धर्म-ग्रंथ

सनातन हिंदू एकता रथयात्रा 13 अक्टूबर को सागर पहुंचेगी

14 को मकरोनिया से होकर बंडा के लिए होगी रवाना

बालाजी मंदिर परिसर में होगा भव्य स्वागत, 51 बटुक करेंगे स्वस्ति वाचन; हनुमान चालीसा पाठ, हवन और दिव्य दरबार का भी आयोजन

सागर। बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की सनातन हिंदू एकता रथयात्रा 13 अक्टूबर को सागर पहुंचेगी। पन्ना और दमोह होते हुए जिले में प्रवेश करने वाली इस यात्रा के स्वागत की तैयारियां शुरू हो गई हैं। गढ़ाकोटा, रहली और ढाना से होते हुए यात्रा बम्होरी चौराहे पहुंचेगी, जहां श्रद्धालुओं की ओर से स्वागत किया जाएगा। इसके बाद यात्रा आरटीओ मार्ग से होते हुए बालाजी मंदिर परिसर पहुंचेगी। यहां रात्रि विश्राम का कार्यक्रम निर्धारित है।

51 बटुकों के स्वस्ति वाचन से होगी कार्यक्रम की शुरुआत

बालाजी मंदिर परिसर में यात्रा के स्वागत के लिए शिष्य मंडल और सुंदरकांड मंडल की ओर से तैयारियां की जा रही हैं। पंडित धीरेंद्र शास्त्री के मंच पर पहुंचने से पहले करीब 51 बटुक वैदिक मंत्रोच्चार के साथ स्वस्ति वाचन करेंगे। इसके बाद हनुमान चालीसा की चौपाइयों का पाठ और हवन होगा। कार्यक्रम के पश्चात दिव्य दरबार आयोजित किया जाएगा।

14 अक्टूबर की सुबह आगे बढ़ेगी यात्रा

सागर में रात्रि विश्राम के बाद 14 अक्टूबर को सुबह 8 बजे रथयात्रा आगे के लिए रवाना होगी। इससे पहले बालाजी सरकार की पूजा-अर्चना, राष्ट्रगान, राष्ट्रगीत और ध्वज वंदन का कार्यक्रम होगा।इसके बाद यात्रा मोतीनगर चौराहा, ओम स्टील, रेलवे ब्रिज और भगवानगंज होते हुए मकरोनिया पहुंचेगी। मकरोनिया के रजाखेड़ी चौराहे पर यात्रा का स्वागत किया जाएगा। यहां से यात्रा आगे बढ़ते हुए बंडा के लिए रवाना होगी। रथयात्रा को लेकर श्रद्धालुओं और आयोजकों में उत्साह है। यात्रा के निर्धारित मार्ग पर स्वागत की तैयारियां की जा रही हैं। सागर और आसपास के क्षेत्रों में आयोजन को लेकर धार्मिक गतिविधियां तेज होने की उम्मीद है।

https://www.youtube.com/c/BharatbhvhTV?sub_confirmation=1

⇑ वीडियो समाचारों से जुड़ने के लिए  कृपया हमारे चैनल को सबस्क्राईब करें , धन्यवाद ।

Share this...
bharatbhvh

Recent Posts

राष्ट्रपति भवन तक विपक्ष की दस्तक- राहुल गांधी के नेतृत्व में चुनाव आयोग पर बढ़ा दबाव

‘सेव डेमोक्रेसी’ के बैनर तले विपक्ष का मार्च, मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग;…

5 hours ago

मक्खी मारने के लिए हथौड़ा मत उठाइए! CJP के प्रदर्शन पर सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी

दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रस्तावित प्रदर्शन से पहले सार्वजनिक परिवहन बंद करने…

5 hours ago

छतरपुर में यात्री बस से पटाखों की अवैध ढुलाई का खुलासा, कंडक्टर गिरफ्तार

7 बोरों में भरे पटाखे जब्त, बस सहित कुल 20.50 लाख रुपये की सामग्री बरामद;…

1 day ago

मध्यप्रदेश – डिप्टी CM के OSD पर एक करोड़ लेने का आरोप

₹930 करोड़ की कथित धोखाधड़ी में नया मोड़!  भोपाल | भारतभवः न्यूज़ मध्य प्रदेश की…

1 day ago

जंतर-मंतर जाने से रोकने की अपील क्यों?

दिल्ली पुलिस के कदम पर उठे सवाल नई दिल्ली। लोकतंत्र में विरोध-प्रदर्शन का अधिकार है…

1 day ago

एलन मस्क का सवाल—क्या अंबानी हैं असली बॉस ?

भारत में स्टारलिंक की एंट्री पर एलन मस्क का सवाल—क्या अंबानी हैं असली बॉस? 165…

1 day ago