Breaking News

अतीक अहमद के बेटे की सड़क हादसे में मौत

उत्तरप्रदेश से आयी चौकाने वाली खबर में माफिया अतीक अहमद के बेटे की सड़क हादसे में मौत हो गई। अबान अहमद झांसी जेल में बंद बड़े भाई अली अहमद से मिलने जा रहा था। कार में 5 लोग सवार थे। हाईवे पर अचानक जानवर आ गया। उसे बचाने के चक्कर में कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई।पुलिस ने कार सवार पांचों लोगों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने अबान और उसके दोस्त सोनू को मृत घोषित कर दिया। घायलों की पहचान उमर अहमद, मोहम्मद जैद और असलम के रूप में हुई है। हादसा गुरुवार सुबह साढ़े 10 बजे झांसी-कानपुर हाईवे पर पूंछ थाना क्षेत्र में हुआ है।पुलिस ने दरवाजा तोड़कर बाहर निकाल पुलिस के मुताबिक, अबान कार से दोस्तों के साथ सुबह प्रयागराज से झांसी के लिए निकला था। अबान अहमद आगे की सीट पर बैठा था। सोनू गाड़ी चला रहा था। हादसे में दोनों के सिर में गंभीर चोटें आईं, जिससे उनकी मौत हो गई।हादसा इतना जोरदार था कि कार का अगला हिस्सा बुरी तरह डैमेज हो गया। हादसे के बाद पांचों कार में फंस गए थे। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़कर सभी को बाहर निकाला।

⇑ वीडियो समाचारों से जुड़ने के लिए  कृपया हमारे चैनल को सबस्क्राईब करें , धन्यवाद

Share this...
bharatbhvh

Recent Posts

‘कानून का डर कहां है?’ — नाबालिगों से गैंगरेप पर सुप्रीम कोर्ट सख्त

नई दिल्ली। नाबालिगों के साथ गैंगरेप की लगातार सामने आ रही घटनाओं पर सुप्रीम कोर्ट…

1 day ago

बीए प्रथम वर्ष के नतीजे पर बवाल 1316 में 1157 छात्राओं को सप्लीमेंट्री या फेल

सागर। गर्ल्स डिग्री कॉलेज में बीए प्रथम वर्ष के परीक्षा परिणाम ने छात्राओं और अभिभावकों…

2 days ago

वित्तमंत्री के वायरल वीडियो पर बहस तेज

सोशल मीडिया पर वायरल वित्तमंत्री के एक वीडियो ने एनडीए और कांग्रेस के बीच बढाई…

2 days ago

मध्यप्रदेश – अच्छा शगुन है, नक्सल के बाद नशा मुक्त भारत…

—सियासत में किताब संविधान की,साजिश अराजकता की … सौजन्य - ना काहू से बैर/राघवेंद्र सिंह…

2 days ago

सृष्टि का पहला मंत्र है गायत्री मंत्र – योगी आदित्यनाथ

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज;4 अक्टूबर 2026 को लखनऊ में आयोजित अखिल विश्व…

3 days ago

राहुल गांधी का नया ‘सत्याग्रह’ — शिकायत से आंदोलन तक

देश में परीक्षा, पेपर लीक, महंगाई, एसआईआर और अधिकारों से जुड़े मुद्दों को लेकर उठ…

3 days ago