Categories: Breaking News

मध्यप्रदेश राजनीतिनामा : अब आगे की रणनीति अमरकंटक में बनेगी

भोपाल। भाजपा प्रदेश कार्यालय में लंबे समय से टलती जा रही प्रदेश कार्यसमिति की बैठक हुई जिसमें राजनैतिक प्रस्ताव पारित किए गए पंचायत एवं नगरीय निकाय चुनाव में मिली सफलता पर धन्यवाद दिया गया लेकिन यह भी तय हो गया आगे की रणनीति अमरकंटक में चिंतन बैठक आयोजित की जाएगी जिसमें बनाई जाएगी।

दरअसल, उतार चढ़ाव के दौर से गुजर रही भाजापा प्रदेश में 2023 की विधानसभा चुनाव के लिए मजबूती से आगे बढ़ना चाहती है इसके लिए पार्टी ठोस रणनीति बनाने की कोशिश में है। भोपाल से लेकर दिल्ली तक पार्टी नेताओं के मेल मुलाकात का सिलसिला चल रहा है। नित नए समीकरण बन रहे हैं। मालवा में मजबूती के लिए ज्योतिरादित्य सिंधिया और कैलाश विजयवर्गीय की जुगलबंदी लगातार देखने को मिल रही है। हाल ही में पंचायती राज और नकली निकाय चुनाव में प्रदेशव्यापी आंकड़े भाजपा अपने पक्ष में बता कर राजनीतिक प्रस्ताव के माध्यम से भले ही धन्यवाद प्रस्ताव पारित कर रही है लेकिन पार्टी के रणनीतिकार जानते हैं कि चंबल बिनधय और महाकौशल क्षेत्र में उसे अपेक्षित सफलता नहीं मिली है।

पार्टी पूरे प्रदेश में कसावट लाने के लिए बेताब है। अभी प्रदेश कार्यसमिति बैठक और कोर ग्रुप की बैठक हो गई है लेकिन पूरा रोडमैप बनाने के लिए पार्टी की जल्द ही एक चिंतन बैठक अमरकंटक में आयोजित की जाएगी। जिसमें पूरी चुनावी रणनीति तैयार की जाएगी और इसके लिए कहां क्या बदलाव करना है इस पर भी चर्चा की जाएगी। रविवार को हुई बैठक में प्रदेश प्रभारी पी मुरलीधर राव, प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय उपस्थिति में दो प्रस्ताव पारित किए गए। बैठक के बाद पार्टी की राज्य सभा सदस्य कविता पाटीदार ने बताया कि नगरीय निकाय पंचायती चुनाव में मिली सफलता पर धन्यवाद दिया गया। प्रदेश के करीब 75 फीसदी निकाय एवं पंचायती राज में भाजपा को सफलता मिली है। प्रदेश महामंत्री शरदिंदु तिवारी ने कहा कि दूसरे राजनीतिक प्रस्ताव में केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का आभार व्यक्त किया गया।

प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक प्रदेश कार्यसमिति की बैठक के बाद कोर ग्रुप की बैठक हुई जिस में शामिल होने के लिए केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया तामझाम के साथ पार्टी मुख्यालय पहुंचे। यह भी संकेत मिले हैं कि पार्टी आगामी दिनों कमजोर परफारमेंस वाले जिला अध्यक्षों को बदलने जा रही है। वहीं रिक्त पड़े निगम-मंडलों में नियुक्तियां भी जल्दी ही हो सकती हैं। इस बैठक में प्रदेश पदाधिकारी सभी मोर्चों के प्रदेश अध्यक्ष प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक पार्टी के जिला अध्यक्ष तथा जिला प्रभारी को विशेष रूप से बुलाया गया था। बैठक में राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिव प्रकाश, प्रदेश प्रभारी मुरलीधर राव, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा और संगठन महामंत्री हितानद शर्मा ने भी संबोधित किया इस बैठक में 27 सितंबर को प्रदेश के 13 जिलों के 46 नगरीय निकाय के होने जा रहे हैं। चुनाव पर भी चर्चा की गई और नेताओं को जवाबदारी देने पर विचार हुआ।

कुल मिलाकर सत्ता और संगठन में कसावट लाने एवं मिशन 2023 के लिए मजबूती से कदम बढ़ाने के लिए पार्टी बैठक में विचार विमर्श हुआ और अमरकंटक में चिंतन बैठक के माध्यम से चुनाव तक का पूरा रोडमैप तैयार किया जाएग।

पार्टी बूथ नेटवर्क को और मजबूत करने एवं 51 प्रतिशत वोट शेयर बढ़ाने के टारगेट को लेकर मैदानी मोर्चा संभालने के लिए मंत्रियों के दो-दो सदस्यों के समूह बनाकर जिलों में भेजेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन 17 सितंबर से यह मंत्री जिलों में हितग्राहियों को योजना का लाभ दिलाने पहुंचेंगे। इसके साथ ही मौके पर समस्याओं का समाधान भी करेंगे। मंत्रियों को कहा गया है कि इस दौरान वे कार्यकर्ताओं की खैर खबर ले एवं उन्हें उत्साहित करें।

देवदत्त दुबे ,भोपाल, मध्यप्रदेश 

Share this...
bharatbhvh

Recent Posts

मध्य प्रदेश BJP की पहली कोर ग्रुप बैठक में उठे सवाल

“भाजपा की कोर ग्रुप बैठक में मंत्रियों की शिकायतें सामने आईं—अधिकारी नहीं सुनते, संगठन में…

20 hours ago

ई-चालान को नजरअंदाज करना पड़ेगा भारी, सुप्रीम कोर्ट का सख्त रुख

नई दिल्ली: भारतभवः ।     ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन कर ई-चालान कटने के बाद उसे…

20 hours ago

कर्नाटक में वोटर लिस्ट पर सियासी संग्राम, मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार का धरना

बेंगलुरु। भारतभवः । कर्नाटक में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण यानी SIR को लेकर…

20 hours ago

रबी फसलों की MSP बढ़ी, गेहूं पर ₹25 की बढ़ोतरी खाद सब्सिडी को भी मंजूरी

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने रबी विपणन सत्र 2027-28 के लिए छह प्रमुख रबी फसलों…

2 days ago

भारतीय पायलट की हिम्मत से टला बड़ा हवाई हादसा

बुधवार को दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की उड़ान में जो कुछ हुआ,…

2 days ago

ज्ञानेश कुमार और SIR को लेकर याचिका पर अगले हफ्ते सुनवाई

चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर सुप्रीम कोर्ट की नजर, SIR को लेकर भी याचिका पर…

3 days ago