हमारा इतिहास

इतिहास -संजय जोशी ने उमा भारती को धक्का देकर बैठाया

शिवराज के भोपाल आते ही शाम को पार्टी मुख्यालय दीनदयाल परिसर के बड़े हाल में विधायक दल की बैठक आयोजित की गई। वह विधायक दल की बैठक ऐतिहासिक श्री जिसमें अरुण जेटली, प्रमोद महाजन, राजनाथ सिंह एवं संगठन महामंत्री संजय जोशी विशेष तौर पर मौजूद थे। इस बैठक में जब उमा भारती ने कुछ बोलने की कोशिश की तब संजय जोशी ने लगभग उन्हें धक्का देकर बैठा दिया। उमा भारती तब विधायक दल के भीतर वोटिंग कराने की मांग कर रही थीं। उमा भारती जैसी कद्दावर नेता के साथ संजय जोशी के इस व्यवहार को देखकर भाजपा के 173 विधायक स्तब्ध रह गये। जिन कुछ लोगों से बर्दाश्त नहीं हुआ, वे बैठक से उठकर बाहर आ गये।

जब वे बाहर आने लगे तो उमा भारती को भी मजबूर कर दिया गया कि वे बैठक से बाहर हो जायें। संजय जोशी का यह रूप न तो पार्टी के विधायक भूले, ना ही उमा भारती। यह बात अलग है कि संजय जोशी भी संगठन महामंत्री के तौर पर कुछ ही दिनों रह पाये कि उनकी एक महिला के साथ अंतरंग क्षणों की सीडी गुजरात में जारी हो गई। उसके बाद संजय जोशी आज तक राजनीति की मुख्यधारा में लौटने को परेशान हैं। एक दिन पहले उमा भारती ने तय कर लिया था कि वे विधायक दल की इस बैठक में विरोधस्वरूप शामिल नहीं होगीं। लेकिन जब अनूप मिश्रा ने उन्हें इस बात का भरोसा दिलाया कि उनके पास इतने विधायक हैं कि वह नेता का चुनाव जीत सकती हैं, तो वे आनन-फानन में दिल्ली से भोपाल आ गईं। उनकी यात्रा की जानकारी किसी को न लगे इसलिए उमा भारती रेल या जहाज से न आकर सड़क मार्ग से भोपाल आयीं। काले रंग की सोनाटा कार से जब उमा भारती 12 बजे के लगभग भोपाल पहुंची तो लगभग हड़कंप मच गया।

वरिष्ठ पत्रकार एवं राजनैतिक विश्लेषक
श्री दीपक तिवारी कि किताब “राजनीतिनामा मध्यप्रदेश” ( भाजपा युग ) से साभार ।

⇓ वीडियो समाचारों के लिये कृप्या हमारे चैनल की लिंक पर क्लिक कर हमारे चैनल को सबस्क्राईब करें , धन्यवाद।

https://www.youtube.com/c/BharatbhvhTV

 

Share this...
bharatbhvh

Recent Posts

मध्यप्रदेश राजनीतिनामा – परफॉर्मेंस रिपोर्ट पर फैसले की बारी

सत्तारूढ दल भाजपा में एल्डरमेन से लेकर मंत्रिमंडल विस्तार के लिए कार्यकर्ताओं पार्टी पदाधिकारीयों विधायकों…

3 hours ago

लोकसभा में गूंजा बीना रिफाइनरी विस्तार परियोजना में स्थानीय रोजगार का मुद्दा

लोकसभा में सागर सांसद ने बीना रिफाइनरी विस्तार परियोजना के संबंध में जानकारी चाहते हुए स्थानीय…

2 days ago

मत जमा कीजिए

मत जमा कीजिए। सच कहूं तो ये बात जितनी साधारण लगती है, उतनी ही गहरी…

2 days ago

जंग तो रुकेगी लेकिन किसकी शर्तों पर ?

खाडी युद्ध पर लिखने के लिए कुछ भी नया नही है सिवाय इसके कि जंग…

4 days ago

वन्य जीव संरक्षण  के प्रति सरकार प्रतिबद्ध -सीएम डॉ मोहन यादव

बुंदेलखंड में गूँजेगी चीतों की दहाड़ चीतों की पुनर्वसाहट का नया बसेरा बनेगा बुंदेलखंड सीएम…

5 days ago

अब कहीं जाकर सठियाये मोहन यादव

मप्र के मुख्यमंत्री डाक्टर मोहन यादव 60 साल के हो गये.इस वयसंधि के लिए एक…

5 days ago