राजनीतिनामा

मध्यप्रदेश में चलेगा सिर्फ जीत का फार्मूला

भोपाल। प्रदेश में 2018 में सत्ता से बाहर होने के बाद भाजपा ने तभी से जमीनी हकीकत जानने और उसी के हिसाब से जमावट करने की प्रक्रिया शुरू कर दी थी। डेढ़ साल बाद सत्ता में वापसी भी इसी का एक अंग माना जा रहा है। प्रदेश में केवल जीत एक फार्मूला चलेगा और इसी को ध्यान में रखते हुए सत्ता और संगठन में जो भी जरूरी होगा। वह परिवर्तन नए साल के शुरुआत में कर दिया जाएगा। दरअसल, भाजपा का राष्ट्रीय नेतृत्व राज्यवार मजबूत जमावट करने के इरादे से फैसले ले रहा है। सबसे कठिन दौर कर्नाटक में आने वाला है और उसके बाद राजस्थान मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में भी पार्टी को कांग्रेस से कड़ी चुनौती मिल रही है। इसी कारण अब राष्ट्रीय नेतृत्व किसी एक फार्मूले की बजाए सभी फार्मूले का एक ऐसा निचोड़ मध्यप्रदेश में लागू कर सकता है। जिसमें केवल और केवल जीत को केंद्र में रखकर निर्णय होगा। उम्र को लेकर जब गुजरात फार्मूले की चर्चा कराई जा रही है तब प्रदेश में वरिष्ठ नेताओं की कितनी उपयोगिता है। इसका आभास पार्टी ने पिछले दिनों दमोह में करा दिया जहां पार्टी के वरिष्ठ नेता पूर्व मंत्री जयंत मलैया का 75 वां जन्मदिन अमृत महोत्सव के रूप में मनाया गया और वहां पार्टी के दिग्गज नेताओं ने ना केवल अपनी उपस्थिति दर्ज कराई वरन मलैया की जमकर तारीफें की।

कृपया यह भी पढ़ें –

पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय तो सार्वजनिक रूप से पार्टी द्वारा नोटिस जारी किए जाने वाले मामले में माफी मांगी मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दो टूक कहा कि मलैया के बिना दमोह अधूरा है। इससे पार्टी साफ तौर पर यह सन्देश दे रही है कि पार्टी 2023 के लिए जीत के फार्मूले पर काम कर रही है। उम्र जाति क्षेत्र का फार्मूला केवल वहां चलेगा जहां जरूरी होगा अन्यथा जीतने का एक मात्र फार्मूला रहेगा।कुल मिलाकर नए साल के पहले सप्ताह में मंत्रिमंडल विस्तार और संगठन में कसावट के लिए एक फार्मूला तैयार कर लिया गया है जिसमें 2023 में प्रदेश में सरकार बनाने के लिए क्षेत्रीय क्षत्रप नेताओं को साथ में लेकर अगले 1 वर्ष काम किया जाएगा। क्षेत्रीय संगठन महामंत्री जामवाल राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिव प्रकाश और प्रदेश प्रभारी मुरलीधर राव ने जो फार्मूले तैयार किया है वह पार्टी का जीत का जरिया बने इसके लिए कोई कसर नहीं छोड़ी गई।

 देवदत्त दुबे

वरिष्ठ पत्रकार एवं राजनैतिक विश्लेषक मध्यप्रदेश 

लोकतांत्रिक, निष्पक्ष राजनैतिक,सामाजिक समाचारों के लिये कृप्या हमारे चैनल की लिंक पर क्लिक करें और हमारे चैनल को सबस्क्राईब करें और हमारे लघु प्रयास को अपना विराट सहयोग प्रदान करें , धन्यवाद।

https://www.youtube.com/c/BharatbhvhTV

Share this...
bharatbhvh

Recent Posts

बंदूक की फोटो ने खोला राज, घर पहुंची पुलिस तो मिला करोड़ों का कैश

सोशल मीडिया पर बंदूक के साथ एक फोटो डालना एक युवक को भारी पड़ गया।…

7 hours ago

लाल किले से पहली बार गूंजा ‘वंदे मातरम्

लाल किले से पहली बार गूंजा ‘वंदे मातरम्’, स्वतंत्रता दिवस समारोह में दिखा राष्ट्रभक्ति का…

1 day ago

सोशल मीडिया पर अप्रमाणित दावों से पूर्व मंत्री की प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाने पर हाईकोर्ट सख्त

मानहानिकारक पोस्ट और वीडियो हटाने के निर्देश सागर। दिल्ली हाईकोर्ट ने पूर्व मंत्री एवं खुरई विधायक…

4 days ago

तिरंगे के सम्मान और राष्ट्रभक्ति के संदेश के साथ मंत्री राजपूत ने निकली तिरंगा यात्रा

सुरखी विधानसभा क्षेत्र के हर मंडल में निकाली जायेगी भव्य तिरंगा यात्रा: मंत्री राजपूत राष्ट्रीय…

7 days ago

छात्रों के सवाल पर सियासत क्यों खामोश है ?

भारत में बीते  एक महीने में दो बड़े छात्र आंदोलन ने बेपटरी और मनमर्जी से…

1 week ago

झारखण्ड – नाराज छात्र आज करेंगे विधानसभा का घेराव

सीबीआई जाँच की मांग पर अड़े छात्र सरकार सहमत नहीं । बीते 16 दिनों से…

1 week ago