जबलपुर में भीषण सड़क हादसा –  ढाबे के बाहर आग ताप रहे लोगों को ट्रक ने कुचला

जबलपुर में भीषण सड़क हादसा – ढाबे के बाहर आग ताप रहे लोगों को ट्रक ने कुचला

मक्का से भरा बेकाबू ट्रक तीन वाहनों को टक्कर मारने के बाद पलटा, चालक गिरफ्तार; नशे में होने की आशंका

जबलपुर। भेड़ाघाट थाना क्षेत्र में गुरुवार तड़के एक तेज रफ्तार ट्रक ने जमकर तबाही मचाई। सोनू ढाबे के सामने सड़क किनारे आग ताप रहे लोगों को ट्रक ने कुचल दिया। दर्दनाक हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि ढाबा संचालक समेत दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।हादसा तड़के करीब 3 बजे हुआ। जानकारी के मुताबिक, मक्का से लदा ट्रक (MP 20 HB 1200) शहपुरा की ओर से जबलपुर आ रहा था। इसी दौरान सोनू ढाबे के सामने चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया। बेकाबू ट्रक ने पहले सड़क किनारे खड़ी बोलेरो, कार और पिकअप को जोरदार टक्कर मारी। इसके बाद ढाबे के बाहर मौजूद लोगों को रौंदता हुआ कुछ दूर जाकर पलट गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसे के वक्त ढाबे पर कुछ लोग खाना खा रहे थे, जबकि कुछ लोग ठंड से बचने के लिए अलाव के पास बैठे आग ताप रहे थे। किसी को संभलने का मौका मिलता, उससे पहले ही तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया।पुलिस के मुताबिक, मृतकों की पहचान मोनू भंडारी निवासी रामपुर (गोरखपुर), बलराम सिंह निवासी मुरैना और धर्मेंद्र आदिवासी के रूप में हुई है। धर्मेंद्र ढाबे में कर्मचारी था। हादसे में सोनू और ढाबा संचालक घायल हुए हैं।सब इंस्पेक्टर अभिषेक कैथवास ने बताया कि दुर्घटना के बाद ट्रक को जब्त कर चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है। प्रारंभिक जांच में चालक के नशे में होने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।इस हादसे ने एक बार फिर तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने के कारण सड़क किनारे मौजूद लोगों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

https://www.youtube.com/c/BharatbhvhTV?sub_confirmation=1

⇑ वीडियो समाचारों से जुड़ने के लिए  कृपया हमारे चैनल को सबस्क्राईब करें , धन्यवाद ।

https://www.instagram.com/bharatbhvh_news/

Share this...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *