कर्तव्य - अधिकार

मध्यप्रदेश मानव अधिकार आयोग 5 मामलों में संज्ञान लिया

 

”05  मामलो में संज्ञान”

मध्यप्रदेश मानव अधिकार आयोग के माननीय सदस्‍य डॉ. श्री अवधेश प्रताप सिंह ने विगत दिवसों के विभिन्न समाचार पत्रों में प्रकाशित प्रथम दृष्‍टया मानव अधिकार उल्लंघन के ”05 मामलों में” संज्ञान लेकर संबंधितों से जवाब मांगा है।

अस्‍पताल में चूहों को खत्‍म करने का इंतजाम नहीं….

            भोपाल शहर के हमीदिया अस्‍पताल परिसर में बने पार्क, खाली मैदान और पार्किंग में जगह-जगह चूहों द्वारा बिल बना लिये गये है, लेकिन इन चूहों को खत्‍म करने के लिये अस्‍पताल प्रबंधन ने अब तक कोई कदम नहीं उठाए है। चूहों के कारण अस्‍पताल के वॉर्डों में गंदगी और अव्‍यवस्‍थाएं फैल जाती है, जिससे मरीज एवं उनके परिजनों को कई परेशानी का सामना करना पड़ता है। मामले में संज्ञान लेकर मध्‍यप्रदेश मानव अधिकार आयोग ने डीन, गांधी मेडिकल कॉलेज, भोपाल से मामले की जांच कराकर की गई कार्यवाही का प्रतिवेदन दो सप्‍ताह में मांगा है।

अस्‍पताल के डॉक्‍टरों ने गर्भवती को लगा दिये 25 दर्द निवारक इंजेक्‍शन…..

            भोपाल शहर के कैलाशनाथ काटजू शासकीय अस्‍पताल में डॉक्‍टरों द्वारा एक गर्भवती महिला को 25 दर्द निवारक इंजेक्‍शन लगाने से महिला स्‍वास्‍थ्‍य बिगड़ने का मामला सामने आया है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार डॉक्‍टरों द्वारा गर्भवती महिला को दर्द निवारक इंजेक्‍शन लगाने के कारण महिला का स्‍वास्‍थ्‍य बिगड़ गया और समय से पहले ही प्रसव हो गया। महिला व उसकी नवजात बेटी की तबीयत बिगड़ने पर उन्‍हें हमीदिया अस्‍पताल रेफर कर दिया गया। मामले में संज्ञान लेकर मध्‍यप्रदेश मानव अधिकार आयोग ने मुख्‍य चिकित्‍सा एवं स्‍वास्‍थ्‍य अधिकारी, भोपाल से मामले की जांच कराकर की गई कार्यवाही का प्रतिवेदन तीन सप्‍ताह में मांगा है।

 

खाद लेने जा रहे तीन किसानों को ट्रक ने रौंदा, एक किसान की हुई मृत्‍यु…

            शिवपुरी जिले के कोतवाली थानांतर्गत फतेहपुर चौराहे पर एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक से खाद लेने जा रहे गुड़ा गांव के तीन किसानों को टक्‍कर मारने दी, जिसमें एक किसान की मृत्‍यु होने की घटना सामने आई है। मामले में संज्ञान लेकर मध्‍यप्रदेश मानव अधिकार आयोग ने कलेक्‍टर, शिवपुरी से मामले की जांच कराकर मृतक के उत्‍तराधिकारियों को शासन की योजना/नियमानुसार देय आर्थिक सहायता राशि के संबंध में की गई कार्यवाही का प्रतिवेदन दो सप्‍ताह में मांगा है।

 

निर्धारित संख्‍या से अधिक स्‍कूली बच्‍चों को भरा जा रहा आटो में, बच्‍चों की जान से हो रही खिलवाड़….

            हरदा जिले में अधिकांश आटो चालकों द्वारा स्‍कूली बच्‍चों को क्षमता से अधिक आटो में बिठाया जा रहा  है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार ज्‍यादा फायदा कमाने के लिये आटो चालक बच्‍चों की जान की परवाह न करके क्षमता से ज्‍यादा आटो में बैठाकर ले जाया जा रहा है। इस कारण बच्‍चों के साथ बड़ा हादसा होने की आंशका बनी हुई है और बच्‍चों की जान को खतरा बना हुआ है। मामले में संज्ञान लेकर मध्‍यप्रदेश मानव अधिकार आयोग ने पुलिस अधीक्षक, हरदा से मामले की जांच कराकर की गई कार्यवाही का प्रतिवेदन एक माह में मांगा है।

 

लापता महिला का नहीं लग रहा सुराग

            टीकमगढ़ जिले के खरगापुर थाना क्षेत्र के ग्राम देवपुर से एक गर्भवती महिला के लापता होने की घटना सामने आई है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार म‍हिला विगत 24 अक्‍टूबर को अपने घर ससुराल से  खेत पर जाने के लिये बोलकर थी, लेकिन वह खेत तक नहीं पहुंची। इसके बाद महिला के परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की, लेकिन म‍हिला का कोई पता नहीं चला। मामले में संज्ञान लेकर मध्‍यप्रदेश मानव अधिकार आयोग ने पुलिस अधीक्षक, टीकमगढ़ से मामले की जांच कराकर की गई कार्यवाही का प्रतिवेदन दो सप्‍ताह में मांगा है।

⇑ वीडियो समाचारों से जुड़ने के लिए  कृपया हमारे चैनल को सबस्क्राईब करें , धन्यवाद।

Share this...
bharatbhvh

Recent Posts

जंतर-मंतर से उठी आवाज, राहुल गांधी का वार “लाठी से भीड़ रुक सकती है, सवाल नहीं”

गांधी जयंती के दिन दिल्ली का जंतर-मंतर एक बार फिर राजनीतिक टकराव का केंद्र बना।…

16 hours ago

मध्य प्रदेश BJP की पहली कोर ग्रुप बैठक में उठे सवाल

“भाजपा की कोर ग्रुप बैठक में मंत्रियों की शिकायतें सामने आईं—अधिकारी नहीं सुनते, संगठन में…

2 days ago

ई-चालान को नजरअंदाज करना पड़ेगा भारी, सुप्रीम कोर्ट का सख्त रुख

नई दिल्ली: भारतभवः ।     ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन कर ई-चालान कटने के बाद उसे…

2 days ago

कर्नाटक में वोटर लिस्ट पर सियासी संग्राम, मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार का धरना

बेंगलुरु। भारतभवः । कर्नाटक में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण यानी SIR को लेकर…

2 days ago

रबी फसलों की MSP बढ़ी, गेहूं पर ₹25 की बढ़ोतरी खाद सब्सिडी को भी मंजूरी

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने रबी विपणन सत्र 2027-28 के लिए छह प्रमुख रबी फसलों…

3 days ago

भारतीय पायलट की हिम्मत से टला बड़ा हवाई हादसा

बुधवार को दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की उड़ान में जो कुछ हुआ,…

3 days ago