अपराध

कांग्रेस विधायक के खिलाफ दुष्कर्म और अप्राकृतिक कृत्य का आरोप

कांग्रेस नेता और पूर्व मंत्री उमंग सिंघार के खिलाफ धार में ही दुष्कर्म और अप्राकृतिक कृत्य का आरोप लगा है।

पुलिस ने केस दर्ज किया है। मामले की जांच की जा रही है।

धार जिले में विधायक और पूर्व मंत्री उमंग सिंघार के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज हुआ है। 38 वर्षीय एक महिला ने जिले के नौगांव थाने में शिकायत दर्ज कराई है। महिला ने खुद को उमंग सिंघार की पत्नी बताया है। महिला का आरोप है कि धार जिले में पीडब्ल्यूडी कार्यालय के पीछे स्थित विधायक निवास पर उमंग सिंघार ने नवंबर 2021 से 18 नवंबर 2022 के बीच उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया। मारपीट भी की और अभद्र व्यवहार किया। महिला ने पूर्व मंत्री पर अप्राकृतिक कृत्य करने का आरोप भी लगाए  है।

जानकारी के अनुसार धार पुलिस ने इन सभी आरोपों के आधार पर उमंग सिंगार के खिलाफ आइपीसी की धारा 376, 377 और 498 के तहत प्रकरण दर्ज किया है। महिला जबलपुर की है और उसने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि उमंग सिंघार से एक सार्वजनिक कार्यक्रम में मुलाकात हुई थी। दोनों पर फोन पर बातें होने लगी। सिंघार ने शादी का वादा किया था। इसके बाद महिला दिल्ली धार और भोपाल के निवास पर उमंग सिंघार क साथ रही। इस दौरान सिंघार ने उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए और शादी करने की बात से मुकर गए। महिला ने इसकी शिकायत करने की धमकी दी तो सिंगार ने भोपाल स्थित आवास में 16 मार्च 2022 को उसके साथ शादी कर ली। फिर उसे प्रताड़ित करने लगे। महिला का आरोप है कि सिंगार ने अश्लील वीडियो बनाए और दोस्तों को दिखाने की बात कहकर ब्लैकमेल भी किया। महिला ने तो सिंघार पर जान से मारने की कोशिश करने का आरोप भी लगाया है।
इस मामले में जानकारी देते हुए मध्यप्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने बताया कि कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव और गुजरात चुनाव में सह प्रभारी मध्य प्रदेश सरकार में पूर्व मंत्री और विधायक उमंग सिंगार के खिलाफ धार के नौगांव थाने मे 38 वर्षीय एक विवाहित महिला ने दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज करवाई है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।इस पूरे मामले मे भाजपा प्रदेशअध्यक्ष वीडी शर्मा ने कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा है कि यही कांग्रेस का चरित्र है सिंधार पर पहले भी इस तरह के आरोप लगे थे कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ को इस मामले पर जनता को जबाब देना चाहियं।

Share this...
bharatbhvh

Recent Posts

लोकसभा में गूंजा बीना रिफाइनरी विस्तार परियोजना में स्थानीय रोजगार का मुद्दा

लोकसभा में सागर सांसद ने बीना रिफाइनरी विस्तार परियोजना के संबंध में जानकारी चाहते हुए स्थानीय…

3 hours ago

मत जमा कीजिए

मत जमा कीजिए। सच कहूं तो ये बात जितनी साधारण लगती है, उतनी ही गहरी…

11 hours ago

जंग तो रुकेगी लेकिन किसकी शर्तों पर ?

खाडी युद्ध पर लिखने के लिए कुछ भी नया नही है सिवाय इसके कि जंग…

2 days ago

वन्य जीव संरक्षण  के प्रति सरकार प्रतिबद्ध -सीएम डॉ मोहन यादव

बुंदेलखंड में गूँजेगी चीतों की दहाड़ चीतों की पुनर्वसाहट का नया बसेरा बनेगा बुंदेलखंड सीएम…

3 days ago

अब कहीं जाकर सठियाये मोहन यादव

मप्र के मुख्यमंत्री डाक्टर मोहन यादव 60 साल के हो गये.इस वयसंधि के लिए एक…

3 days ago

पत्नी की हत्या कर लगाई आग – डॉक्टर द्वारा रची गई सुनियोजित साजिश का पर्दाफाश

पत्नी की हत्या कर घटना को दुर्घटना दिखाने का प्रयास तीन आरोपी गिरफ्तार सागर। जिले…

5 days ago