राजनीतिनामा

मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण सांसद वानखेड़े ने गिनाई सरकार की उपलब्धियां

मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर सांसद वानखेड़े ने प्रबुद्ध जनों  से भेंट सरकार की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला
सागर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के सेवा, सुशासन एवं गरीब कल्याण के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे विशेष जनसंपर्क अभियान के तहत सागर सांसद डॉ. लता गुड्डू वानखेड़े ने जिले के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने सुरखी विधानसभा के सुरखी मंडल, नरयावली विधानसभा के मकरोनिया मंडल, कुरवाई विधानसभा, बीना विधानसभा तथा खुरई विधानसभा में पहुंच कर प्रबुद्धजनों से मुलाकात कर, उनका शाल श्रीफल भेटकर स्वागत किया और, माननीय प्रधानमंत्री श्री मोदी जी द्वारा देश के विकास के लिए किये जा रहे कार्यों की चर्चा की इस अवसर पर कुरवाई विधायक श्री हरिसिंह सप्रे, विदिशा जिला भाजपा अध्यक्ष श्री महाराज सिंह सागर जिला भाजपा उपाध्यक्ष संतोष सिह ठाकुर, के साथ भाजपा के वरिष्ठ और कनिष्ठ  कार्यकर्ता उपस्थित रहे।सांसद डॉ. वानखेड़े ने, क्षेत्र की प्रबुद्धजनों और कार्यकर्ताओं से मुलाकात के दौरान कहा कि  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने विकास, सुशासन और आत्मनिर्भरता के नए आयाम स्थापित किए हैं। उन्होंने केंद्र सरकार द्वारा विकसित की गई आधारभूत संरचनाओं, डिजिटल सेवाओं के विस्तार, गरीब कल्याण योजनाओं, महिला सशक्तिकरण एवं राष्ट्रीय सुरक्षा के क्षेत्र में किए गए कार्यों पर विस्तार से प्रकाश डाला,उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्ज्वला योजना, आयुष्मान भारत, जल जीवन मिशन एवं किसान सम्मान निधि जैसी योजनाओं ने करोड़ों लोगों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाया है। वहीं डिजिटल इंडिया अभियान ने सरकारी सेवाओं को आम नागरिकों के लिए सरल एवं पारदर्शी बनाया है।
सांसद डॉ. लता गुड्डू वानखेड़े कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के सेवा, सुशासन एवं गरीब कल्याण के 12 वर्ष देश के विकास, जनविश्वास और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण के स्वर्णिम अध्याय रहे हैं। इन वर्षों में सरकार ने अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक विकास का लाभ पहुंचाने का कार्य किया है। गरीबों को पक्का आवास, माताओं-बहनों को उज्ज्वला योजना के माध्यम से धुएं से मुक्ति, करोड़ों परिवारों को आयुष्मान भारत योजना के तहत स्वास्थ्य सुरक्षा तथा किसानों को सम्मान निधि के माध्यम से आर्थिक संबल प्रदान किया गया है।डिजिटल इंडिया अभियान ने शासन व्यवस्था को पारदर्शी, जवाबदेह और सरल बनाया है। आज देश का नागरिक घर बैठे अनेक सरकारी सेवाओं का लाभ प्राप्त कर रहा है। महिला सशक्तिकरण की दिशा में भी ऐतिहासिक कदम उठाए गए हैं, जिससे महिलाओं की भागीदारी हर क्षेत्र में बढ़ी है।राष्ट्रीय सुरक्षा के क्षेत्र में भारत पहले से अधिक सशक्त और आत्मविश्वासी बना है। दुनिया में भारत की प्रतिष्ठा निरंतर बढ़ रही है। विकसित भारत के संकल्प को साकार करने के लिए हम सभी को केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का संकल्प लेना होगा। यही सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण की भावना का वास्तविक स्वरूप है।

⇑ वीडियो समाचारों से जुड़ने के लिए  कृपया हमारे चैनल को सबस्क्राईब करें , धन्यवाद।

Share this...
bharatbhvh

Recent Posts

बंदूक की फोटो ने खोला राज, घर पहुंची पुलिस तो मिला करोड़ों का कैश

सोशल मीडिया पर बंदूक के साथ एक फोटो डालना एक युवक को भारी पड़ गया।…

6 hours ago

लाल किले से पहली बार गूंजा ‘वंदे मातरम्

लाल किले से पहली बार गूंजा ‘वंदे मातरम्’, स्वतंत्रता दिवस समारोह में दिखा राष्ट्रभक्ति का…

1 day ago

सोशल मीडिया पर अप्रमाणित दावों से पूर्व मंत्री की प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाने पर हाईकोर्ट सख्त

मानहानिकारक पोस्ट और वीडियो हटाने के निर्देश सागर। दिल्ली हाईकोर्ट ने पूर्व मंत्री एवं खुरई विधायक…

4 days ago

तिरंगे के सम्मान और राष्ट्रभक्ति के संदेश के साथ मंत्री राजपूत ने निकली तिरंगा यात्रा

सुरखी विधानसभा क्षेत्र के हर मंडल में निकाली जायेगी भव्य तिरंगा यात्रा: मंत्री राजपूत राष्ट्रीय…

7 days ago

छात्रों के सवाल पर सियासत क्यों खामोश है ?

भारत में बीते  एक महीने में दो बड़े छात्र आंदोलन ने बेपटरी और मनमर्जी से…

1 week ago

झारखण्ड – नाराज छात्र आज करेंगे विधानसभा का घेराव

सीबीआई जाँच की मांग पर अड़े छात्र सरकार सहमत नहीं । बीते 16 दिनों से…

1 week ago