धर्म-ग्रंथ

सागर में प्रख्यातआध्यत्मिक वक्ता जाया किशोरी जी का कार्यक्रम

देश की प्रख्यातआध्यात्मिक वक्ता जया किशोरी जी का सागर में  पहला आयोजन होने जा रहा है आगामी 23 नवंबर  को सागर में आयोजित कार्यक्रम में जाया किशोरी जी एक आध्यात्मिक सत्र में भगवान श्री कृष्ण से जीवन की सीख पर केंद्रित विषय पर प्रवचन देंगी।

इस संदर्भ में कार्यक्रम के आयोजक और भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राहुल साहू ने बताया कि आध्यात्मिक वक्ता जया किशोरी जी का कार्यक्रम 23 नवंबर 2022 को होटल क्राउन पेलेस परिसर हॉक कैंटीन के सामने, मकरोनिया सागर में दोपहर 3 बजे से आयोजित होगा। जिसमे आध्यात्मिक वक्ता जया किशोरी जी का मोटिवेशनल संबोधन रहेगा। इसके मुख्य अतिथि प्रदेश के नगरीय विकास एवम आवास मंत्री भूपेंद्र सिंह होंगे। आयोजन के सिलसिले में आयोजक राहुल साहू ने आध्यात्मिक वक्ता जया किशोरी जी से जबलपुर में जाकर मुलाकात की और कार्यक्रम को लेकर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने बताया कि इस साल जनवरी माह में होने वाला जया किशोरी जी का कार्यक्रम कोरोना संक्रमण के चलते स्थिगित कर दिया गया था। अब सागर वासियों को उनके कार्यक्रम के आयोजन का अवसर मिल रहा है। कार्यक्रम में प्रवेश निशुल्क रहेगा ,लेकिन आमंत्रण पास जरूरी रहेगा।

संवाददाता, सागर 

 

Share this...
bharatbhvh

Recent Posts

मध्य प्रदेश BJP की पहली कोर ग्रुप बैठक में उठे सवाल

“भाजपा की कोर ग्रुप बैठक में मंत्रियों की शिकायतें सामने आईं—अधिकारी नहीं सुनते, संगठन में…

20 hours ago

ई-चालान को नजरअंदाज करना पड़ेगा भारी, सुप्रीम कोर्ट का सख्त रुख

नई दिल्ली: भारतभवः ।     ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन कर ई-चालान कटने के बाद उसे…

20 hours ago

कर्नाटक में वोटर लिस्ट पर सियासी संग्राम, मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार का धरना

बेंगलुरु। भारतभवः । कर्नाटक में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण यानी SIR को लेकर…

21 hours ago

रबी फसलों की MSP बढ़ी, गेहूं पर ₹25 की बढ़ोतरी खाद सब्सिडी को भी मंजूरी

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने रबी विपणन सत्र 2027-28 के लिए छह प्रमुख रबी फसलों…

2 days ago

भारतीय पायलट की हिम्मत से टला बड़ा हवाई हादसा

बुधवार को दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की उड़ान में जो कुछ हुआ,…

2 days ago

ज्ञानेश कुमार और SIR को लेकर याचिका पर अगले हफ्ते सुनवाई

चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर सुप्रीम कोर्ट की नजर, SIR को लेकर भी याचिका पर…

3 days ago