राजनीतिनामा

चुनावों से पहले गुजरात में समान नागरिक संहिता !

चुनाव आयोग द्धारा अभी तक गुजरात में चुनावों की तारीख की घोषणा नहीं की गई है इससे पहले गुजरात सरकार ने केबिनेट की संभवतः अपनी आखरी बैठक में समान नागरिक संहिता लागू करने के लिए एक समिति गठित करने का फैसला किया है। जानकारी के अनुसार राज्य मंत्रिमंडल की शनिवार को हुई बैठक के दौरान समिति के गठन के प्रस्ताव को मंजूरी दी गयी। इसे भूपेंद्र पटेल के नेतृत्व वाली कैबिनेट की आखिरी बैठक माना जा रहा है क्योंकि राज्य चुनावों के कार्यक्रम की घोषणा अगले सप्ताह होने की उम्मीद है।

गुजरात के गृह राज्य मंत्री हर्ष सांघवी और केंद्रीय मंत्री पुरुषोत्तम रूपाला ने इस फैसले के बारे में जानकारी देते हुए बताया  समिति की अध्यक्षता उच्च न्यायालय के सेवानिवृत्त न्यायाधीश करेंगे और इसमें तीन से चार सदस्य होंगे। समिति के सदस्यों के चयन के लिए मंत्रिमंडल ने मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल को अधिकृत किया है। उन्होंने कहा कि चुनाव के लिए आदर्श आचार संहिता लागू होने से पहले समिति का गठन किया जाएगा। सांघवी ने कहा कि निर्णय संविधान के खंड.चार के अनुच्छेद 44 के प्रावधानों के अनुसार लिया गया थाए जो राज्य सरकार से सभी नागरिकों के लिए समान कानून लागू करने की अपेक्षा करता है। हमारी सरकार ने इस तरह की संहिता की आम लोगों के साथ.साथ भाजपा कार्यकर्ताओं की इच्छा का भी सम्मान किया है। रूपाला ने जोर देकर कहा कि प्रस्तावित यूसीसी संविधान के तहत गारंटीकृत मौलिक अधिकारों का उल्लंघन नहीं करेगा। उन्होंने दावा किया कि इस फैसले का आगामी विधानसभा चुनावों से कोई लेना.देना नहीं है और उन्होंने विपक्ष की ध्रुवीकरण करने के सभी आरोपो को खारिज कर दिया वहीं विपक्षी दल कांग्रेस ने भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा कि समान नागरिक संहिता को लागू करने की शक्तियां केन्द्र ;भारत सरकार के पास है। पर्सनल लॉ संसद में पारित होते हैं और गुजरात विधानसभा को यह कानून बनाने का अधिकार नहीं है। उन्होंने कहा भाजपा पिछले 27 साल से गुजरात की सत्ता पर काबिज है और पिछले आठ साल से केन्द्र में भी उसकी सरकार है। अब जब विधानसभा चुनाव पास हैंए ऐसे में समान नागरिक संहिता पर फैसला समझ से परे है।

 

Share this...
bharatbhvh

Recent Posts

मध्यप्रदेश – भोपाल में बच्ची की निर्मम हत्या के बाद भारी विरोध

भोपाल के बैरागढ़ इलाके में एक अत्यंत दुखद और दिल दहला देने वाली आपराधिक घटना…

1 day ago

स्टारलिंक विवाद पर रिलायंस का पलटवार: ‘हम प्रतिस्पर्धा से नहीं डरते’

नई दिल्ली। भारतभवः  दुनिया के सबसे अमीर कारोबारियों में शामिल इलॉन मस्क और भारत के…

1 day ago

1 नवंबर से अनजान नंबर से कॉल आने पर भी दिखेगा नाम

 बिना Truecaller के होगी कॉलर की पहचान नई दिल्ली। मोबाइल फोन पर अनजान नंबरों से…

2 days ago

कॉकरोच जनता पार्टी की प्रेस वार्ता में रिजीम चेंज की बात

तिरंगा मार्च से पहले सियासी संग्राम तेज, प्रशांत भूषण बोले—‘बर्बरता जारी रही तो बदलनी होगी…

2 days ago

इमरान खान को 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का नोटिस

मुंबई पुलिस ने इमरान खान को 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का नोटिस दिया है।…

3 days ago

अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने की लड़ाई में गांधी परिवार की एंट्री

इंडिया गेट पर माता-पिता से मिले राहुल-प्रियंका सवाल अब भी कायम—आखिर कौन है वह कथित…

3 days ago