लोकतंत्र-मंत्र

कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा आज मध्यप्रदेश में

इंदौर। कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा आज मध्यप्रदेश में प्रवेश क्र रही है यात्रा के आधी बीत जाने के बाद कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा भी इस यात्रा में शामिल होने जा रही हैं। राहुल गांधी के नेतृत्व में चल रही इस यात्रा में उनकी बहन प्रियंका बुधवार को शामिल होंगे। प्रियंका गांधी वाड्रा के साथ उनके पति रॉबर्ट वाड्रा और उनके बच्चे भी होंगे। कांग्रेस की ओर से इस बात की जानकारी दी गई है कि महाराष्ट्र से निकल कर जब भारत जोड़ो यात्रा बुधवार को मध्य प्रदेश में प्रवेश करेगी तो कांग्रेस के बाकी नेताओं के साथ प्रियंका भी यात्रा का स्वागत करेंगी। मध्यप्रदेश में राहुल गाँधी की यात्रा को भव्य रूप देने के लिए बाईट कई दिनों से कांग्रेस की तैयारियां चल रही है प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ का दवा है की इस यात्रा में रोज एक लाख कांग्रेसी राहुल के साथ चलेंगे ।

कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा 23 नवंबर को दमधयप्रदेश के बुरहानपुर के बोदरली गांव पहुंचेगी। उससे एक दिन पहले ही कांग्रेस के सभी वरिष्ठ नेता बुरहानपुर पहुंच गए हैं। पूर्व मुख्यमंत्री और प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ, पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह, अजय सिंह और अरुण यादव सहित पार्टी के सभी विधायक इस यात्रा में शामिल होने के लिए मंगलवार को बुरहानपुर पहुंच गए। बुधवार को प्रियंका गांधी वाड्रा भी उनको ज्वाइन करेंगी। मंगलवार को मीडिया से बात करते हुए कमलनाथ ने कहा कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में प्रियंका गांधी वाड्रा भी शामिल हो रही हैं। उनके साथ रॉबर्ट वाड्रा और उनके बच्चे यात्रा में शामिल होने के लिए बुधवार को इंदौर पहुंच जाएंगे। कमलनाथ ने कहा- यह भारत जोड़ो यात्रा देश को जोड़ रही है। समाज को जोड़ रही है इसके साथ-साथ हमारे धर्मों को भी जोड़ रही है। किसी व्यक्ति, किसी समाज या किसी देश ने आज तक भारत जोड़ो यात्रा जैसी यात्रा नहीं निकाली है।

गौरतलब है कि यात्रा शुरू होने के बाद और दक्षिण भारत में इसकी सफलता के बाद से ही इस बात की अटकलें लगाई जा रही थीं कि प्रियंका कब इसका हिस्सा बनेंगी। इससे पहले खराब सेहत के बावजूद सोनिया गांधी कर्नाटक के मांड्या में इस यात्रा में शामिल हुई थीं।  यात्रा के महाराष्ट्र चरण में सावरकर को लेकर हुए विवाद पर कमलनाथ ने कहा कि भाजपा के पास केवल पैसा और प्रशासन बचा है, जिसका वे पूरी तरह से उपयोग कर रहे हैं। उन्होंने कहा-  इस यात्रा को प्रभावित करने और राहुल गांधी को बदनाम करने की साजिश रची जा रही है। गौरतलब है कि यात्रा के मध्य प्रदेश पहुंचने से पहले राहुल गांधी को मारने की एक धमकी भी मिली थी, जिसके बाद सुरक्षा को पुख्ता बंदोबस्त किए गए हैं। कांग्रेस राहुल गाँधी की यात्रा से ही आने वाले विधानसभा चुनावो में माहौल बनाने की पूरी तयारी है यात्रा में आदिवासी वोट बैंक को साधने के साथ साथ सर्कार गिरने की सुहानुभूति बटोरने की भी पूरी तयारी हैं

Share this...
bharatbhvh

Recent Posts

अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझी: प्रेम प्रसंग बना हत्या की वजह

सागर। जिले की रहली पुलिस ने एक अंधे हत्या कांड का सनसनीखेज खुलासा करते हुए…

15 hours ago

कार्यकर्ताओं की तकनीकी दक्षता बढ़ाने भाजपा का प्रशिक्षण

भाजपा में दीनदयाल प्रशिक्षण महाभियान के तहत प्रशिक्षण शुरू हो गए हैं जो बूथ स्तर…

20 hours ago

नितिश की बिदाई – सोशल मीडिया में कई अटकलें

बिहार के मुख्यमंत्री नितिश कुमार के राज्यसभा जाने की खबर ने बिहार के साथ साथ…

21 hours ago

गेहूं उपार्जन प्रक्रिया में किसानों को ना हो कोई परेशानी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

परफार्मेंस और परिणाम देने वाले कलेक्टर ही रहेंगे मैदान में अधिकारी-कर्मचारी कार्यालयीन समय का पालन…

2 days ago

बिहार – राजनीति में भूचाल नितिश जायेंगे राज्यसभा

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अटकलों को समाप्त करते हुए स्पष्ट कर दिया है…

3 days ago

ईरान-इसराइल-अमेरिका युद्ध से थर्राई दुनिया खामनेई की मौत

अमेरिका और इजराइल के ईरान पर हमले से सारी दुनिया सन्न है सोशल मीडिया पर…

7 days ago