निरोगी-काया

‘आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन’ स्वास्थ सुविधाओं में क्रांतिकारी परिर्वतन : प्रधानमंत्री मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन की शुरुआत की। इसके तहत लोगों को एक यूनिक डिजिटल हेल्थ आईडी प्रदान की जाएगी जिसमें व्यक्ति के सभी स्वास्थ्य रिकॉर्ड होंगे। प्रधानमंत्री डिजिटल स्वास्थ्य मिशन स्वास्थ्य संबंधी व्यक्तिगत जानकारी की सुरक्षा गोपनीयता और निजता को सुनिश्चित करेगा और डाटा, सूचना और जानकारी का एक सहज ऑनलाइन प्लेटफॉर्म तैयार किया जाएगा इस योजना के तहत लोगों को एक स्वास्थ्य आईडी दी जाएगी जो उनके स्वास्थ्य खाते के रूप में भी कार्य करेगी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश में डिजिटल पहल की सराहना करते हुए कहा।आज का दिन बहुत महत्वपूर्ण है। पिछले 7 सालों में देश की स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूत करने का अभियान चल रहा है वो आज एक नए चरण में प्रवेश कर रहा है। यह कोई सामान्य चरण नहीं है। यह एक असामान्य चरण है आज एक एसे मिशन की शुरूवात हो रही है जिसमें भारत की स्वास्थ सुविधाओं में क्रांतिकारी परिर्वतन लाने की बहुत बड़ी ताकत है तीन साल पहले आयुष्मान भारत योजना पूरे देश में लागू हुई थी और अब तक लगभग 2 करोड़  लोगो ने इसका लाभ लिया है इनमे भी अधिकांश महिलाएं है

प्रधानमंत्री ने कहा ये मिशन देश के गरीब और मध्यम वर्ग के इलाज मे दिक्कतो को दूर करेगा तकनीकि के माध्यम से मरीजो को पूरे देश के अस्पतालो से कनेक्ट करने की सुविधा में विस्तार है डिजिटल इंडिया अभियान ने भारत के सामान्य नागरिक को ताकत दी है आज देश तकीनीकि के उपयोग में नये कीर्तिमान रच रहा है हमारे पास 130 करोड़ आधार नंबर 43 करोड जनधन बैक खाते के साथ साथ डिजिटल लेनदेन मेे बढोत्तरी के संकेत भी हैं ।

डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर राशन से प्रशासन तक सुविधाये सामान्य भारतीय तक पहुंचता  है कोरोना से लड़ाई मे भी डिजिटल तकनीकि का महत्वपूर्ण योगदान रहा है उसी प्रकार सबको मुफ्त  वैक्सीन के तहत आज 90 करोड वैक्सीन का रिर्काड उपलब्ध रहा इसमे कोविन प्लेटफार्म का ही योगदान है , आयुष्मान भारत डिजिटल  मिशन से अब जाने माने डाक्टरो की सेवा आसान हो सकेगी आज इस अवसर पर मे देश के सभी डाक्टर नर्स और स्टाफ का हृदय से आभार व्यक्त करता हूँ ।

आपकी हेल्थ आईडी में होगी आपके  स्वास्थ्य संबंधित सभी जानकारी
प्रधानमंत्री डिजिटल हेल्थ मिशन में नागरिकों को एक हेल्थ आईडी दी जाएगी यह हेल्थआईडी एक यूनिक 14 संख्या का हेल्थ आइडेंटिफिकेशन होगा यह नागरिकों के  हेल्थ अकाउंट के तौर पर भी काम करेगा नेशनल हेल्थ आईडी में व्यक्ति की सभी स्वास्थ्य संबंधित जानकारी दी जाएगी हेल्थ आईडी की मदद से नागरिकों के स्वास्थ्य रिकॉर्ड को उनकी सहमति के साथ एक्सेस किया जा सकेगा।
इसके तहत हेल्थ अकाउंट में हर टेस्ट,बीमारी, उससे संबधित इलाज के लिए  जिन डॉक्टर्स को दिखाया है, ली गई दवाइयां और डाइग्नोसिस की पूरी जानकारी मौजूद रहेगी  यह जानकारी बहुत उपयोगी होगी क्योंकि अगर मरीज को किसी नए अस्पताल में ले जाया जाता है और वह नए डॉक्टर के पास जाता है तो भी यह जानकारी  पोर्टेबल है और इसे आसानी से एक्सेस किया जा सकेगा।  प्रधानमंत्री ने कहा कि इस सुविधा से इमरजेंसी के समय डाक्टर और मरीज दोनो को सुविधा होगी।

Share this...
bharatbhvh

Recent Posts

डिजिटल इंडिया में साइबर ठगी का कहर! 22 हजार मामलों में 800 करोड़ की चपत

डिजिटल लेन-देन की सुविधा कहीं आम आदमी के लिए आर्थिक मुसीबत तो नहीं बनती जा…

33 mins ago

टाटा समूह पर सियासी संग्राम! राहुल गांधी का सरकार पर बड़ा हमला

 नई दिल्ली। भारतभवः  देश के प्रमुख औद्योगिक समूह टाटा को लेकर अब सियासत तेज हो…

23 hours ago

करवा चौथ पर धीरेंद्र शास्त्री की चुटकी : एक दिन व्रत और 364 दिन ताने, ऐसा नहीं चलेगा !

शिवपुरी/करैरा। मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले के करैरा में चल रही पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री…

2 days ago

बंगाल की खाड़ी में उठा चक्रवाती तूफान, मध्य प्रदेश में भारी बारिश का अलर्ट!

भोपाल। बंगाल की खाड़ी में उठे चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ को लेकर मौसम विभाग की चेतावनी…

2 days ago

देवरी में किसानों की समस्याओं को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन

हर्ष यादव के नेतृत्व में राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन खाद, बिजली और सिंचाई के…

3 days ago

IMA MP State Conference 2026 में स्तन कैंसर जागरूकता हेतु वॉकथॉन का आयोजन

सागर। 27अक्टूबर 2026 इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) की 68वीं मध्य प्रदेश स्टेट कॉन्फ्रेंस IMA MPCON…

3 days ago