तिनका के लोकेश प्रधान इंडोनेशिया की राजधानी में कराटे सीरीज जकार्ता के लिए चयनित
भोपाल । तिनका सामाजिक संस्था टिमरनी के कराटे खिलाड़ी लोकेश पिता रामविलास प्रधान और माता ज्योति प्रधान के द्वारा एक बार जिले ही नही अपितु प्रदेश और देश का नाम रोशन करने जा रहे है। टिमरनी कराटे प्रशिक्षक रितेश तिवारी ने बताया कि लोकेश कराटे सीरीज जकार्ता खेलने इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता में 18 से 20 नवंबर को हिस्सा लेंगे लोकेश माइनस -60 किलो वर्ग भार में इस प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे लोकेश के वर्तमान प्रशिक्षक गौरव सिंधिया के साथ भारतीय दल का हिस्सा होगे और भारतीय दल गौरव सिंधिया की अगुवाई में जकार्ता में हिस्सा लेंगी इस अवसर पर तिनका सामाजिक संस्था की सचिव मना मंडलेकर, विकास गोयल, अंशु भारतीया, अमिताभ व्यास, सत्येंद्र पांडेय, तन्मयी रैड्डी, विक्रांत कुमरे ने लोकेश को बधाईया दी है साथ ही शासन और प्रशासन से भी लोकेश को ढेर सारी बधाइयां शुभकामनाएं मिली है ताकि लोकेश देश के लिए पदक ला सकें।
सीधी से आरोपी गिरफ्तार मोतीनगर पुलिस की जांच में सामने आई वारदात की कहानी, हाईवे…
मध्य प्रदेश का नया पुलिस महानिदेशक कौन होगा इसको लेकर भोपाल से लेकर दिल्ली…
कोलकाता के उत्तर कोलकाता स्थित मशहूर चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल में शनिवार 17 अक्टूबर 2026…
भोपाल के बैरागढ़ इलाके में एक अत्यंत दुखद और दिल दहला देने वाली आपराधिक घटना…
नई दिल्ली। भारतभवः दुनिया के सबसे अमीर कारोबारियों में शामिल इलॉन मस्क और भारत के…
बिना Truecaller के होगी कॉलर की पहचान नई दिल्ली। मोबाइल फोन पर अनजान नंबरों से…