अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर मुंबई के जुहू इलाके में हुई 5 राउंड फायरिंग के बाद महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे ने सख्त तेवर अपनाए हैं। इस गंभीर घटना के बाद मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने हमलावरों को सख्त चेतावनी देते हुए कहा है उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि मुंबई का माहौल खराब करने की कोशिश करने वाले किसी भी हमलावर या गैंग को पैर फैलाने नहीं दिया जाएगा। पुलिस उन्हें ढूंढेगी और कड़ी सजा देगी। सीएम ने बताया कि उन्होंने खुद टाइगर श्रॉफ से बात की है और उन्हें आश्वासन दिया है कि वे बिल्कुल चिंता न करें सरकार उनकी सुरक्षा पूरी तरह सुनिश्चित करेगी। मामले की गंभीरता को देखते हुए सीएम ने पुलिस को कड़े एक्शन के निर्देश दिए हैं जिसके बाद हमलावरों की तलाश के लिए मुंबई पुलिस और क्राइम ब्रांच की 15 विशेष टीमें गठित की गई हैं। डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे ने रविवार देर रात खुद टाइगर श्रॉफ के घर जाकर उनसे और उनकी मां से मुलाकात की।
मुलाकात के बाद उन्होंने कहा यह एक बेहद निंदनीय और गंभीर घटना है। उन्होंने चेतावनी दी कि मुंबई में गुंडागर्दी धमकी या दादागिरी को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और हमलावरों को उन्हीं की भाषा में मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा। गैंगवार के खात्मे की याद दिलाई उन्होंने कहा कि 90 के दशक में मुंबई पुलिस ने गोली का जवाब गोली से देकर जिस तरह गैंगवार को पूरी तरह खत्म किया था वैसे ही इस बार भी गुंडागर्दी का खात्मा किया जाएगा।हेल्थ अपडेट व सांत्वना शिंदे ने बताया कि टाइगर के बाएं हाथ पर कांच के टुकड़ों और गन पाउडर ;बारूद की वजह से चोटें आई हैं और इस हमले में उनका ड्राइवर भी घायल हुआ है। उन्होंने कहा कि टाइगर और उनकी मां काफी सदमे में हैं लेकिन राज्य सरकार और मुंबई पुलिस पूरी मजबूती के साथ उनके साथ खड़ी है। इस घटना को लेकर विपक्ष कांग्रेस और शरद पवार की एनसीपी ने राज्य की कानून व्यवस्था पर निशाना साधा है जिसके जवाब में सरकार ने साफ कर दिया है कि आरोपियों को बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए नेपाल भागने की फिराक में लगे तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार भी कर लिया है।
सीधी से आरोपी गिरफ्तार मोतीनगर पुलिस की जांच में सामने आई वारदात की कहानी, हाईवे…
मध्य प्रदेश का नया पुलिस महानिदेशक कौन होगा इसको लेकर भोपाल से लेकर दिल्ली…
कोलकाता के उत्तर कोलकाता स्थित मशहूर चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल में शनिवार 17 अक्टूबर 2026…
भोपाल के बैरागढ़ इलाके में एक अत्यंत दुखद और दिल दहला देने वाली आपराधिक घटना…
नई दिल्ली। भारतभवः दुनिया के सबसे अमीर कारोबारियों में शामिल इलॉन मस्क और भारत के…
बिना Truecaller के होगी कॉलर की पहचान नई दिल्ली। मोबाइल फोन पर अनजान नंबरों से…