योजना एवं लाभ

खुरई विधानसभा में 28 महीनों के भीतर घर घर टोंटी से पहुंचेगा पानी

खुरई व मालथौन विकासखंड के 566 ग्रामों में नल जल योजना की निविदा स्वीकृत हुई
   सागर। नगरीय विकास एवं आवास मंत्री श्री भूपेंद्र सिंह की पहल पर खुरई विधानसभा क्षेत्र के खुरई एवं मालथौन विकासखंडों के सभी ग्रामों को नलजल योजना के तहत सभी ग्रामों के लिए 691.1 करोड़ रुपए लागत की निविदा प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। स्वीकृत हुई इन निविदाओं के अनुसार 28 माह की समय सीमा के भीतर सभी ग्रामों के घरों में नल की टोंटी से जल सप्लाई सुनिश्चित हो जाएगी।
   खुरई विकासखंड के सभी 332 ग्रामों हेतु स्वीकृत समूह जल प्रदाय योजना की लागत 349.60 करोड़ रुपए है। इस कार्य को दिल्ली की इनवायरो इंजीनियर्स प्राइवेट लिमिटेड कंपनी संपादित करेगी। मालथौन विकासखंड के सभी 234 ग्रामों हेतु स्वीकृत जलप्रदाय योजना की लागत 341.50 करोड़ रुपए है। इस कार्य की निविदा एल सीसी पीपी लिमि कंपनी अहमदाबाद को स्वीकृत हुई है। खुरई विकासखण्ड के ग्रामों में इस योजना के लिए जल सप्लाई बीना नदी परियोजना के अंतर्गत निर्मित मढ़िया बांध से होगी और मालथौन विकासखण्ड के ग्रामों में बण्डा के पास स्थित उल्दन बांध परियोजना से जल सप्लाई होगी।
   नल की टोंटी से घर घर जल सप्लाई पर आधारित इस योजना की निविदा के तहत संपूर्ण जल सप्लाई को दस वर्षों के लिए कार्य का ट्रायल रन, ऑपरेशन और मेंटेनेंस कार्य निविदाकर्ता को करना है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के जल जीवन मिशन के अंतर्गत इस महत्वाकांक्षी नल जल योजना के आरंभ होने से ग्रामीण आबादी और विशेषतः ग्रामीण महिलाओं के जीवन स्तर और स्वास्थ्य की दिशा में सकारात्मक परिवर्तन आयेगा। इस योजना से साफ पेयजल उपलब्ध होगा ही इसके साथ ही दिनचर्या के लिए अनिवार्य जल की आपूर्ति सुविधाजनक तरीके से होगी। वर्तमान में जल आपूर्ति में लगने वाले समय और ऊर्जा का उपयोग अन्य आवश्यक कार्यों में हो सकेगा।
संवाददाता खुरई
Share this...
bharatbhvh

Recent Posts

सोनिया की किताब से सियासी भूचाल!

किताब के पन्ने खुले तो सियासत के कई पुराने पन्ने भी पलटने लगे! सोनिया गांधी…

7 hours ago

MP – युवा कांग्रेस में अंकेश जैन को मिली बड़ी जिम्मेदारी, मीडिया विभाग प्रदेश उपाध्यक्ष बने

मध्य प्रदेश युवा कांग्रेस में अंकेश जैन को मिली बड़ी जिम्मेदारी, मीडिया विभाग का बनाया…

11 hours ago

योगी की चिंता, भाजपा की चुनौती और मोदी सरकार का भविष्य!

 यूपी में एक चूक कितनी भारी पड़ सकती है? एसआईआर में हिंदू मतदाताओं के नाम…

14 hours ago

सोनिया गाँधी की आत्मकथा आज बाजार में – (Belonging: A Journey of Love)

कांग्रेस संसदीय दल की प्रमुख सोनिया गांधी की बहुप्रतीक्षित आत्मकथा 'बिलॉन्गिंग: ए जर्नी ऑफ लव'…

2 days ago

बाबरी विध्वंस की यादें आज भी सोनिया गांधी को करती हैं भावुक

मोदी और RSS पर भी साधा निशाना बोलीं– 6 दिसंबर 1992 को फूट-फूटकर रोई थी,…

3 days ago

E-20 पेट्रोल पर फिर घमासान: राहुल गांधी ने बताया ‘420’

 कर्नाटक की जांच में 31.2% तक इथेनॉल मिलने का दावा राहुल का आरोप—जनता की गाड़ी…

3 days ago