लोकतंत्र-मंत्र

मकरोनिया नगर पालिका में भाजपा – कांग्रेस के विरोध में निर्दलीय प्रत्याशियों का गठबंधन

  • भाजपा की मकरोनिया मंडल उपाध्यक्ष ने भाजपा से दिया इस्तीफा।
  • कांग्रेस में जाने किया इंकार, निर्दलीय प्रत्याशी का करेंगी समर्थन।

मध्यप्रदेश में नगरीय निकाय चुनाव में प्रत्याशी चयन की प्रक्रिया से नाराज कार्यकर्ताओं के  रूठने -मानाने  और दल बदल का दौर जारी है , दरअसल  पार्टी गाईडलाईन को दर – किनार कर दिये गये टिकिट से दोनो ही प्रमुख दलों भाजपा और कांग्रेस के पुराने और सक्रिय कार्यकर्ताओं में विरोध हो रहा है। जहां एक तरफ दोनो दल अपने कार्यकर्ताओं को मना रही है तो भाजपा द्धारा आज नाराज कार्यकर्ताओं को निर्दलीय पर्चा निकालने का दबाब भी बनाया जा रहा है और सख्त होते हुए एंसे कार्यकर्ताओं पर पार्टी से निष्कासन की कार्यवाही के संकेत भी दिये गये है। लेकिन टिकिट वितरण प्रक्रिया से नाराज कार्यकर्ताओं पर इसका खास असर होता नहीं दिखाई दे रहा है ।
ताजा मामला सागर जिले के उपनगरीय क्षेत्र मकरोनिया नगर पालिका का है जहां भाजपा में पिछले 20 वर्षो से सक्रिय निष्ठावान कार्यकर्ता और भाजपा की मकरोनिया मंडल उपाघ्यक्ष श्रीमति सुधा पवन शर्मा ने आज मकरोनिया नगर पालिका के वार्ड क्रमांक 7 से भाजपा प्रत्याशी चयन में अनदेखी और उपेक्षा का आरोप लगाते हुए भाजपा की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। उन्होने प्रेस वार्ता में पत्रकारो से चर्चा कर बताया कि-
में श्रीमति सुधा पवन शर्मा वर्ष 2002 से भाजापा की सक्रिय राजनीति में हूं और अपनी  सक्रियता निभाते हुए पिछले लोकसभा एवं विधानसभा चुनावों में सागर सहित प्रदेश के अन्य जिलों में प्रचार में सक्रिय रही हूं।  मैं गायत्रीनगर राम लला वार्ड क्रमांक 7 की निवासी हूं जो इस बार नगरीय निकाय चुनावों में सामान्य महिला के लिए आरक्षित किया गया था इस वार्ड से मैंने पार्षद पद हेतु भाजपा की सबसे पुरानी सक्रिय कार्यकर्ता होने के कारण कारण टिकिट की दावेदारी की थी लेकिन मुझे दरकिनार करते हुए भाजपा ने यहां से एक घरेलू महिला जो पूर्व पार्षद की पत्नी है और कभी भी किसी चुनाव में सक्रिय नहीं रही उनको टिकट दिया है यह एक तरह से परिवारबाद है।  विगत नगर पालिका चुनाव के बाद भाजपा ने मुझे एवं दो अन्य कार्यकर्ताओं को एल्डरमेन मनोनीत किया था उन दो एल्डरमेन के वार्ड में भाजपा के प्रत्याशी पार्षद का चुनाव हारे थे लेकिन मेरे वार्ड से भाजपा को विजय श्री मिली थी । मकरोनिया नगर पालिका में होने वाले वर्तमान चुनावों में दोनो एल्डरमेन को टिकिट दिया गया है लेकिन मुझे टिकट नहीं दिया गया जिससे मैं काफी आहत हूं और भारी मन से मंडल उपाध्यक्ष पद महिला मोर्चा जिला कार्यसमिति सदस्य सहित भाजापा की सदस्यता से इस्तीफा दे रही हूं।
श्रीमति सुधा पवन शर्मा ने कहा कि पार्टी द्वारा इस तरह सक्रिय महिला कार्यकर्ताओं की उपेक्षा करना मैं अन्याय समझती हूं ,मेरे वार्ड से मैंने और श्रीमती सरोज दिनेश दक्ष ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में नामांकन दाखिल किया था वार्ड के वरिष्ठ लोगों के आदेश पर हम दोनों प्रत्याशियों में से किसी एक के प्रत्याशी बनने और सर्मथन देने पर हमारे बीच आपसी सहमति बनी और दोनो के नाम की पर्ची डालकर निर्णय होने की बात सामने आयी उर्पयुक्त प्रक्रिया के उपरांत श्रीमती सरोज दिनेश दक्ष के नाम की पर्ची निकली है जो रामलला वार्ड की एकमात्र निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनावी मैदान में है इसलिए मैं अपना समर्थन श्रीमती दक्ष को देती हूं और वार्ड वासियों के आशीर्वाद से उन्हें विजय श्री दिलाऊंगी।

गौरतलब है कि मकरोनिया नगर पालिका में इस पार्षद प्रत्याशी चयन भाजपा के लिये टेड़ी खीर साबित हो रहा है जहां आखिर – आखिर तक कई वार्डो में प्रत्यशी तय किये गये तो पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष के पति और भाजपा नेता संतोष रोहित को भी किसी भी वार्ड से पार्टी का टिकिट नहीं मिला है एंसे में लगभग प्रत्येक वार्ड में असंतोष एवं जनाधार वाले भाजपा कार्यकर्ता निर्दलीय के रूप में चुनावी मैदान में है । और दलगत राजनीती से ऊपर उठकर इन्हे जनता का समर्थन भी मिल रहा है ।

संवाददाता सागर – मकरोनिया 

Share this...
bharatbhvh

Recent Posts

सोनिया गांधी की किताब से खुलेंगे जिंदगी के अनकहे पन्ने, इंस्टाग्राम पर पहली दस्तक

राजनीति से परे अपनेपन, प्रेम, पारिवारिक त्रासदियों और संघर्षों की कहानी लेकर आ रहीं सोनिया…

12 hours ago

श्रीहरिकोटा से ज्यादा लॉन्चिंग राहुल गाँधी की – पीएम मोदी

नई दिल्ली में आयोजित एनडीटीवी वर्ल्ड समिट में बोलते हुए पीएम मोदी ने विपक्ष पर…

12 hours ago

बुंदेलखंड में रेल सुविधाओं के विस्तार के लिए राज्यसभा सांसद अग्रवाल ने उठाईं प्रमुख मांगें

सागर-सागर-छतरपुर-खजुराहो नई रेल लाइन, नागपुर के लिए सीधी ट्रेन और वंदे भारत एवं अमृत भारत…

1 day ago

मध्यप्रदेश राजनीतिनामा – उमा भारती और भाजपा के टकराव से संघ की नाराजगी

उसी साल मार्च में मुकेश अंबानी के रिलायंस समूह ने मध्यप्रदेश में रिलायंस फ्रेश स्टोर्स…

1 day ago

SBI के करीब 4 हजार ग्राहकों का डेटा डार्क वेब पर लीक

निजी और बैंकिंग जानकारियों की सुरक्षा पर सवाल नई दिल्ली। देश के सबसे बड़े सरकारी…

1 day ago

सागर में आस्था का सैलाब जयकारों के बीच मां दुर्गा को दी विदाई

पुरव्याऊ की कांधे वाली काली माता के चल समारोह ने बांधा समां पुष्पवर्षा और आतिशबाजी…

2 days ago