खेल जगत

ओपन कुश्ती प्रतियोगिता का भीम अखाड़ा पुरव्याऊ में होगा आयोजन

जिला सीनियर ओपन कुश्ती के विजेता खिलाडियों को राज्य स्तरीय सीनियर ओपन कुश्ती प्रतियोगिता में अपने प्रदर्शन का मिलेगा अवसर -सागर, खुरई, बीना सहित जिले भर के पहलवान खिलाड़ी होंगे शामिल सागर दिनांक 18 नवंबर 2022 सागर जिला कुश्ती संघ के द्वारा कुश्ती विद्या को बढ़ावा देने एवं सागर जिले से राष्ट्रीय-अंतराष्ट्रीय स्तर के महिला एवं पुरुष कुश्ती पहलवान खिलाड़ियों को तैयार करने के उद्देश्य के साथ सतत कुश्ती प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा हैं। इसी क्रम में सागर जिला कुश्ती संघ के तत्वाधान में 20 नवंबर 2022 को भीम अखाड़ा परिसर पुरव्याऊ में जिला स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। सभी इच्छुक पहलवान खिलाड़ियों को नीचे दिए गए वजन वर्ग में खेलने का अवसर प्राप्त होगा।

वजन वर्ग समूह:- फ्री स्टाइल- 57kg, 61kg, 65kg, 70kg, 74kg, 79kg, 86kg, 92kg,97kg, 125kg

ग्रीको रोमान- 55kg ,60kg, 63kg, 67kg, 72kg, 77kg, 82kg, 87kg, 97kg, 130kg

महिला स्टाइल- 50kg, 53kg, 55kg, 57kg, 59kg, 62kg, 65kg, 68kg, 72kg, 76kg

भीम अखाड़ा पुरव्याउ सागर में उपस्थित होने वाले इच्छुक पहलवान खिलाडियों का वजन करना सुबह 8:00 बजे से प्रारम्भ किया जायेगा एवं 9:30 से विभिन्न वजन वर्ग के खिलाडियों की कुश्तियां आरंभ होगी। सागर में आयोजित इस जिला स्तरीय सीनियर कुश्ती प्रतियोगिता में पहलवान खिलाड़ियों द्वारा फ्री स्टाइल / ग्रीको रोमान स्टाइल एवं महिला कुश्ती क्षेत्रों में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने पर राज्य स्तरीय सीनियर ओपन कुश्ती प्रतियोगिता के लिए चयन किया जाएगा। जिला स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में श्रेष्ठ प्रदर्शन कर विजेता हुए महिला एवं पुरुष पहलवान खिलाडियों को 3 दिसंबर से 4 दिसंबर तक हरदा में आयोजित होने वाली दो दिवसीय राज्य स्तरीय सीनियर ओपन कुश्ती प्रतियोगिता में प्रतिभागी बनने का अवसर मिलेगा।

संवाददाता सागर 

Share this...
bharatbhvh

Recent Posts

जंतर-मंतर से उठी आवाज, राहुल गांधी का वार “लाठी से भीड़ रुक सकती है, सवाल नहीं”

गांधी जयंती के दिन दिल्ली का जंतर-मंतर एक बार फिर राजनीतिक टकराव का केंद्र बना।…

17 hours ago

मध्य प्रदेश BJP की पहली कोर ग्रुप बैठक में उठे सवाल

“भाजपा की कोर ग्रुप बैठक में मंत्रियों की शिकायतें सामने आईं—अधिकारी नहीं सुनते, संगठन में…

2 days ago

ई-चालान को नजरअंदाज करना पड़ेगा भारी, सुप्रीम कोर्ट का सख्त रुख

नई दिल्ली: भारतभवः ।     ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन कर ई-चालान कटने के बाद उसे…

2 days ago

कर्नाटक में वोटर लिस्ट पर सियासी संग्राम, मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार का धरना

बेंगलुरु। भारतभवः । कर्नाटक में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण यानी SIR को लेकर…

2 days ago

रबी फसलों की MSP बढ़ी, गेहूं पर ₹25 की बढ़ोतरी खाद सब्सिडी को भी मंजूरी

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने रबी विपणन सत्र 2027-28 के लिए छह प्रमुख रबी फसलों…

3 days ago

भारतीय पायलट की हिम्मत से टला बड़ा हवाई हादसा

बुधवार को दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की उड़ान में जो कुछ हुआ,…

3 days ago