राजनीतिनामा

कांग्रेस नेताओं ने कर दी मोदी की तारीफ

प्रमुख विपक्षी दल कांग्रेस और नेता विपक्ष राहुल गांधी लगातार पश्चिम एशिया में चल रही जंग के मसले पर भारत सरकार के स्टैंड की आलोचना कर रहे हैं और तेल व गैस के संकट पर सवाल उठा रहे हैं लेकिन उनकी पार्टी के तीन बड़े नेताओं ने इस मसले पर सरकार की नीतियों का समर्थन कर विरोधाभास पैदा कर दिया है तीन पूर्व केंद्रीय मंत्रियों कमलनाथ आनंद शर्मा और शशि थरूर ने पश्चिम एशिया में चल रही जंग और एलपीजी के संकट पर सरकार के उठाए कदमों का समर्थन किया है। पूर्व केंद्रीय मंत्री आनंद शर्मा ने भारत की कूटनीतिक पहल की तारीफ करते हुए इसे काफी परिपक्व और कौशल भरा बताया। पूर्व केंद्रीय मंत्री व मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने देश में रसोई गैस के संकट पर कहा था कि ऐसी कोई कमी नहीं है। यह बस माहौल बनाया जा रहा है। तो शशि थरूर ने केंद्र सरकार के डिप्लोमेटिक स्टैंड की तारीफ की और इसे समय के अनुकूल बताया था।

⇑ वीडियो समाचारों से जुड़ने के लिए  कृपया हमारे चैनल को सबस्क्राईब करें , धन्यवाद।

Share this...
bharatbhvh

Recent Posts

भाजपा ने 50 दिन पहले ही दीपावली मना ली

  वैसे तो दीपावली 8 नवंबर को है लेकिन भाजपा ने पूरे देश के साथ-साथ…

6 hours ago

निठारी कांड के आरोपी रहे सुरेंद्र कोली की हरिद्वार में मौत

 चाय की दुकान में फंदे पर मिला शव हरिद्वार | 18 सितंबर 2026 नोएडा के…

7 hours ago

तमिलनाडु में हिंदी और नवोदय विद्यालयों पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी

भाषा नीति को लेकर फिर गरमाई बहस नई दिल्ली। भारतभवः । तमिलनाडु में जवाहर नवोदय…

8 hours ago

राहुल गांधी के इंदौर दौरे से पहले सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन अलर्ट

19 सितंबर को इंदौर में राहुल गांधी का युवाओं से संवाद कार्यक्रम छात्रों की गूँज…

9 hours ago

फसल मुआवजा, अवैध शराब-सट्टा जनसमस्याओं को लेकर महाराजपुर में गरजे हर्ष यादव

पूर्व कैबिनेट मंत्री के नेतृत्व में एक दिवसीय धरना, मुख्यमंत्री के नाम तहसीलदार को सौंपा…

10 hours ago

भारत की चिप क्रांति: सेमीकंडक्टर हब बनने की दिशा में बड़ा कदम

नई दिल्ली। भारतभवः  भारत अब सेमीकंडक्टर के क्षेत्र में केवल बाजार बनने की बजाय अपनी…

1 day ago