हमारा इतिहास

हमारा इतिहास : पटवा ने अपने भतीजे को भोजपुर से टिकट दिलाया

इंदौर में भी भंवरसिंह शेखावत को टिकिट न मिलने की खबर ने खासा हंगामा खड़ा किया। चूंकि उमा भारती ने पार्टी के बड़े नेताओं के रिश्तेदारों के टिकिट का विरोध किया था, इसलिए भोजपुर से सुन्दरलाल पटवा के भतीजे सुरेन्द्र पटवा का टिकिट भी मुश्किल में पड़ गया। सुरेन्द्र पटवा पार्टी के वयोवृद्ध नेता सुंदरलाल पटवा के दत्तक पुत्र थे। स्थिति यहां तक बिगड़ गई कि पटवा को कहना पड़ा कि यदि भोजपुर से सातों दावेदार किसी एक नाम पर सहमत हो जायें तो वे अपने भतीजे की दावेदारी वापस ले लेंगे। सातों सहमत तो क्या होते पर चुनाव में सुरेन्द्र पटवा कांग्रेस के उम्मीदवार से हार गये।

कृपया यह भी पढ़ें –

इसके पहले भोजपुर सीट से सुन्दरलाल पटवा लगातार 1985 से विधायक रहे थे। भाजपा विधायक नरेश सिंह पटेल का उन दिनों लिखा पत्र बहुत चर्चित रहा। उस पत्र में उन्होंने सुन्दरलाल पटवा के “पुत्रमोह” पर कटाक्ष करते हुए लिखा कि हम भोजपुरवासियों ने उस शरणार्थी को पन्नाधाय की तरह, जिसने अपने पुत्र की बलि चढ़ाकर उदयपुर के मेवाड़ राजवंश के बीज को बचाया था, सुरक्षित रखा। उसी तरह आज जिसे भोजपुर ने मुखिया माना था वह पुत्रमोह पर उतारू है। यह पत्र उस समय भोजपुर के वातावरण को बहुत अच्छे से निरूपित करता है। परिणाम यह हुआ कि इंदौर से आकर चुनाव लड़ने वाले पटवा कांग्रेस के हाथों हार गये। ‘

वरिष्ठ पत्रकार एवं राजनैतिक विश्लेषक
श्री दीपक तिवारी कि किताब “राजनीतिनामा मध्यप्रदेश” ( भाजपा युग ) से साभार ।

वीडियो समाचारों के लिये कृप्या हमारे चैनल की लिंक पर क्लिक कर हमारे चैनल को सबस्क्राईब करें , धन्यवाद।

https://www.youtube.com/c/BharatbhvhTV

Share this...
bharatbhvh

Recent Posts

जंतर-मंतर से उठी आवाज, राहुल गांधी का वार “लाठी से भीड़ रुक सकती है, सवाल नहीं”

गांधी जयंती के दिन दिल्ली का जंतर-मंतर एक बार फिर राजनीतिक टकराव का केंद्र बना।…

4 hours ago

मध्य प्रदेश BJP की पहली कोर ग्रुप बैठक में उठे सवाल

“भाजपा की कोर ग्रुप बैठक में मंत्रियों की शिकायतें सामने आईं—अधिकारी नहीं सुनते, संगठन में…

1 day ago

ई-चालान को नजरअंदाज करना पड़ेगा भारी, सुप्रीम कोर्ट का सख्त रुख

नई दिल्ली: भारतभवः ।     ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन कर ई-चालान कटने के बाद उसे…

1 day ago

कर्नाटक में वोटर लिस्ट पर सियासी संग्राम, मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार का धरना

बेंगलुरु। भारतभवः । कर्नाटक में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण यानी SIR को लेकर…

1 day ago

रबी फसलों की MSP बढ़ी, गेहूं पर ₹25 की बढ़ोतरी खाद सब्सिडी को भी मंजूरी

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने रबी विपणन सत्र 2027-28 के लिए छह प्रमुख रबी फसलों…

2 days ago

भारतीय पायलट की हिम्मत से टला बड़ा हवाई हादसा

बुधवार को दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की उड़ान में जो कुछ हुआ,…

2 days ago