राजनीतिनामा

11 मार्च को सागर आएंगे मुख्यमंत्री ज्ञानवीर यूनिवर्सिटी एवं रोजगार मेले का भव्य उद्घाटन

मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने अधिकारियों के साथ कार्यक्रम स्थल का किया निरीक्षण

सागर जिले के लिए शिक्षा के क्षेत्र में एक नए युग की शुरुआत होने जा रही है। 11 मार्च को ज्ञानवीर यूनिवर्सिटी का भव्य उद्घाटन प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मुख्य आतिथ्य में किया जाएगा। इस कार्यक्रम में प्रदेश के उपमुख्यमंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल तथा उच्च शिक्षा मंत्री श्री इंदर सिंह परमार भी विशेष रूप से शामिल होंगे। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर सुरखी विधानसभा क्षेत्र सहित पूरे कार्यक्रम स्थल पर तैयारियां चल रही हैं।

मंत्री श्री गोविंद सिंह राजपूत ने जिला पंचायत अध्यक्ष श्री हीरा सिंह राजपूत एवं अन्य अधिकारियों के साथ कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने हेलीपैड, मंच, बैठक व्यवस्था, पार्किंग, आवागमन मार्ग सहित अन्य व्यवस्थाओं को देखा और आवश्यक निर्देश दिए। बैठक व्यवस्था को लेकर विशेष निर्देश दिए ताकि लोगों को कोई भी असुविधा न हो। साथ ही लोगों के आने के लिए मुख्यद्वार देखते हुए उन्होंने हेलीपैड का निरीक्षण किया, पार्किंग व्यवस्था को लेकर अधिकारियों को निर्देशित किया कि किसी प्रकार की लोगों को असुविधा न हो इस प्रकार कि पार्किंग व्यवस्था की जाये। खासतौर से उद्घाटन सत्र में आने वाले विद्यार्थियों को किसी प्रकार की परेशानी न हो इसका विशेष ध्यान रखा जाये।

मंत्री श्री गोविंद सिंह राजपूत ने कहा कि ज्ञानवीर यूनिवर्सिटी सागर जिले और आसपास के क्षेत्रों के लिए शिक्षा के क्षेत्र में एक बड़ा वरदान साबित होगी। अब विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के लिए बड़े शहरों की ओर पलायन नहीं करना पड़ेगा, बल्कि उन्हें आधुनिक और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सागर में ही उपलब्ध हो सकेगी। साथ प्रतिवर्ष रोजगार मेले एवं प्लेसमेंट के माध्यम से युवाओं का रोजगार के अवसर पर उपलब्ध होंगें। इस मौके पर मुख्यमंत्री डाॅ.मोहन यादव रोजगार मेले का भी शुभारंभ करेंगें। उन्होंने कहा कि हमारे लिए यह अत्यंत गर्व और खुशी की बात है कि प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, उपमुख्यमंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल और उच्च शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार की उपस्थिति में इस शिक्षा के मंदिर का शुभारंभ होने जा रहा है।

मंत्री श्री राजपूत ने कहा कि कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय जनप्रतिनिधि, क्षेत्रवासी, विद्यार्थी और गणमान्य नागरिक शामिल होंगे, जिसे देखते हुए बैठक व्यवस्था, सुरक्षा और आवागमन की समुचित व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं। प्रशासन द्वारा सभी तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है ताकि कार्यक्रम सुव्यवस्थित और सफलतापूर्वक संपन्न हो सके।

इस अवसर पर शासकीय अधिकारियों के साथ ज्ञानवीर यूनिवर्सिटी के कुलाधिपति आदित्य सिंह राजपूत भी मौजूद रहे। उन्होंने कार्यक्रम स्थल की तैयारियों का सूक्ष्म निरीक्षण करते हुए आयोजन की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्री हीरा सिंह राजपूत एसडीएम श्री अमन मिश्रा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री लोकेश सिन्हा, तहसीलदार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

⇑ वीडियो समाचारों से जुड़ने के लिए  कृपया हमारे चैनल को सबस्क्राईब करें , धन्यवाद।

Share this...
bharatbhvh

Recent Posts

स्कॉटलैंड में सागर की बेटी यामिनी  ने कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में जूडो में जीता रजत पदक

स्कॉटलैंड के ग्लासगो में आयोजित कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में 31 जुलाई 2026 को सागर जिले…

13 hours ago

दतिया में दगाबाजों की बारीकी से पड़ताल

दतिया विधानसभा के उपचुनाव के लिए मतदान संपन्न हो चुका है परिणाम 3 अगस्त को…

19 hours ago

“सुरखी विधानसभा के विद्यालयों में गूंजा सेवा, संस्कार और हरियाली का संदेश

युवा  नेता आकाश सिंह राजपूत ने साइकिल वितरण, छात्र सम्मान एवं वृक्षारोपण से जीता सभी…

2 days ago

सांसद वानखेड़े ने रेल मंत्री से सागर लोकसभा क्षेत्र में रेल सुविधाओं के विस्तार की मांग उठाई

बीना में वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन और मंडी बामोरा में प्रयागराज एक्सप्रेस के स्टॉपेज की…

2 days ago

संजय दत्त @ 67 : गलतियों से गिरकर, संघर्ष से उठकर सुपरस्टार बनने की कहानी

भारतीय सिनेमा में कुछ कलाकार ऐसे होते हैं जिनकी पहचान केवल उनकी फिल्मों से नहीं,…

2 days ago

ई-20 पेट्रोल – सस्ता ईंधन का वादा, अब ‘किसानों के सम्मान’ का नया तर्क?

भारतीय जनता पार्टी और केंद्र सरकार की एक विशेषता है—वह अपने हर बड़े फैसले के…

3 days ago