारी के अनुसार कथावाचक के खुद की तुलना भगवान से करने पर हिन्दू धर्मावली और सनातनी आहत है, जिसके चलते उनके खिलाफ खुद को भगवान बताने पर मुकदमा दर्ज कराया गया है। पेशे से वकील सूरज कुमार ने कथावाचक पर मुकदमा दर्ज कराया है। वकील सूरज कुमार का आरोप है कि राजस्थान में धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने खुद को हनुमान जी का अवतार बताया था और अपनी तुलना भगवान से की थी। वकील सूरज कुमार ने बागेश्वर धाम के कथावाचक पर हिन्दू धर्म का पालन करने वालों को धोखा देने और गुमराह करने का आरोप भी लगाया है।

https://youtube.com/shorts/7VrobPAbbKQ

धीरेंद्र शास्त्री पर मुजफ्फरपुर के कोर्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है। वहीं उन पर आरोप लगाया है कि वे अपने उद्देश्य को पूरा करने के लिए खुद की तुलना भगवान से करके भगवान को नीचा दिखा रहे हैं। लोगों को कथित चमत्कार के नाम पर ठग रहे हैं और उन्हें अपने पैरों में झुका रहे हैं। बागेश्वर धाम के कथावाचक के ऐसा करने से सनातन धर्म की परंपरा को ठेस पहुंची है। धीरेंद्र शास्त्री के खिलाफ धारा295 क 505 और 298 के तहत मामला दर्ज कराया गया है। इस मामले में कोर्ट में आगामी 10 मई को सुनवाई होगी।

⇑ वीडियो समाचारों से जुड़ने के लिए  कृपया हमारे चैनल को सबस्क्राईब करें और हमारे लघु प्रयास को अपना विराट सहयोग प्रदान करें , धन्यवाद।

Share this...
bharatbhvh

Recent Posts

लोकसभा में गूंजा बीना रिफाइनरी विस्तार परियोजना में स्थानीय रोजगार का मुद्दा

लोकसभा में सागर सांसद ने बीना रिफाइनरी विस्तार परियोजना के संबंध में जानकारी चाहते हुए स्थानीय…

4 hours ago

मत जमा कीजिए

मत जमा कीजिए। सच कहूं तो ये बात जितनी साधारण लगती है, उतनी ही गहरी…

12 hours ago

जंग तो रुकेगी लेकिन किसकी शर्तों पर ?

खाडी युद्ध पर लिखने के लिए कुछ भी नया नही है सिवाय इसके कि जंग…

3 days ago

वन्य जीव संरक्षण  के प्रति सरकार प्रतिबद्ध -सीएम डॉ मोहन यादव

बुंदेलखंड में गूँजेगी चीतों की दहाड़ चीतों की पुनर्वसाहट का नया बसेरा बनेगा बुंदेलखंड सीएम…

3 days ago

अब कहीं जाकर सठियाये मोहन यादव

मप्र के मुख्यमंत्री डाक्टर मोहन यादव 60 साल के हो गये.इस वयसंधि के लिए एक…

3 days ago

पत्नी की हत्या कर लगाई आग – डॉक्टर द्वारा रची गई सुनियोजित साजिश का पर्दाफाश

पत्नी की हत्या कर घटना को दुर्घटना दिखाने का प्रयास तीन आरोपी गिरफ्तार सागर। जिले…

5 days ago