धर्म-ग्रंथ

अयोध्या पहुंची करीब 6 लाख साल पुरानी ’शालिग्राम शिला’

श्रीराम की नगरी अयोध्या में उत्सव जैसा माहौल है  यहां प्रभू श्रीराम जन्मभूमि में जो राम मंदिर रहा है। भगवान श्रीराम एक बार फिर से माता सीता और अपने भाईयों संग मंदिर में विराजमान होने वाले है। मंदिर का निर्माण तेजी से चल रहा है। इसी कड़ी में नेपाल से करीब 6 दिनों की यात्रा के बाद ’शालिग्राम शिला’ भी राम दरबार में आ गई हैं।

करीब 6 लाख साल पुरानी हैं ’शालिग्राम शिला’
देर रात ’शालिग्राम शिला’ आयोध्या के रामसेवक पुरम में पहुंची। इसके बाद वैदिक ब्राह्मणों की मौजूदगी में शिला पूजन किया गया। यह शिला करीब 6 लाख साल पुरानी बताई गई है। ’शालिग्राम शिला’ को देख अयोध्या का संत समाज से लेकर हर राम भक्त अभिभूत है और उनके दर्शन पाने को आतुर है। जानकारी के मुताबिक, इन ’शालिग्राम शिलाओं’ जिनका वजन 26 टन और 14 टन है, दो ट्रेलरों पर लाद कर लाया गया था। ये शालिग्राम शिला आज रात 10ः30 बजे पूजा के लिए खुली रहेंगीं।

माना जाता हैं भगवान विष्णु का अवतार
’शालिग्राम शिला’  के दर्शन पाने को लोग इतने आतुर हुए जा रहे हैं कि, दूरदराज से अयोध्या पहुंच रहे हैं। ऐसे में अयोध्या नगरी में ऐसा उल्लास छाया हुआ हैं जैसे ये आज की अयोध्या नगरी नहीं बल्कि त्रेता युग की अयोध्या हो। संतों का कहना है कि, इस शिला को साक्षात् भगवान विष्णु का अवतार माना जाता हैं।

नेपाल की गंडकी नदी में मिलती है यह शिला
संतों का कहना है कि, यह ’शालिग्राम शिला’ सिर्फ नेपाल की गंडकी नदी में ही मिलती है। इसके हर एक पत्थर को शालिग्राम कहा जाता है। हिंदुओं में घर-घर, हर मठ और मंदिरों में इस पत्थर की भगवान के रूप में पूजा की जाती है।

https://www.youtube.com/c/BharatbhvhTV

⇑ वीडियो समाचारों से जुड़ने के लिए  कृपया हमारे चैनल को सबस्क्राईब करें और हमारे लघु प्रयास को अपना विराट सहयोग प्रदान करें , धन्यवाद।

Share this...
bharatbhvh

Recent Posts

स्कॉटलैंड में सागर की बेटी यामिनी  ने कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में जूडो में जीता रजत पदक

स्कॉटलैंड के ग्लासगो में आयोजित कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में 31 जुलाई 2026 को सागर जिले…

13 hours ago

दतिया में दगाबाजों की बारीकी से पड़ताल

दतिया विधानसभा के उपचुनाव के लिए मतदान संपन्न हो चुका है परिणाम 3 अगस्त को…

20 hours ago

“सुरखी विधानसभा के विद्यालयों में गूंजा सेवा, संस्कार और हरियाली का संदेश

युवा  नेता आकाश सिंह राजपूत ने साइकिल वितरण, छात्र सम्मान एवं वृक्षारोपण से जीता सभी…

2 days ago

सांसद वानखेड़े ने रेल मंत्री से सागर लोकसभा क्षेत्र में रेल सुविधाओं के विस्तार की मांग उठाई

बीना में वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन और मंडी बामोरा में प्रयागराज एक्सप्रेस के स्टॉपेज की…

2 days ago

संजय दत्त @ 67 : गलतियों से गिरकर, संघर्ष से उठकर सुपरस्टार बनने की कहानी

भारतीय सिनेमा में कुछ कलाकार ऐसे होते हैं जिनकी पहचान केवल उनकी फिल्मों से नहीं,…

2 days ago

ई-20 पेट्रोल – सस्ता ईंधन का वादा, अब ‘किसानों के सम्मान’ का नया तर्क?

भारतीय जनता पार्टी और केंद्र सरकार की एक विशेषता है—वह अपने हर बड़े फैसले के…

3 days ago