कर्तव्य - अधिकार

‘‘लाखों रूपये खर्च कर बनाये गये टाॅयलेट्स पर लगा हुआ है ताला’’

‘‘लाखों रूपये खर्च कर बनाये गये टाॅयलेट्स पर लगा हुआ है ताला’’


आयोग ने कलेक्टर एवं निगमायुक्त, जबलपुर से 15 दिन में मांगा जवाब
जबलपुर शहर में बने बस स्टाॅपों में बसों का इंतजार करने वाले महिला व पुरूष यात्रियों को बेहतर सुविधा मिले इसी उद्देश्य से लाखों रूपये खर्च कर इनके समीप टाॅयलेट्स बनाए गए थे। इन टाॅयलेट्स में कई जगह ताला पड़ा है। जरूरतमंद महिला व पुरूष यात्री नैसर्गिक जरूरतों के निस्तार के लिये यहां-वहां भटकने को मजबूर हैं ।  इन लोगों को यह चीज हैरान कर रही है कि नगर निगम को टाॅयलेट्स का ताला खुलवाने और वहां पर सफाई कराने की फुर्सत नहीं है, लेकिन टाॅयलेट्स के ऊपर होर्डिंग्स जरूर जगमगा रहे हैं। जिन टाॅयलेट्स का ताला खुला है, वे भी इतने ज्यादा गंदे हैं कि वहां पर खड़ा होना भी मुश्किल है।
कृपया यह भी पढ़ें – https://bharatbhvh.com/anyone-else-watching/
स्थानीय लोगों का कहना है कि नगर निगम जबलपुर ने अब जनसुविधा केन्द्रों का भी सौदा करना शुरू कर दिया है। होर्डिंग्स एजेंसी और नगर निगम टाॅयलेट्स के ऊपर विज्ञापन लगवाकर लाखों रूपये कमा रहे हैं और आम लोगों से सुविधाओं के नाम पर सिर्फ छल किया जा रहा है। मामले में संज्ञान लेकर मप्र मानव अधिकार आयोग के माननीय कार्यवाहक अध्यक्ष श्री मनोहर ममतानी ने कलेक्टर और नगर निगम आयुक्त, जबलपुर से प्रकरण की जांच कराकर की गई कार्यवाही के बारे में पंद्रह दिन में जवाब मांगा है।

लोकतांत्रिक, निष्पक्ष राजनैतिक,सामाजिक समाचारों के लिये कृप्या हमारे चैनल की लिंक पर क्लिक करें और हमारे चैनल को सबस्क्राईब करें और हमारे लघु प्रयास को अपना विराट सहयोग प्रदान करें , धन्यवाद।

https://www.youtube.com/c/BharatbhvhTV

Share this...
bharatbhvh

Recent Posts

मत जमा कीजिए

मत जमा कीजिए। सच कहूं तो ये बात जितनी साधारण लगती है, उतनी ही गहरी…

4 hours ago

जंग तो रुकेगी लेकिन किसकी शर्तों पर ?

खाडी युद्ध पर लिखने के लिए कुछ भी नया नही है सिवाय इसके कि जंग…

2 days ago

वन्य जीव संरक्षण  के प्रति सरकार प्रतिबद्ध -सीएम डॉ मोहन यादव

बुंदेलखंड में गूँजेगी चीतों की दहाड़ चीतों की पुनर्वसाहट का नया बसेरा बनेगा बुंदेलखंड सीएम…

3 days ago

अब कहीं जाकर सठियाये मोहन यादव

मप्र के मुख्यमंत्री डाक्टर मोहन यादव 60 साल के हो गये.इस वयसंधि के लिए एक…

3 days ago

पत्नी की हत्या कर लगाई आग – डॉक्टर द्वारा रची गई सुनियोजित साजिश का पर्दाफाश

पत्नी की हत्या कर घटना को दुर्घटना दिखाने का प्रयास तीन आरोपी गिरफ्तार सागर। जिले…

5 days ago

देश में सबसे लंबे समय तक शासन प्रमुख रहने का नया रिकॉर्ड

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्य और केंद्र की सत्ता को मिला कर देश में सबसे…

5 days ago