भारतीय क्रिकेट प्रेमियों के लिए आज का दिन एक निराश कर देने वाली खबर के साथ शुरू हुआ क्योंकि टीम इंडिया के महान बल्लेबाज़ और पूर्व कप्तान विराट कोहली ने टेस्ट क्रिकेट से आधिकारिक तौर पर संन्यास लेने का ऐलान कर दिया है। विराट कोहली ने यह जानकारी अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम के माध्यम से दी जिसके बाद से क्रिकेट जगत में हलचल मच गई है। यह फैसला लंबे समय से कयासों में था लेकिन अब उन्होंने इस पर अंतिम मुहर लगा दी है। विराट कोहली का टेस्ट करियर करीब 14 वर्षों का शानदार और प्रेरणादायक सफर रहा। उन्होंने अपनी आक्रामक बल्लेबाज़ी अद्वितीय फिटनेस और जबरदस्त नेतृत्व क्षमता से भारतीय टेस्ट क्रिकेट को एक नई ऊंचाई तक पहुंचाया। कोहली ने अपने करियर में भारत को कई ऐतिहासिक जीतें दिलाई हैं जिनमें ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट सीरीज जीत भी शामिल है उन्होंने भारत के लिए 113 टेस्ट मैच खेले और इस दौरान अपने शानदार खेल से लाखों प्रशंसकों का दिल जीता। इस खबर के बाद से ही सोशल मीडिया पर लोग अपनी प्रतिक्रिया दे रहें है.
⇑ वीडियो समाचारों से जुड़ने के लिए कृपया हमारे चैनल को सबस्क्राईब करें , धन्यवाद।
खाडी युद्ध पर लिखने के लिए कुछ भी नया नही है सिवाय इसके कि जंग…
बुंदेलखंड में गूँजेगी चीतों की दहाड़ चीतों की पुनर्वसाहट का नया बसेरा बनेगा बुंदेलखंड सीएम…
मप्र के मुख्यमंत्री डाक्टर मोहन यादव 60 साल के हो गये.इस वयसंधि के लिए एक…
पत्नी की हत्या कर घटना को दुर्घटना दिखाने का प्रयास तीन आरोपी गिरफ्तार सागर। जिले…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्य और केंद्र की सत्ता को मिला कर देश में सबसे…
कड़ान नदी के तट पर स्थित 400 वर्ष पुराने मंदिर में अज्ञातवास के दौरान आए…