देश

केंद्र सरकार ने अपने कर्मचारियों को बड़ा तोहफा दिया

केंद्र सरकार ने अपने कर्मचारियों को बड़ा तोहफा दिया है। शुक्रवार को सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ते और पेंशनभोगियों के लिए महंगाई राहत में दो फीसदी की बढ़ोतरी को मंजूरी दे दी है। शुक्रवार, 28 मार्च को हुई कैबिनेट की बैठक में महंगाई भत्ता और महंगाई राहत में बढ़ोतरी पर फैसला हुआ। इससे पहले जुलाई 2024 में सरकार ने इन दोनों में तीन फीसदी की बढ़ोतरी की थी।
गौरतलब है कि केंद्र सरकार ने आठवें वेतन आयोग की घोषणा कर दी है। उसकी सिफारिशें अगले साल जनवरी से लागू होने वाली हैं लेकिन उससे पहले इस बढ़ोतरी से महंगाई भत्ता 53 से बढ़ कर 55 फीसदी हो जाएगा। इसका फायदा करीब 49 लाख केंद्रीय कर्मचारियों और 66 लाख पेंशनभोगियों को होगा। यह बढ़ोतरी एक जनवरी 2025 से लागू होगी। चूंकि महंगाई भत्ता बढ़ाने की घोषणा में देरी हुई इसलिए अप्रैल के वेतन में पिछले तीन महीनों यानी जनवरी से मार्च 2025 के बकाए के साथ बढ़ा हुआ डीए भी शामिल होगा।आमतौर पर केंद्र सरकार की ओर से महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी तीन से चार फीसदी के बीच होती है, लेकिन इस बार बढ़ोतरी सिर्फ़ दो फीसदी की हुई है। यह पिछले सात सालों में सबसे कम है। दूसरी खास बात यह है कि सरकार आमतौर पर होली और दिवाली जैसे बड़े त्योहारों से पहले बढ़ोतरी की घोषणा करती है। इस बार घोषणा होली के बाद की गई।

⇑ वीडियो समाचारों से जुड़ने के लिए  कृपया हमारे चैनल को सबस्क्राईब करें , धन्यवाद।

Share this...
bharatbhvh

Recent Posts

मध्यप्रदेश राजनीतिनामा – परफॉर्मेंस रिपोर्ट पर फैसले की बारी

सत्तारूढ दल भाजपा में एल्डरमेन से लेकर मंत्रिमंडल विस्तार के लिए कार्यकर्ताओं पार्टी पदाधिकारीयों विधायकों…

2 hours ago

लोकसभा में गूंजा बीना रिफाइनरी विस्तार परियोजना में स्थानीय रोजगार का मुद्दा

लोकसभा में सागर सांसद ने बीना रिफाइनरी विस्तार परियोजना के संबंध में जानकारी चाहते हुए स्थानीय…

2 days ago

मत जमा कीजिए

मत जमा कीजिए। सच कहूं तो ये बात जितनी साधारण लगती है, उतनी ही गहरी…

2 days ago

जंग तो रुकेगी लेकिन किसकी शर्तों पर ?

खाडी युद्ध पर लिखने के लिए कुछ भी नया नही है सिवाय इसके कि जंग…

4 days ago

वन्य जीव संरक्षण  के प्रति सरकार प्रतिबद्ध -सीएम डॉ मोहन यादव

बुंदेलखंड में गूँजेगी चीतों की दहाड़ चीतों की पुनर्वसाहट का नया बसेरा बनेगा बुंदेलखंड सीएम…

5 days ago

अब कहीं जाकर सठियाये मोहन यादव

मप्र के मुख्यमंत्री डाक्टर मोहन यादव 60 साल के हो गये.इस वयसंधि के लिए एक…

5 days ago