भाजपा में दीनदयाल प्रशिक्षण महाभियान के तहत प्रशिक्षण शुरू हो गए हैं जो बूथ स्तर तक आयोजित किए जाएंगे प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य कार्यकर्ताओं को आधुनिक तकनीक के उपयोग के अनुरूप ढालना है पार्टी का मानना है कि व्यक्ति निर्माण से संगठन निर्माण और फिर राष्ट्र निर्माण के लक्ष्य को पाने के लिए कार्यकर्ताओं का तकनीकी रूप से दक्ष होना अनिवार्य है।दरअसल भाजपा समय के साथ कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर तक आधुनिक तकनीक के साथ वक्त के रूप में भी दक्ष बनाने जा रही है सबसे पहले प्रदेश भाजपा के चुनिंदा नेताओं और पदाधिकारी को मास्टर ट्रेनर्स का प्रशिक्षण मुंबई में दिया गया जिसमें प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल सहित पार्टी के पदाधिकारी सांसद विधायक प्रवक्ता शामिल हुए थे। उसे दौरान मध्य प्रदेश के साथ-साथ गुजरात महाराष्ट्र गोवा छत्तीसगढ़ के भाजपा नेता भी प्रशिक्षण पहुंचे थे अब भाजपा प्रत्येक राज्य में बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित करेगी इसके लिए शुक्रवार 6 मार्च को राजधानी भोपाल मध्य भारत के करीब 600 कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित किया गया जो मंडल स्तर पर होने वाली प्रशिक्षण के लिए मास्टर ट्रेनर के रूप में काम करेंगे इसके बाद 7 मार्च को जबलपुर में प्रशिक्षण दिया जाएगा जिसमें जबलपुर छिंदवाड़ा रीवा और शहडोल संभाग में आने वाले 19 जिलों के कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण दिया जाएगा और 10 मार्च को इंदौर में इंदौर और उज्जैन संभाग के 18 जिलों के कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण दिया जाएगा।
बहरहाल राष्ट्रीय स्वयं सेवक की तर्ज पर प्रदेश में तीन प्रांतों संरचना की गई है राजधानी भोपाल में मध्य भारत प्रांत के भोपाल नर्मदा पुरम ग्वालियर चंबल और सागर संभाग के 55जिलों के कार्यकर्ता शामिल हुए। प्रशिक्षण कार्यशाला में मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल प्रदेश प्रभारी डॉक्टर महेंद्र सिंह एवं प्रशिक्षण महा अभियान के पश्चिम मध्य क्षेत्र के क्षेत्रीय प्रभारी श्री के पटेल ने शुक्रवार को भोपाल के रविंद्र भवन में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियां के अंतर्गत आयोजित विषय वक्त के रूप में कार्यशाला को संबोधित किया। अब अप्रैल मई में मंडल स्तर पर प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित किये जाएंगे। इस महाभियान यह संचालन के लिए एक राष्ट्रीय टोली भी बनाई गई है जिसमें मध्य प्रदेश से भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णु दत्त शर्मा को संयोजक की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है इसके अलावा राष्ट्रीय टोली में सदस्य के रूप में कविता पाटीदार को भी शामिल किया गया है वहीं क्षेत्रीय स्तर पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के लिए के पटेल को प्रभारी नियुक्त किया गया है।
प्रशिक्षण में मुख्य रूप से बूथ स्तर की कार्यशाला में व्हाट्सएप ग्रुप और डिजिटल संवाद के माध्यम से मन की बात जैसे कार्यक्रमों को प्रभावी बनाने पर जोर दिया जाएगा मंडल स्तर के प्रशिक्षण के लिए 100 का डिजिटल शुल्क निर्धारित किया गया है जो संगठन को डिजिटल रूप से जोड़ने की एक प्रक्रिया है मंडल स्तर पर कुल 7 सत्र आयोजित होंगे जिसमें वैचारिक अधिष्ठान और इतिहास के साथ-साथ तकनीकी कौशल पर विशेष जोर रहेगा।प्रशिक्षण कार्यशाला में राष्ट्रीय प्रदेश जिला मंडल और बूथ स्तर के सभी पदाधिकारी राष्ट्रीय स्तर से जिला स्तर तक के सभी मोर्चा के सदस्य सांसद विधायक महापौर पार्षद और स्थानीय निकाय के सदस्य एवं पंचायत प्रतिनिधि शामिल रहेंगे पार्टी में जो नए प्रवेश हुए हैं उनके लिए भी प्रशिक्षण कार्यशाला में आमंत्रित किया गया है। कुल मिलाकर बूथ स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक भाजपा कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित करने जा रही है जिससे कि आधुनिक तकनीक के साथ पूरी दक्षता से किसी भी प्लेटफार्म पर पार्टी का पक्ष मजबूती से रखा जा सके।
श्री देवदत्त दुबे ,वरिष्ठ पत्रकार एवं राजनैतिक समीक्षक, मध्यप्रदेश
⇑ वीडियो समाचारों से जुड़ने के लिए कृपया हमारे चैनल को सबस्क्राईब करें , धन्यवाद।

