समाज

म.प्र.अग्रवाल महिला महासभा सागर का फाग महोत्सव

सागर :- म.प्र.अग्रवाल महिला महासभा सागर द्वारा बड़े बाजार स्थित द्वारकाधीश मंदिर मे फाग महोत्सव का आयोजन किया गया | अग्रवाल महिला महासभा की अध्यक्ष सीमा अग्रवाल ने बताया कि प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष की खुशियों एवं रंगो के त्यौहार होली के पावन पर्व पर अग्रवाल समाज की महिलाओ द्वारा पारंपरिक रूप से फाग महोत्सव का आयोजन किया गया जिसमे सभी ने फूलो एवं गुलाल से होली खेली एवं भगवान द्वारकाधीश से सभी की खुशहाली की कामना की | मीडिया प्रभारी मधु अग्रवाल ने बताया कि फाग उत्सव मे छोटे बच्चों को राधा कृष्ण की आकर्षक वेशभूषा मे तैयार कर वृंदावन की थीम पर महिला मंडल की सदस्यों ने सखियों के रूप मे फूल अबीर और गुलाल की पारंपरिक होली खेली इस अवसर पर महिला मंडल की सदस्यों के सामूहिक नृत्य ने सभी का मन मोह लिया |

कृपया यह भी पढ़ें –

महिला मंडल की वरिष्ठ सदस्य श्रीमती शशिकान्ता अग्रवाल,लता अग्रवाल, चंदा पोद्दार किरण अग्रवाल द्वारा कृष्णलीला के भजन सुनाए गये | फाग महोत्सव का संचालन उपाध्यक्ष आकांक्षा अग्रवाल सांस्कृतिक मंत्री मोना अग्रवाल ने किया एवं आभार महामंत्री सुनीता अग्रवाल ने व्यक्त किया | कार्यक्रम मे मोना गीतेश अग्रवाल,रीति अग्रवाल,बरखा पोद्दार,श्रेया अग्रवाल,मोनिका अग्रवाल,रितु अग्रवाल,मोना अग्रवाल सोनल अग्रवाल,ममता अग्रवाल,पारुल अग्रवाल, रोशनी अग्रवाल,रूचि पोद्दार.दीपा अग्रवाल,शशि अग्रवाल,मयूरी पोद्दार, मंजूषा अग्रवाल,नीरजा अग्रवाल,कल्पना अग्रवाल, पूनम अग्रवाल, वरखा अग्रवाल रूचि अग्रवाल प्रज्ञा अग्रवाल आदि सदस्य मोजूद रही।

⇑ वीडियो समाचारों से जुड़ने के लिए  कृपया हमारे चैनल को सबस्क्राईब करें और हमारे लघु प्रयास को अपना विराट सहयोग प्रदान करें , धन्यवाद।

Share this...
bharatbhvh

Recent Posts

मध्यप्रदेश राजनीतिनामा – परफॉर्मेंस रिपोर्ट पर फैसले की बारी

सत्तारूढ दल भाजपा में एल्डरमेन से लेकर मंत्रिमंडल विस्तार के लिए कार्यकर्ताओं पार्टी पदाधिकारीयों विधायकों…

21 hours ago

लोकसभा में गूंजा बीना रिफाइनरी विस्तार परियोजना में स्थानीय रोजगार का मुद्दा

लोकसभा में सागर सांसद ने बीना रिफाइनरी विस्तार परियोजना के संबंध में जानकारी चाहते हुए स्थानीय…

3 days ago

मत जमा कीजिए

मत जमा कीजिए। सच कहूं तो ये बात जितनी साधारण लगती है, उतनी ही गहरी…

3 days ago

जंग तो रुकेगी लेकिन किसकी शर्तों पर ?

खाडी युद्ध पर लिखने के लिए कुछ भी नया नही है सिवाय इसके कि जंग…

5 days ago

वन्य जीव संरक्षण  के प्रति सरकार प्रतिबद्ध -सीएम डॉ मोहन यादव

बुंदेलखंड में गूँजेगी चीतों की दहाड़ चीतों की पुनर्वसाहट का नया बसेरा बनेगा बुंदेलखंड सीएम…

6 days ago

अब कहीं जाकर सठियाये मोहन यादव

मप्र के मुख्यमंत्री डाक्टर मोहन यादव 60 साल के हो गये.इस वयसंधि के लिए एक…

6 days ago