राजनीतिनामा

हमारा इतिहास : सुंदरलाल पटवा गुट ने किया था उमा भारती का विरोध

इसके पहले उमा भारती को 2002 में जब भाजपा का प्रदेश अध्यक्ष बनाने की बात आई तब पटवा गुट द्वारा उनका जमकर विरोध हुआ।  विक्रम वर्मा ,सुमित्रा महाजन और ताकतवर संगठन महामंत्री कृष्ण मुरारी मोघे विरोध करने वालों में सबसे आगे थे,  पित्र पुरुष कुशाभाऊ ठाकरे भी उमा भारती को प्रदेश की बागडोर देने के पक्ष में नहीं थे।  इन सब के बीच समन्वय बनाने और सुंदरलाल पटवा जैसे ताकतवर नेता को उमा भारती के प्रति नियुक्त करने में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी गौरीशंकर शेजवार ने निभाई शेजवार उन दिनों नेता प्रतिपक्ष थे । लालकृष्ण आडवाणी और राष्ट्रीय संगठन मंत्री संजय जोशी के सामने फॉर्मूला तय हुआ कि उमा भारती को मध्यप्रदेश में स्थापित करने के लिए एक पूरी नई टीम बनाई जाए बाद में उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष तो नहीं पर पार्टी का मुख्य चुनाव प्रचारक बना दिया गया।

कृपया यह भी पढ़ें –

मुख्य प्रचारक बनाने के ऐलान के पहले उमा भारती की पसंद पर विक्रम वर्मा को हटाकर कैलाश जोशी को पार्टी अध्यक्ष ,गौरीशंकर शेजवार को हटाकर बाबूलाल गौर को विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष एवं संगठन महामंत्री कृष्ण मुरारी मोघे को हटाकर प्रांत प्रचारक कप्तान सिंह सोलंकी को संगठन महामंत्री की जिम्मेदारी दी गई।  विक्रम वर्मा को पार्टी के अध्यक्ष पद से हटाकर केंद्र में अटल बिहारी वाजपेई की सरकार में मंत्री बनाया गया । इसी समय प्रभात झा को भी मीडिया प्रभारी से हटाकर दिल्ली में पार्टी की पत्रिका कमल संदेश का काम दे दिया गया।  यह सब उमा भारती को प्रदेश में स्थापित करने और काम करने के लिए एक मुक्त वातावरण देने हेतु किया गया आते ही उमा भारती ने संपूर्ण प्रदेश में संकल्प यात्रा निकाली उमा भारती को मुख्यमंत्री पद का चेहरा घोषित करवाने में प्यारेलाल खंडेलवाल का बहुत बड़ा योगदान था खंडेलवाल ने पार्टी नेतृत्व को इस बात के लिए तैयार करने के लिए बाकायदा पूरी योजना बनाई।  उनका मानना था कि दिग्विजय सिंह के 10 साल के कुशाशन के कारण भाजपा को विरोध के वोट तो मिलेंगे तभी हो पाएगा जब मतदाताओं के सामने भाजपा की ओर से एक ताकतवर चेहरा सामने हो।

वरिष्ठ पत्रकार एवं राजनैतिक विश्लेषक
श्री दीपक तिवारी कि किताब “राजनीतिनामा मध्यप्रदेश” ( भाजपा युग ) से साभार ।

वीडियो समाचारों के लिये कृप्या हमारे चैनल की लिंक पर क्लिक करें और हमारे चैनल को सबस्क्राईब कर हमारे लघु प्रयास को अपना विराट सहयोग प्रदान करें , धन्यवाद।

https://www.youtube.com/c/BharatbhvhTV

Share this...
bharatbhvh

Recent Posts

दमोह में युवक की पीट-पीटकर हत्या, सड़क पर शव रखकर प्रदर्शन

गढ़ाकोटा में आरोपियों की गिरफ्तारी और बुलडोजर कार्रवाई की मांग, पूर्व मंत्री गोपाल भार्गव के…

3 hours ago

अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर जानलेवा हमला

अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर मुंबई के जुहू इलाके में हुई 5 राउंड फायरिंग…

8 hours ago

सागर – युवती की हत्या का खुलासा , दुराचार के बाद कुएँ में धकेलने का आरोप

सीधी से आरोपी गिरफ्तार मोतीनगर पुलिस की जांच में सामने आई वारदात की कहानी, हाईवे…

1 day ago

मध्यप्रदेश – कौन बनेगा डीजीपी दीपावली के बाद दिल्ली दस्तक

  मध्य प्रदेश का नया पुलिस महानिदेशक कौन होगा इसको लेकर भोपाल से लेकर दिल्ली…

1 day ago

कोलकाता – दुर्गा पूजा पंडाल में भगदड़ 19 की मौत

कोलकाता के उत्तर कोलकाता स्थित मशहूर चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल में शनिवार 17 अक्टूबर 2026…

1 day ago

मध्यप्रदेश – भोपाल में बच्ची की निर्मम हत्या के बाद भारी विरोध

भोपाल के बैरागढ़ इलाके में एक अत्यंत दुखद और दिल दहला देने वाली आपराधिक घटना…

2 days ago