Breaking News

नगरीय निकाय चुनाव: छोटे चुनाव में भी दिग्गज दिखाएंगे दम

भोपाल। प्रदेश में नगरीय निकाय के चुनाव भले ही स्थानीय स्तर के चुनाव माने जाते हो लेकिन दोनों ही दलों के दिग्गज नेता चुनाव प्रचार में पूरी दम दिखाएंगे क्योंकि इन चुनाव के परिणामों से 2023 के लिए वातावरण जो बनना है इसलिए कोई भी दल इन चुनाव में रिस्क नहीं लेना चाहता। भाजपा की ओर से मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा ने दौरे और सभाएं शुरू कर दी है। इंदौर के बाद सतना में चुनावी सभा में संबोधित किया।

यहां मुख्यमंत्री चौहान ने कहां की हमने सतना के विकास के लिए और सतना स्मार्ट सिटी के लिए 1000 करोड़ का प्रावधान किया है। कांग्रेस की नजर उस पैसे पर है। उन्होंने कहा सतना के विकास के लिए भाजपा के मेयर और पार्षद प्रत्याशियों को जिताने जिससे ग्रीन और क्लीन सतना बन सके।

वही सिंगरौली में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा ने सिंगरौली को जिला बनाने का काम किया। भाजपा सरकार ने सिंगरौली को मेडिकल कॉलेज और माइनिंग कॉलेज की सौगात दी है। सिंचाई के क्षेत्र में अभूतपूर्व काम भाजपा शासन में हुए हैं। भाजपा ही विकास कराएगी भाजपा प्रत्याशी को भारी बहुमत से जिताये। आज मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भोपाल में रोड शो करेंगे तो भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा रीवा में महापौर प्रत्याशी के पक्ष में जनसभा को संबोधित करेंगे।

नगरीय प्रशासन मंत्री भूपेंद्र सिंह सागर नगर निगम के चुनाव पर फोकस बनाए हुए हैं। गुरुवार को जिले में निर्विरोध निर्वाचित हुए पार्षदों का सम्मेलन भी सागर में हुआ और निर्विरोध जीते पार्षदों से चुनाव वाले क्षेत्रों में काम करने के लिए कहा गया है।भाजपा की ओर से प्रदेश स्तर पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा, केंद्रीय मंत्री नरेंद्र तोमर, पहलाद पटेल, वीरेंद्र कुमार, फग्गन सिंह कुलस्ते और पार्टी पदाधिकारी सक्रिय रहेंगे। वही कांग्रेस पार्टी की ओर से मुख्य प्रचारक प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ रहेंगे पार्टी की ओर से आपका कमलनाथ आपके साथ चलाएगी। आज शुक्रवार को कमलनाथ सिंगरौली से चुनावी अभियान की शुरुआत करेंगे और 26 जून को सागर में रोड शो का कार्यक्रम होगा। इसके अलावा पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह जहां डैमेज कंट्रोल का काम संभाल रहे हैं। वहीं अरुण यादव मालवा क्षेत्र में अजय सिंह क्षेत्र में सक्रिय रहेंगे। सुरेश पचौरी और कांतिलाल भूरिया को भी अपने-अपने क्षेत्रों में सक्रिय रहने के लिए कहा गया है।

कुल मिलाकर चुनाव भले ही छोटे हो पर दोनों ही दलों के दिग्गज नेता पूरा दम इन चुनावों में लगाएंगे। प्रदेश के दोनों दलों के प्रमुख नेता तो सक्रिय हो ही गए हैं। दोनों ही दलों की ओर से प्रचार के लिए राष्ट्रीय नेताओं और फिल्मी कलाकारों को भी बुलाने की योजना है।

 

देवदत्त दुबे भोपाल  मध्यप्रदेश 

Share this...
bharatbhvh

Recent Posts

डोहेला महोत्सव  –  कैलाश खेर के गीतों पर झूमे उठा किला मैदान

खुरई। पूर्व गृहमंत्री, खुरई विधायक श्री भूपेन्द्र सिंह द्वारा खुरई किला प्रांगण स्थित डोहेला मंदिर…

1 day ago

कांग्रेस नेताओं ने कर दी मोदी की तारीफ

प्रमुख विपक्षी दल कांग्रेस और नेता विपक्ष राहुल गांधी लगातार पश्चिम एशिया में चल रही…

2 days ago

समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदी की तैयारी पूरी, 78 लाख मीट्रिक टन है उपार्जन का लक्ष्य

इंदौर, उज्जैन, भोपाल और नर्मदापुरम संभाग में 10 अप्रैल तथा शेष संभागों में 15 अप्रैल…

2 days ago

प्रसिद्ध पार्श्वगायक कैलाश खेर के गीतों से होगा खुरई डोहेला महोत्सव का शुभारंभ

देश के दिग्गज सिने गायकों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सजे तीन दिवसीय खुरई डोहेला महोत्सव-2026…

3 days ago

राजयसभा में राघव चड्ढा का कद हुआ कम

बुधवार को राजनैतिक गलियारों में राजयसभा संसद और आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा…

4 days ago

रुद्राक्ष धाम स्थित श्री दक्षिणमुखी हनुमान जी मंदिर में हजारों भक्तों ने दर्शन किए

रुद्राक्ष धाम स्थित श्री दक्षिणमुखी हनुमान जी मंदिर में हजारों भक्तों ने दर्शन किए सागर। शहर…

5 days ago