अर्थज्ञान

सोने की शुद्धता पर चीन का ‘रेनियम’ वार! वजन बढ़ाकर 24 कैरेट का धोखा

भारत में सोने की शुद्धता को लेकर एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने ज्वेलरी कारोबार से लेकर हॉलमार्किंग व्यवस्था तक पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। आरोप है कि चीन से आयात किए जा रहे एक खास धातु पाउडर ‘रेनियम’ का इस्तेमाल सोने में मिलावट के लिए किया जा रहा है। हैरानी की बात यह है कि इस मिलावट से सोने का वजन तो बढ़ जाता है, लेकिन सामान्य जांच मशीनें इसकी असलियत पकड़ने में नाकाम साबित हो रही हैं। कुछ मामलों में तो मिलावटी सोना 24 कैरेट की शुद्धता जांच में भी पास हो गया।एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, चीन के शेनझेन में सक्रिय एक एजेंट ने दावा किया कि उसकी कंपनी रेनियम पाउडर तैयार करती है और भारत के कई शहरों में इसके डीलर मौजूद हैं। रिपोर्ट में मिलावट का एक उदाहरण भी सामने आया है। इसमें एक ग्राम रेनियम पाउडर को 7.83 ग्राम 24 कैरेट सोने में मिलाया गया। इस तरह मिश्रण का कुल वजन 8.83 ग्राम हो गया। दावा है कि जांच के दौरान इस मिश्रण को 24 कैरेट सोना मान लिया गया।इसके बाद ज्वेलर ने मिश्रण में एक अन्य धातु मिलाकर 22 कैरेट का आभूषण तैयार किया। चौंकाने वाली बात यह रही कि यह आभूषण हॉलमार्किंग सेंटर में भी 22 कैरेट सोने के रूप में प्रमाणित हो गया। जबकि रिपोर्ट के अनुसार, आभूषण में वास्तविक सोने की मात्रा महज 81.73 प्रतिशत थी, जो करीब 20 कैरेट शुद्धता के बराबर बैठती है।यानी ग्राहक जिस आभूषण को 22 कैरेट का समझकर खरीद रहा था, उसकी वास्तविक शुद्धता उससे काफी कम थी। रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया है कि ऐसे मिलावटी आभूषण कई ज्वेलरी शोरूम और परीक्षण केंद्रों की जांच में सफल रहे।

हॉलमार्किंग व्यवस्था की विश्वसनीयता पर सवाल

इस खुलासे ने देश की हॉलमार्किंग व्यवस्था की निगरानी और जांच प्रक्रिया पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। सीएजी की ड्राफ्ट रिपोर्ट के मुताबिक, वित्त वर्ष 2024-25 के दौरान 81 प्रतिशत पंजीकृत ज्वैलर्स का निरीक्षण ही नहीं किया गया। ऐसे में सवाल उठता है कि जब पंजीकृत कारोबारियों की नियमित जांच नहीं हो पा रही है, तो सोने की शुद्धता सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी कितनी प्रभावी तरीके से निभाई जा रही है?विशेषज्ञों का मानना है कि रेनियम जैसी धातुओं की मिलावट पकड़ने के लिए पारंपरिक जांच के बजाय एक्सआरएफ परीक्षण और इलेक्ट्रॉन माइक्रोस्कोपी जैसी उन्नत तकनीकों की जरूरत पड़ सकती है।इस पूरे मामले ने सोना खरीदने वाले ग्राहकों की चिंता बढ़ा दी है। विशेषज्ञों की सलाह है कि ग्राहक केवल भरोसेमंद और प्रतिष्ठित ज्वेलर्स से ही सोना खरीदें। आभूषण पर हॉलमार्क और HUID नंबर की जांच करें तथा खरीदारी के दौरान पक्का बिल और जीएसटी इनवॉइस जरूर लें।

https://www.youtube.com/c/BharatbhvhTV?sub_confirmation=1

⇑ वीडियो समाचारों से जुड़ने के लिए  कृपया हमारे चैनल को सबस्क्राईब करें , धन्यवाद ।

https://www.instagram.com/bharatbhvh_news/

 

Share this...
bharatbhvh

Recent Posts

पत्नी की बेरहमी से हत्या का खुलासा, चरित्र पर शक बना कत्ल की वजह

सागर। मध्यप्रदेश  कैंट थाना क्षेत्र में निर्माणाधीन ओवरब्रिज के नीचे मिली महिला की क्षत-विक्षत लाश…

7 hours ago

MP में कड़ाके की ठंड के बीच बारिश का अलर्ट, 9 डिग्री से नीचे पहुंचा पारा 3 दिन बदला रहेगा मौसम

बंगाल की खाड़ी में उठे चक्रवाती तूफान 'अकवान' का दिखेगा असर, शहडोल-डिंडौरी में भारी बारिश…

12 hours ago

जबलपुर में भीषण सड़क हादसा – ढाबे के बाहर आग ताप रहे लोगों को ट्रक ने कुचला

मक्का से भरा बेकाबू ट्रक तीन वाहनों को टक्कर मारने के बाद पलटा, चालक गिरफ्तार;…

12 hours ago

राहुल गांधी का अमेरिका में मोदी सरकार पर हमला, बोले- भारत के युवाओं को नहीं दिख रहा भविष्य

भाजपा ने बताया कांग्रेस नेता की सोच को डिजास्टर कैलिफोर्निया और कोलंबिया यूनिवर्सिटी में छात्रों…

13 hours ago

आजम खान की जेल से रिहाई, सपा को मिली बड़ी सियासी राहत

चुनाव से पहले फिर मजबूत हो सकता है मुस्लिम समीकरण उत्तर प्रदेश की राजनीति में…

14 hours ago

सागर BMC में मरीज के परिजनों का हंगामा, डॉक्टर और सुरक्षाकर्मियों से मारपीट

10 लोगों पर गंभीर आरोप सागर। बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज (BMC) के अस्पताल में मरीज को…

1 day ago