लोकतंत्र-मंत्र

मध्यप्रदेश राज्य विद्युत मंडल पेंशनर्स एसोसिएशन आंदोलन की राह पर…

12 सितम्बर, प्रदेश की बिजली सेवाओं में अपनी जिंदगियाँ खपा देने वाले रिटायर्ड बिजली  कर्मचारी  इन दिनों अपने को अन्याय का शिकार बता रहे हैं । रिटायर्ड बिजली कर्मचारियों के असंतोष में उबाल तब से अधिक आया है जब विगत सितम्बर माह में फंड्स की कमी बताकर प्रबंधन में पेंशन भुगतान को रोका और इसके विरुद्ध उग्र विरोध प्रदर्शन के बाद माह की पहली तारीख को ना कर माह के दूसरे सप्ताह में पेंशन भुगतान किया गया ।राज्य शासन और उत्तरवर्ती बिजली कंपनियों के प्रबंधन की लगातार उपेक्षा के ख़िलाफ़ आंदोलन के रास्ते पर हैं ।
                                             जानकारी देते हुए सागर विद्युत मंडल पेंशनर्स एसोसिएशन के कार्यवाहक अध्यक्ष श्री के.सी.जैन, सचिव के.एल.कटारिया और क्षेत्रीय प्रतिनिधि अशोक गोपीचंद रायकवार  ने बताया है कि सागर के बिजली पेंशनर्स अन्य कार्यरत बिजली कर्मचारियों का सहयोग लेकर विरोध प्रदर्शन करेंगे । तदाशय की जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि राज्य पेंशनर्स एसोसिएशन के आव्हान पर सागर में भी विरोध प्रदर्शन करेंगे । बिजली पेंशनर्स उनकी पेंशन को लेकर राज्य शासन की गारंटी की मांग कर रहे हैं । वहीं पेंशन के साथ मिलने वाली महंगाई राहत की दरें केंद्र और राज्य शासन के नियमित कर्मचारियों की स्वीकृत दरों पर चाह रहे हैं ।
                         इस सम्बंध में स्थानीय पहलवान बब्बा मंदिर में एसोसिएसन की आपात बैठक में उपस्थित पदाधिकारियों ने चरणबद्ध आंदोलन तय किया है । जिसमें 15 नवंबर की नियमित मासिक बैठक के बाद 17 नवंबर को मकरोनिया विद्युत मण्डल परिसर के सामने सांकेतिक धरना प्रदर्शन के साथ मुख्यमंत्री को सम्बोधित ज्ञापन, सागर क्षेत्र के विद्युत मुख्य अभियंता को सौंपा जाएगा । आयोजन में मध्यप्रदेश राज्य शासन के पेंशनर्स भी हिस्सा लेंगे ।
इसी दिन 24 नवंबर को भोपाल में आयोजित प्रदेश स्तरीय प्रदर्शन में हिस्सा लेने वाली टीम की घोषणा की जाएगी । चरणबद्ध आंदोलन कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए बैठक में शामिल सर्व श्री वाई.के.सिंघई, एच. जी.हरणे, जागेश्वरी.पी.शर्मा, जगदीश प्रसाद शर्मा, अशोक जैन,अरविंद जैन,रामेश्वर प्रसाद (रम्मू) तिवारी, धरम सिंह राजपूत, रविशंकर कटारे, हामिद अली,धनराज पटेल,राम लखन श्रीवास्तव, महाराज सिंह राजपूत, आर.एस. खरे, अरविंद बलैया, राम प्रकाश खरे , अरविंद जैन, जे.पी.शर्मा, महेंद्र प्रजापति, सी.एस. तिवारी,सागर चंद साहू आदि ने अपील की है ।
संवाददाता ,सागर , मध्यप्रदेश ।
Share this...
bharatbhvh

Recent Posts

सोनिया गांधी की किताब से खुलेंगे जिंदगी के अनकहे पन्ने, इंस्टाग्राम पर पहली दस्तक

राजनीति से परे अपनेपन, प्रेम, पारिवारिक त्रासदियों और संघर्षों की कहानी लेकर आ रहीं सोनिया…

1 hour ago

श्रीहरिकोटा से ज्यादा लॉन्चिंग राहुल गाँधी की – पीएम मोदी

नई दिल्ली में आयोजित एनडीटीवी वर्ल्ड समिट में बोलते हुए पीएम मोदी ने विपक्ष पर…

2 hours ago

बुंदेलखंड में रेल सुविधाओं के विस्तार के लिए राज्यसभा सांसद अग्रवाल ने उठाईं प्रमुख मांगें

सागर-सागर-छतरपुर-खजुराहो नई रेल लाइन, नागपुर के लिए सीधी ट्रेन और वंदे भारत एवं अमृत भारत…

19 hours ago

मध्यप्रदेश राजनीतिनामा – उमा भारती और भाजपा के टकराव से संघ की नाराजगी

उसी साल मार्च में मुकेश अंबानी के रिलायंस समूह ने मध्यप्रदेश में रिलायंस फ्रेश स्टोर्स…

19 hours ago

SBI के करीब 4 हजार ग्राहकों का डेटा डार्क वेब पर लीक

निजी और बैंकिंग जानकारियों की सुरक्षा पर सवाल नई दिल्ली। देश के सबसे बड़े सरकारी…

23 hours ago

सागर में आस्था का सैलाब जयकारों के बीच मां दुर्गा को दी विदाई

पुरव्याऊ की कांधे वाली काली माता के चल समारोह ने बांधा समां पुष्पवर्षा और आतिशबाजी…

2 days ago