राजनीतिनामा

SIR – अमित शाह का राहुल गांधी पर पलटवार

नई दिल्ली। चुनाव आयोग की एसआईआर (विशेष गहन पुनरीक्षण) प्रक्रिया को लेकर कांग्रेस और विपक्षी दलों के लगातार विरोध के बीच अब भाजपा के शीर्ष नेतृत्व ने मोर्चा संभाल लिया है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने राहुल गांधी के आरोपों का जवाब देते हुए कांग्रेस के चुनावी इतिहास पर सवाल उठाए और दावा किया कि विपक्ष 2029 के लोकसभा चुनाव में भी हार का सामना करेगा।अमित शाह ने मंगलवार को राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि वे एसआईआर की आड़ में घुसपैठियों को बचाने की कोशिश कर रहे हैं। शाह ने कहा कि देश की जनता कांग्रेस के एजेंडे को समझती है और 2029 में एनडीए एक बार फिर भारी बहुमत से सत्ता में लौटेगा।

शाह ने अपने हमले को केवल मौजूदा विवाद तक सीमित नहीं रखा, बल्कि कांग्रेस के पुराने चुनावी प्रदर्शन को भी निशाने पर लिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कई राज्यों में उस दौर से चुनाव हारती आ रही है, जब मतदान बैलेट पेपर के जरिए होता था। ऐसे में हर चुनावी हार के लिए एसआईआर को जिम्मेदार ठहराना उचित नहीं है।अपने दावे के समर्थन में शाह ने त्रिपुरा, पश्चिम बंगाल और गुजरात का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि त्रिपुरा में लंबे समय से कांग्रेस का मुख्यमंत्री नहीं बना, पश्चिम बंगाल में पार्टी को वर्षों से चुनावी सफलता नहीं मिली और गुजरात में भी कांग्रेस लंबे अरसे से सत्ता से बाहर है। उन्होंने राहुल गांधी से सवाल किया कि क्या इन राज्यों के चुनावी परिणामों को भी एसआईआर से जोड़कर देखा जाएगा?अमित शाह के बयान ने यह संकेत दिया है कि एसआईआर को लेकर चल रहा विवाद अब केवल मतदाता सूची तक सीमित नहीं रहने वाला। भाजपा इसे कांग्रेस की चुनावी रणनीति और विश्वसनीयता से जोड़कर पेश कर रही है, जबकि विपक्ष चुनावी प्रक्रिया की निष्पक्षता और मतदाता सूची की पारदर्शिता को लेकर सवाल उठा रहा है।

https://www.youtube.com/c/BharatbhvhTV?sub_confirmation=1

⇑ वीडियो समाचारों से जुड़ने के लिए  कृपया हमारे चैनल को सबस्क्राईब करें , धन्यवाद ।

Share this...
bharatbhvh

Recent Posts

हिरासत में लेते ही शुरू होगी 24 घंटे की उलटी गिनती, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला

 जांच एजेंसियों की मनमानी पर लगेगी लगाम नई दिल्ली। किसी व्यक्ति को हिरासत में लेने…

6 hours ago

यूजीसी के नियमों पर सरकार का यू-टर्न! विरोध के आगे झुकी केंद्र सरकार

सुप्रीम कोर्ट में केंद्र ने दिए पुनर्विचार के संकेत, कमेटी बनाने पर भी विचार। सामान्य…

10 hours ago

राज्यसभा चुनाव विवाद – तीन सांसदों को हाईकोर्ट की आखिरी चेतावनी

 जवाब नहीं दिया तो छिन जाएगा अधिकार जबलपुर। मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने राज्यसभा चुनाव से…

1 day ago

दो बच्चों की सीमा पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा सवाल

क्या अब बदलेगा चुनाव लड़ने का कानून? तीन से अधिक बच्चे होने पर चुनाव लड़ने…

1 day ago

अग्निवीरों को बड़ी राहत: अब चार नहीं, छह साल तक कर सकेंगे सेना में नौकरी

पहले बैच के रिटायरमेंट से पहले सरकार का बड़ा फैसला, 75 फीसदी अग्निवीरों को मिलेगा…

1 day ago

भाजपा की पदयात्रा में उमड़ा जनसमूह, ‘लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ’

भोपाल में भाजपा की पदयात्रा में उमड़ा जनसमूह, ‘लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ’ के नारे के बीच…

2 days ago