राजनीतिनामा

आशीर्वाद यात्राओं में डबल इंजन वाली सरकार को दोगुना आशीर्वाद – अग्रवाल

भाजपा का मतलब है विकास की गारंटीः आशीष अग्रवाल

भाजपा ने सदैव जनता को विश्वास दिया है, कांग्रेस ने सदैव ठगने का काम किया है

सागर। प्रदेश के विभिन्न अंचलों में भारतीय जनता पार्टी की जो जन आशीर्वाद यात्राएं निकल रही हैं, उनमें भाजपा की डबल इंजन वाली सरकार को दोगुना आशीर्वाद मिल रहा है। इसकी वजह यह है कि भाजपा को आशीर्वाद देने ऐसे लोग भी आ रहे हैं, जिनके लिए पक्के घर की गांरटी को भाजपा की सरकार ने पूरा किया है। जिनके घरों में शौचालय बनवाने की गारंटी पूरी हुई है। जिनके मुफ्त इलाज और बैंक में खाता खुलवाने की गारंटी पूरी हुई है। ऐसी माताएं-बहनें भी बड़ी संख्या में आ रही हैं, जिन्हें गैस सिलेंडर मिला है और धुआं मुक्त रसोई की गारंटी पूरी हुई है। जिन्हें अब पानी लेने मीलों दूर नहीं जाना पड़ता, जिनके घर नल से जल पहुंचाने की गारंटी पूरी हुई है। यात्राओं पर अपने आशीर्वाद की वर्षा करने वाले ये लोग जानते हैं कि भाजपा का मतलब विकास की गारंटी है। यह बात भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी श्री आशीष अग्रवाल ने शनिवार को सागर में पत्रकारवार्ता को संबोधित करते हुए कही। पत्रकार-वार्ता में जन आशीर्वाद जिला यात्रा के प्रभारी श्री सुखदेव मिश्रा, नगर निगम के अध्यक्ष श्री वृंदावन अहिरवार, जिला महामंत्री श्री श्याम तिवारी, जिला उपाध्यक्ष श्री जगन्नाथ घुरैया, जिला मीडिया प्रभारी श्रीकांत जैन, जिला सह मीडिया प्रभारी श्री आलोक केसरवानी एवं स्वयंसेवी प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक श्री प्रासुख जैन उपस्थित रहे।

भाजपा सरकारों के काम को मान्यता दे रही जनता प्रदेश मीडिया प्रभारी श्री आशीष अग्रवाल ने कहा कि अंत्योदय भारतीय जनता पार्टी के राजनैतिक दर्शन का मूल मंत्र है। इसलिए प्रमुख फैसले लेते समय हमेशा वंचित, गरीब, मजदूर और किसान हमारी आंखों के सामने रहते हैं और मध्यप्रदेश में भी भाजपा की शिवराज सरकार ने इसी वर्ग को अपनी योजनाओं के केंद्र में रखा है। इसलिए मध्यप्रदेश में पार्टी को आज जो जनता का आशीर्वाद मिल रहा है, वह प्रदेश में हुए विकास का, प्रगति का, गरीबों के कल्याण का, बेटियों की उन्नति का, महिलाओं की समृद्धि का, युवाओं के बढ़ते हौसलों का, आदिवासियों के सशक्तिकरण का, दलितों के उत्थान का और वृद्धों के संबल तथा सम्मान का प्रतिफल है। अपने समर्थन और आशीर्वाद के माध्यम से जनता गरीब कल्याण और विकास के भाजपा के प्रयासों को मान्यता दे रही है।

भाजपा के शासन में हुआ बुंदेलखंड का चहुंमुखी विकास प्रदेश मीडिया प्रभारी श्री अग्रवाल ने कहा कि मध्यप्रदेश में बुंदेलखंड की प्रगति का विशेष स्थान है। आज सागर और बुंदलेखंड देश के नक्शे पर अपनी बुलंद पहचान बना चुका है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के राज में बुंदेलखंड अभावों से युक्त था, जहां विपदाओं का साया था। लेकिन भाजपा के राज में बुंदेलखंड और विशेष तौर पर सागर का चहुंमुखी विकास हुआ है। अब वही बुंदेलखंड प्रगति के साथ कदमताल कर रहा है। उन्होंने कहा कि सिंचाई का महत्व बुदेलखंड से बेहतर कौन जानता है? कभी प्यासे कहे जाने वाले बुंदेलखंड में भाजपा की डबल इंजन सरकार ने अनेक सिंचाई परियोजनाओं का काम किया, केन-बेतवा लिंक परियोजना से बुंदेलखंड सहित इस क्षेत्र के लाखों किसानों को बहुत लाभ होने वाला है। बुंदेलखंड में अटल भूजल योजना के तहत पानी के स्त्रोत बनाने पर भी बड़े स्तर पर काम हो रहा है। श्री अग्रवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी ने अभी 14 सितंबर को सागर को एक और सौगात दी है। मोदी जी ने यहां बीना में पेट्रोकेमिकल प्लांट की आधारशिला रखी है। 49 हजार करोड़ की यह परियोजना सागर ही नहीं पूरे बुंदेलखंड की तकदीर संवारने वाली पहल है इससे 2 लाख लोगों को रोजगार मिलेगा और देश को लगभग 20 हजार करोड़ रुपये की विदेशी मुद्रा की बचत होगी। श्री अग्रवाल ने कहा कि यह सब इसीलिए संभव हुआ है, क्योंकि मध्यप्रदेश में कमल की सरकार है।

धार्मिक, सांस्कृतिक वैभव का उत्थान देख रहा देश प्रदेश मीडिया प्रभारी श्री आशीष अग्रवाल ने कहा कि हमारे पूर्वजों ने मंदिरों को टूटते हुए देखा था। सोमनाथ मंदिर को लुटते हुए देखा, राम जन्मभूमि, कृष्ण जन्मभूमि को टूटते हुए देखा। हमारा सौभाग्य है कि आज देश में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की सरकार है और हम मंदिरों को बनते हुए देख रहे हैं। भगवानों के भव्य लोकों को संवरते हुए देख रहे हैं। बाबा महाकाल का पवित्र धाम आज अपनी भव्यता के लिए विश्व विख्यात हो चुका है। जिन संत की वाणी में समरसता रची बसी थी, दलितों के प्रातः स्मरणीय संत रविदास जी का सागर में भी भव्य धाम बन रहा है।

साफ दिखाई देता है भाजपा और कांग्रेस का फर्क  आशीष अग्रवाल ने कहा कि बीते 20 सालों में भाजपा की सरकार ने मध्यप्रदेश को विकसित राज्यों की कतार में खड़ा कर दिया है, लेकिन प्रदेश की जनता कांग्रेस की सरकार के दुर्दिनों से भली भांति परिचित है। वर्ष 2003 के पहले प्रदेश बदहाल था। सड़कें गड्डों में बदल गई थीं। बिजली आती-जाती रहती थी। आमजन के लिए शासकीय सुविधाएँ पाना कठिन था। शासकीय अस्पतालों में स्वास्थ्य सुविधाएँ स्वयं बीमार थीं। सरकारी स्कूल 500 रुपये महीने पर काम करने वाले शिक्षाकर्मियों के भरोसे थी। प्रदेश ’बीमारू राज्य’ की श्रेणी में था और उद्योगपति यहाँ निवेश करने में कतराते थे। कृषि प्रधान प्रदेश की कृषि दर न्यूनतम थी। सिंचाई के साधन नहीं थे। उद्योगों की विकास दर एक प्रतिशत से भी नीचे थी। प्रदेश की विकास दर ऋणात्मक थी। श्री अग्रवाल ने कहा कि बाद में आई कमलनाथ सरकार ने अपने 15 महीनों के कार्यकाल में जनता से कपट की जो पटकथा लिखी वह प्रदेश का हर व्यक्ति जानता है। उस सरकार ने भाजपा की सरकार द्वारा शुरू की गई जनकल्याण की योजनाओं को ठंडे बस्ते में डाल दिया था। जनता को संबल देनी वाली योजनाओं पर कैंची चला दी थी।

⇓ वीडियो समाचारों के लिये कृप्या हमारे चैनल की लिंक पर क्लिक कर हमारे चैनल को सबस्क्राईब करें , धन्यवाद।

https://www.youtube.com/c/BharatbhvhTV

Share this...
bharatbhvh

Recent Posts

डाॅ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी राष्ट्र की अखंडता के लिए प्राण देने वाले बलिदानी – नरेन्द्र सिंह तोमर

सागर। डाॅ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी आजादी के बाद राष्ट्र की अखंडता के लिए प्राण…

16 hours ago

शराब कांड के बाद सागर में बुलडोजर एक्शन और दो शराब लाइसेंस रद्द

शराब कांड के बाद सागर में प्रशासन का एक्शन: होटल सत्यम , पाथवे रिसोर्ट के…

17 hours ago

बैंक हड़ताल से कामकाज ठप, अब तीन दिन बैंक बंद

नई दिल्ली। भारतभवः  देशभर में बैंक कर्मचारियों की एक दिन की हड़ताल के कारण शुक्रवार…

21 hours ago

भारत-रूस रिश्तों को नई रफ्तार, मोदी-पुतिन की 45 मिनट चली अहम मुलाकात

नई दिल्ली। ब्रिक्स सम्मेलन की औपचारिक शुरुआत से पहले भारत और रूस के बीच रिश्तों…

21 hours ago

सागर में 5 होटल-रिसॉर्ट पर प्रशासन का बड़ा एक्शन, खामियां मिलने पर सील

जहरीली शराब कांड के बाद प्रशासन सख्त, रूसल्ला और बहेरिया क्षेत्र में संयुक्त टीम की…

23 hours ago

जहरीली शराब कांड- 20 हजार का इनामी मुख्य आरोपी रवि लखेरा मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार

सागर | विशेष संवाददाता मध्य प्रदेश के सागर जिले में जहरीली शराब कांड के बाद…

2 days ago