Categories: Breaking News

सेलून दुकान के ऊपर पलटा ट्राला एक महिला की मौत छ घायल

सेलून दुकान के ऊपर पलटा ट्राला एक महिला की मौत छ घायल केबिनेट मंत्री श्री गोपाल भार्गव पहुंचे मौके पर

गढ़ाकोटा के ग्राम रोन में बाईक को बचाने के प्रयास में ट्राला पेड़ से टकराकर दुकान के ऊपर पलट गया जिसमें एक महिला की मौत हो गई है तथा छ लोगो के घायल होने की सूचना प्राप्त हुई है घायलों की हालत स्थिर बताई जा रही है । घटना की जानकारी लगते ही क्षेत्रीय विधायक एवं केबिनेट मंत्री गोपाल भार्गव मौके पर पहुंचे । घायलों को गोपाल जी बुलेंस की मदद से समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गढ़ाकोटा ले जाया गया जहाँ उनका इलाज जारी है ट्राला को जेसीबी की मदद से उठाया गया है तहसीलदार श्री ऋषि गौतम ने बताया कि सूचना प्राप्त होते ही लोक निर्माण मंत्री एवं स्थानीय विधायक श्री गोपाल भर का मौके पर पहुंचे जहां उन्होंने तत्काल घायलों को बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज भेजा गया है । मंत्री श्री भार्गव ने बताया कि सभी घायलों का अच्छे से अच्छा इलाज किया जाएगा और इसके लिए में लगातार डॉक्टर से सतत संपर्क में हूं। तहसीलदार श्री ऋषि गौतम ने बताया कि ट्राला क्रमांक आर जे 06 जीबी 5721 दमोह से सागर की तरफ जा रहा था। तहसीलदार श्री गौतम ने बताया कि घटना में श्रीमती सरोज रानी पति श्री मोहम्मद खान निवासी कुमरई की घटनास्थल पर मौत हो गई जबकि 6 अन्य लोग घायल हैं जिनका बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है उन्होंने बताया कि घायलों में श्री राम सेवक, श्री राकेश ,श्रीमती सकीना, सुश्री नाजबीन ,श्री नासिक, श्री धर्मेंद्र सभी निवासी कुम्रई बताए गए हैं।

Share this...
bharatbhvh

Recent Posts

11 मार्च को सागर आएंगे मुख्यमंत्री ज्ञानवीर यूनिवर्सिटी एवं रोजगार मेले का भव्य उद्घाटन

मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने अधिकारियों के साथ कार्यक्रम स्थल का किया निरीक्षण सागर जिले…

5 hours ago

भारत तीसरी बार का विश्व कप विजेता बना

अहमदाबाद। टी 20 विस्वकप के अंतिम मुकाबले को जीतकर भारत ने एक बार फिर विश्कप…

9 hours ago

नेपाल में चौकाने वाली नई राजनीति की शुरुवात

 पूर्व प्रधानमंत्री के. पी. शर्मा ओली को लगभग 50,000 वोट के भारी अंतर से हराया।…

9 hours ago

अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझी: प्रेम प्रसंग बना हत्या की वजह

सागर। जिले की रहली पुलिस ने एक अंधे हत्या कांड का सनसनीखेज खुलासा करते हुए…

2 days ago

कार्यकर्ताओं की तकनीकी दक्षता बढ़ाने भाजपा का प्रशिक्षण

भाजपा में दीनदयाल प्रशिक्षण महाभियान के तहत प्रशिक्षण शुरू हो गए हैं जो बूथ स्तर…

2 days ago

नितिश की बिदाई – सोशल मीडिया में कई अटकलें

बिहार के मुख्यमंत्री नितिश कुमार के राज्यसभा जाने की खबर ने बिहार के साथ साथ…

2 days ago